Posts

किसानों के समर्थन में आप कार्यकर्ता रखेंगे उपवास - सिसोदिया

Image
देहरादून –आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने प्रेस को बयान जारी करते हुए कहाकि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक औऱ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कल 14 दिसंबर को पूरे देश के आम आदमी और आप कार्यकर्ताओं से एक दिवसीय उपवास की अपील की हैं। जिसके बाद उत्तराखंड के कार्यकर्ता भी किसानों के समर्थन में अपने विधानसभा में उपवास रखेंगे।रायपुर विधानसभा में 6 नम्बर पुलिया पर कल सुबह उमा सिसोदिया, कार्यकर्ताओं के साथ उपवास पर बैठेंगी। उमा सिसोदिया ने कहा आज देश में  किसान केंद्र सरकार के बनाये तीन किसान विरोधी बिलों का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। देश में ही नहीं बल्कि अब पूरे विश्व  अभूतपूर्व विरोध आंदोलन की चर्चा होने लगी हैं। किसान अपनी जायज मांगो के लिए सरकार के सामने लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं ।और केंद्र सरकार को उनकी सभी मांगो को एक दिन मान ना ही पड़ेगा।उमा सिसोदिया ने कहा,आम आदमी पार्टी पूरी तरह किसानों के इस शांतिपूर्ण आंदोलन को अपना समर्थन देती है और इसी क्रम में  कल देश भर मे आम आदमी पार्टी के कार्य कर्ता एक दिवसीय उपवास करके अपने देश के अन्नदाता को अपन...

भविष्य में कुंभ के कार्यों पर कोई प्रश्न चिन्ह ना लगे

Image
  देहरादून –मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कुंभ-2021 को लेकर आज शासन के उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने  कुंभ मेले में कोविड के दृष्टिगत एक स्पेशल कोविड ऑफिसर तैनात करने, स्थाई निर्माण कार्यों को आगामी जनवरी माह तक पूर्ण करने तथा अस्थाई निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कुंभ में किसी भी प्रकार की तकनीकी दिक्कतें ना आएँ, इसके लिए आयुक्त गढ़वाल को उच्च स्तरीय तकनीकी टीम उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। कुंभ की तैयारियों को लेकर इस प्रकार की व्यवस्था बनाए जाने के लिए कहा गया ताकि भविष्य में कोई भी कुंभ को लेकर उनके कार्यों को लेकर किसी प्रकार के प्रश्न चिन्ह ना लगा पाए।

होटल बीचवुड़ के पिछले व्यक्ति मृत मिला

Image
 मसूरी –  थाना हाजा सूचना मिली की गढ़वाल मण्डल के निकट होटल बीचवुड़ मालरोड़ में कोई व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। इस सूचना पर  प्रभारी निरीक्षक मसूरी मय पुलिस बल के होटल बीचवुड पर पहुंचे । जहां पर होटल बीचवुड़ के पिछले भाग के फर्श पर एक  व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला । जिसकी शिनाख्त अमित वर्मा पुत्र अशोक वर्मा नि0 लण्ढौर थाना मसूरी जनपद देहरादून उम्र 29 वर्ष  के रूप में हुई। मृतक होटल में रात देहरादून निवासी अपने दो  मित्रों मुकेश रौथाण व सुनील नेगी के साथ रुका था। जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि मुकेश रौथाण पुत्र बी0एस0 रौथाण नि0 बंजारावाला देहरादून व सुनील नेगी पुत्र जगत सिंह नि0 सरस्वती विहार धर्मपुर देहरादून  कल शुक्रवार को  घूमने हेतु मसूरी आये थे इस दौरान देर रात मसूरी के ही उनके परिचित अमित वर्मा( मृतक) उपरोक्त ,आशीष बेलवाल  पुत्र  लाखी राम बेलवाल नि0 जाफर हॉल कुलड़ी मसूरी तथा रमेश नौटियाल पुत्र भक्ति राम नौटियाल निवासी जाफर हाल कुलड़ी मसूरी होटल में उनसे मिलने आये थे तथा सभी ने खाना पीना साथ में खाया था। जिसके उपरान...

विद्यार्थियों को एम्स ने कपडे़ मास्क दिये

Image
  ऋषिकेश – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स )  के तत्वावधान में गठित कोविड–19 कम्युनिटी टास्क फोर्स की ओर से यमकेश्वर विकासखंड व ऋषिकेश नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर जागरुक किया गया। अभियान के दौरान 800 से अधिक नागरिकों व छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के मद्देनजर निशुल्क कपडे़ के मास्क वितरित किए गए। कोविड19 के तहत संस्थान की ओर से चलाई जा रही। जनजागरुकता मुहिम के बाबत अपने संदेश में एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने कहा कि स्कूलों में कोविड-19 के मद्देनजर जारी गाइडलाइन का पालन करना शिक्षकों एवं छात्रों के लिए बहुत जरूरी है। निदेशक पद्मश्री प्रो. रवि कांत ने कहा कि छात्र-छात्राओं को कोविड19 से सुरक्षा को लेकर सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों, सुझावों का पालन करना चाहिए, उन्हें इस संक्रमण से जुड़ी बीमारी को लेकर जागरुक होना होगा।जिससे जीवन को सुरक्षित रखा जा सके और कोरोना संक्रमण के प्रति उनके द्वारा दूसरे लोगों को भी जागरुक किया जा सके।  राजकीय इंटर कॉलेज दिउली  में आयोजित कार्यक्रम के तहत कोविड19 क...

पांच करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला गुरुग्राम से गिरफ्तार

Image
 देहरादून – पुलिस महानिदेशक के द्वारा भू-माफिया व धोखाधड़ी करने वाले वांछित अभियुक्तों के  विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत  पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में एसआईटी की जांच के बाद मुकदमा वादी अनिल भाटी  पुत्र महाराज भाटी निवासी गुड़गांव हरियाणा  हाल नेचर विला लाल तप्पड़ डोईवाला देहरादून की तहरीर पर फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर थाना राजपुर स्थित जमीन को अभियुक्त द्वारा अपना बताकर वादी से  12 करोड़ रुपए की दो रजिस्ट्री करवाई गई।और कुल 5 करोड रुपए हड़पे जाने पर वादी की  तहरीर पर थाना राजपुर पर मुoअoसंo- 95/19 धारा -420/ 467/ 468/471/ 406 भादवि  पंजीकृत किया गया उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त मोहनलाल पुत्र पूरन चंद निवासी गुड़गांव हरियाणा की गिरफ्तारी को  थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर गैर प्रांत दिल्ली, गुड़गांव, हरियाणा में अभियुक्त के मस्कन वह संभावित स्थानों पर दबिश दी गई परंतु अभियुक्त लगातार गिरफ्तारी से बचता रहा व अभियुक्त द्वारा दिया गया पता छोड़कर कहीं अन्यत्...

मुख्यमंत्री ने शहर में इलेक्ट्रिक बस ट्रायल का फ्लैग ऑफ़ किया

Image
 देहरादून –मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा देहरादून शहर में इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल रन का फ्लैग ऑफ़ कर शुभारम्भ किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून की जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत हुई हैं। और पर्यावरण की दृष्टि से यह उत्तराखण्ड के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी देहरादून के अन्तर्गत इस वित्तीय वर्ष में 30 बसें चलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हमारा यह भी प्रयास रहेगा कि धीरे-धीरे मसूरी, ऋषिकेश और हरिद्वार तक इन इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जाए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का भी प्रयास है कि वर्ष 2030 तक पूरे देश को इलेक्ट्रिक बसों की ओर लाया जाए।इस अवसर पर मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, विधायक  गणेश जोशी एवं सीईओ स्मार्ट सिटी देहरादून आशीष श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज प्रवेश केे लिए चयन ट्रायल्स....

Image
देहरादून – प्रधानाचार्य महाराणा स्पोर्टस कालेज व जिला खेल अधिकारी राजेश ममगांई ने बताया की कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए उत्तराखड शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं खेल गतिविधियों की जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एस0ओ0पी0) का अनुपालन कराते हुए। शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में 08 खेल एथलेक्टिस, बाॅक्सिंग, बैडमिन्टन, फुटबाल, क्रिकेट, हाॅकी, बाॅलीबाल, जूडो तथा हरि सिंह थापा स्पोर्टस कालेज पिथौरागढ में 02 फुटबाॅल व बाॅक्सिंग प्रवेश केे लिए उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न जनपदों में जिला खेल कार्यालय के अन्तर्गत खेल स्टेडियमों में प्रारिम्भक चयन ट्रायल्स 15 दिसम्बर से 29 दिसम्बर 2020 तक चयन ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे।  उन्होंने बताया कि कक्षा 6 में प्रवेश के लिए बालक की आयु 01 जुलाई 2020 को (01-07-2008 से पहले व 30-06-2010 के बाद) 10 वर्ष से कम व 12 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए तथा उत्तराखण्ड राज्य का मूल/स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।जनपद देहरादून में 28 दिसम्बर 20 को एथलेटिक्स, फुटबाल, बैडमिन्टन, बाॅलीबाॅल तथा 29 दिसम्बर को बाॅक्सिंग, क्रिक...