Posts

आल्टो कार खाई में गिरी दो की मौत

Image
देवप्रयाग –  रविवार  10 जनवरी प्रातः 09:45 बजे कोतवाली श्रीनगर से एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि देवप्रयाग से 01 किमी आगे तीनधारा की ओर एक आल्टो कार नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट श्रीनगर से एसआई जगमोहन सिंह  के साथ एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए एवम साथ ही पोस्ट ढालवाला से भी एक डीप डाइविंग टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।   घटना में एक आल्टो कार अनियंत्रित होने से नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। जिसमे दो लोग सवार थे, दोनों सवारों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। एस डी आर एफ  इंचार्ज जगमोहन सिंह मोके पर मौजूद है एस डी आर एफ की टीम  के द्वारा शवों को नदी से बाहर  निकालने का प्रयास किया जा रहा हैं। खाई अत्यंत विकट एवम गहरी है वाहन लगभग 200 मीटर के करीब  नीचे गिरा हुआ हैं। मृतकों का विवरण इस प्रकार से है खुर्शीद पुत्र राशिद, उम्र 43 वर्ष, निवासी:- मोहल्ला गुलाम ओलिया, थाना गंगू और दूसरा शाहमुद्दीन पुत्र अब्दुल हाफिज, उम्र 33 वर्ष दोनों सहारनपुर के रहने वाले है...

4100 नशीली गोलियां व कैप्सूल के साथ गिरफ्तार

Image
 देहरादून –दून जिले में नशा बेचने वाले एवं उनकी पूरी चेन को समाप्त करने का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके क्रम में  पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना क्लेमेनटाउन पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं। आरटीओ चेकपोस्ट मोहब्बेवाला से अभियुक्त  लोकेश कुमार पुत्र इंद्रेश कुमार निवासी ग्राम छपराडी, चौरा देवी, थाना गागलहेड़ी, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को 4100 नशीली गोलियां व कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिसने पूछताछ में बताया कि उसने यह नशीले इंजेक्शन आबिद नाम के लड़के को देने थे।अभियुक्त आबिद की गिरफ्तारी को थाना  क्लेमेंट टाउन पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी मुखबीर की सूचना पर  08 जनवरी 21 की रात में अभियुक्त आबिद को माजरा, थाना पटेल नगर, देहरादून से गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में बताया  कि वह लंबे समय से नशीली गोलियों एवं इंजेक्शन की तस्करी कर रहा था और आबिद ने ही  पूर्व में अभियुक्त लोकेश कुमार से  18 सितम्बर 20 को 4100 नशीली गोलियां व इंजेक्शन मंगवाए थे, अभियुक्त आबिद को न्यायालय के समक्ष पेश किया ...

रेप के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
 चमोली – राजस्व क्षेत्र जैन विष्ट तहसील देवाल में पुलिस को 30 नवम्बर 20 को पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 02/2020 धारा 376 आईपीसी जिसकी विवेचना 28- दिसम्बर 20 को राजस्व क्षेत्र से जनपद पुलिस थाना थराली को अग्रिम विवेचना के लिए प्राप्त हुई। यशवन्त सिंह चौहान पुलिस अधीक्षक चमोली के निर्देशन व विमल प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग के पर्यवेक्षण में इस अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी व विवेचना से सम्बन्धित त्वरित कार्यवाही किये जाने को विवेचना महिला उ0नि0 पूनम खत्री थाना थराली को सुपुर्द की गयी, फलस्वरूप ध्वजवीर सिंह थानाध्यक्ष थराली के नेतृत्व में थाना थराली पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित रेप आरोपी अभियुक्त पूरन राम उम्र 24 वर्ष पुत्र खिलाफ राम निवासी  ग्राम सवाड़ तहसील देवाल थाना थराली जिला चमोली उम्र 24 वर्ष को  08- जनवरी 21 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आज  09 जनवरी 21 को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

एम्स एवं सीमा डेंटल के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में करायें जांचें

Image
ऋषिकेश –  नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन एम्स एवं सीमा डेंटल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 10 जनवरी रविवार को उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में गरीब पृष्ठभूमि के जरुरतमंद लोगों की सहायतार्थ निशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एम्स ऋषिकेश व सीमा डेन्टल काॅलेज के चिकित्सक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। मेडिकल एवं डेंटल शिविर का आयोजन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक किया जाएगा। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश व सीमा डेंटल कॉलेज की ओर से रविवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में एक साथ आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों में ऐसे लोग जो अपरिहार्य कारणों से अपने परीक्षण एवं उपचार के लिए अस्पताल आने में असमर्थ हैं। वह अपने ही क्षेत्र में संचालित होने वाले स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपना परीक्षण एवं परामर्श ले सकते हैं। एम्स ऋषिकेश व सीमा डेंटल कॉलेज की ओर से समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों से अपील की गई है कि वह अपने आसपास के निर्धन व असहाय लोगों को अपने समीपवर्ती क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य शिवि...

आपरेशन संजीवनी प्रारम्भ करने वाले फायरमैन पंत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित

Image
देहरादून –  फायर स्टेशन देहरादून में नियुक्त फायरमैन मनीष प्रसाद पंत के द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान जरूरतमंद व्यक्तियों तक जीवन रक्षक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये आपरेशन संजीवनी प्रारम्भ किया गया था। कई जरूरतमंद व्यक्तियों तक लाॅक डाउन की अवधि में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करायी गयी थी। फायरमैन मनीष प्रसाद पंत द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों के लिये उन्हें राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। फायरमैन मनीष की इस उपलब्धि तथा लाॅक डाउन के दौरान उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए आज शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भेंट कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। तथा भविष्य में भी इसी तत्परता से आम जन-मानस की सहायता करने की अपेक्षा की गयी।  फायरमैन मनीष प्रसाद पन्त के अनुसार 22 मार्च 20 को जनता कर्फ्यू के दिन देहरादून में रहने वाली एक महिला का बी0पी0 अचानक बढ जाने से उनके परिजनों का फोन आने पर उनके द्वारा उक्त महिला को दवाई पहुंचाई गई।  इसके बाद उन्हें ऐसा लगा कि कई ऐसे लोग होगें, जिन्हें दवाईयां की आवश्यकता ह...

उत्तराखण्ड के मुख्य न्यायाधीश बने आर.एस. चौहान

Image
देहरादून -- राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य ने गुरुवार प्रातः 11.40 बजे राजभवन देहरादून में उत्तराखण्ड के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति जस्टिस आर.एस. चौहान को पद (विपिबम) की शपथ दिलायी। मुख्य सचिव  ओम प्रकाश ने भारत के  राष्ट्रपति द्वारा जारी मुख्य न्यायाधिपति  जस्टिस चौहान की स्थानांतरण की अधिसूचना पढ़ी। कार्यक्रम लगभग 5 मिनट चला। कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों के लिए सूक्ष्म स्वल्पाहार का आयोजन भी था।    इस अवसर पर मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचंद अग्रवाल, मंत्री  मदन कौशिक,  अरविन्द पाण्डेय,  सुबोध उनियाल, राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसद  माला राज्य लक्ष्मी शाह, मेयर  सुनील उनियाल गामा, विधायक  हरवंश कपूर, मुख्य सचिव  ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी, डीजीपी  अशोक कुमार, सचिव  राज्यपाल  बृजेश संत, हाईकोर्ट नैनीताल के रजिस्ट्रार जनरल  धनंजय चतुर्वेदी, विधि परामर्शी  राज्यपाल  कहकशाँ खान, अपर सचिव राज्यपाल  जितेन्द्र कुमार सोनकर  सहित अन्य ...

नासूर बने लामबगड़ स्लाइड जोन का हुआ स्थाई ट्रीटमेंट

Image
 देहरादून – उत्तराखंड राज्य बनने के बाद कितनी सरकारें आई और गई लेकिन बीते ढाई दशकों यानि की 26 सालों से लामबगड़ सड़क पर अक्सर भूस्खलन हो जाया करता था। किसी भी मुख्यमंत्री की इच्छा शक्ति इतनी प्रबल नहीं थी कि जो वह इस काम को अंजाम तक पहुंचा पाता। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता था। और कई कई दिनों तक बदरीनाथधाम यात्रा रुक जाती थी। इसका कभी कोई स्थाई समाधान ना हो पाया और इस वजह से यह इतने वर्षों से अटका हुआ था। अब बदरीनाथधाम की यात्रा में नासूर बने ‘लामबगड़ स्लाइड जोन’ का स्थायी ट्रीटमेंट कर लिया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की इच्छाशक्ति और सख्ती की बदौलत यह प्रोजेक्ट महज दो वर्ष में ही पूरा हो गया। तकरीबन 500 मीटर लम्बे स्लाइड जोन का ट्रीटमेंट 107 करोड़ की लागत से किया गया। अब बदरीनाथधाम की यात्रा निर्बाध हो सकेगी, जिससे तीर्थयात्रियों को परेशानियों से निजात मिलेगी। सीमांत जनपद चमोली में 26 साल पहले ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर पाण्डुकेश्वर के पास लामबगड़ में पहाड़ के दरकने से स्लाड जोन बन गया। हल्की सी बारिश में ही पहाड़ से भारी मलवा सड़क पर आ ज...