Posts

योगी आदित्यनाथ ने कहा उत्तराखण्ड मेरी जन्म भूमि

Image
चमोली – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ आज श्री बदरीनाथ भगवान के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। दोनों मुख्यमंत्रियों ने मंदिर के गर्भ गृह में भगवान विष्णु की अराधना की। दोनों राज्य वासियों एवं सभी देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने श्री बदरीनाथ में उत्तर प्रदेश के पर्यटक आवास गृह का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इसके उपरान्त दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री भारत के अन्तिम गांव माणा एवं भीम पुल एवं सरस्वती पुल का भ्रमण भी किया।दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्री आईटीबीपी, सेना एवं बीआरओ के जवानों से मिले व उनका हौंसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने  बदरीनाथ में बर्फ के कारण यातायात एवं अन्य व्यवस्था सुचारू रखने के लिए जनपद चमोली को 01 करोड़ रूपये देने की घोषणा की, ताकि श्रद्धलुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज मुझे कई वर्षों के बाद भगवान श...

एस ओ के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला

Image
 देहरादून–दिवाली के अगले दिन यानी 15 तारीख की रात को बारिश और बिजली ना होने के कारण अंधेरा छाया हुआ था। रिंग रोड पर एक्सीडेंट में एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवा दिया उसका  पर्स में मिले पते के अनुसार परिजनों को संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दे दी गईं। गाड़ी और ड्राइवर को पकड़ने की मांग को लेकर 3 दिन से हरीलोक कॉलोनी के लोग जोगीवाला चौकी में आ रहे थे। लेकिन उन्हें कोई संतुष्ट जवाब ना मिलने पर आज उन्होंने आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर जोगीवाला चौक पर जाम लगाकर एक्सीडेंट करने वाली  गाड़ी को पकड़ने की मांग की जिस पर नेहरू कॉलोनी एस ओ मामले को संभालते हुए लोगों आश्वासनन दिया। लेकिन परिजन और लोग  पुलिस पर आरोप लगाने लगे कि हमें 3 दिन से रोज घुमा रहे हैं। इस पर एसओ नेहरू कॉलोनी ने  लोगों को समझा-बुझाकर  जाम खुलवाया और उन्हें कहा कि 2 दिन के अंदर हम पूरी तहकीकात करते हुए हमने आरटीओ से उस गाड़ी नंबर के आधार पर गाड़ी का पता लगा लिया गया है जो कि कर्णप्रयाग का है अब पुलिस टीम भेजी जाएगी और वहां से गाड़ी को ढूंढा जाएगा तो इसमें द...

श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

Image
उत्तरकाशी– भैयादूज के अवसर पर आज अपराह्न 12 बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गये है।इस अवसर पर यमुनोत्री मंदिर समिति, तथा उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम  प्रबंधन बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी, तीर्थपुरोहित तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे। इस दौरान बारिश एवं बर्फवारी हुई।परंपरानुसार कल 15 नवंबर को शनिदेव जी अपनी बहिन श्री यमुना जी को मिलने यमुनोत्री धाम आ गये थे भैयादूज पर के अवसर पर बहिन को मायके आने का न्यौता देते है। कपाट बंद के पश्चात मां यमुना की उत्सव डोली खरसाली के लिए प्रस्थान हुई। खरसाली को मां यमुना जी का मायका कहा जाता है।शीतकाल में  छ: माह मां यमुना का  खरसाली में प्रवास करती है यहीं मां यमुना जी की शीतकालीन पूजा-अर्चना की जाती है। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन के विशेष कार्याधिकारी जनसंपर्क/ प्रभारी अधिकारी यमुनोत्री  ए.एस.नेगी ने बताया कि  जिला प्रशासन के सहयोग से बड़कोट में देवस्थानम बोर्ड का कार्यालय स्थापित किया गया है।श्री यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया था। इस अवसर पर श...

श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए

Image
 रुद्रप्रयाग– श्री केदारनाथ धाम बारिश एवं बर्फवारी के साथ विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री  केदारनाथ धाम के कपाट आज भैयादूज के अवसर पर प्रात: 8.30 बजे  शीतकाल के लिए बंद हो गये है। प्रात: तीन बजे से मंदिर खुल गया  श्रद्धालुगणों ने दर्शन किये इसके पश्चात मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग ने  बाबा की समाधि पूजा संपन्न की तथा साढे छ: बजे  भगवान भैरवनाथ जी को साक्षीमानकर गर्भगृह को बंद किया गया। तथा साढ़े आठ बजे सभा मंडप तथा मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया। इस अवसर पर उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,  शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी,जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग मनुज गोयल, देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी. सिंह, प्रशासनिक/ मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान, भैरवनाथ जी के पश्वा अरविंद शुक्ला, सुभाष सेमवाल सहित तीर्थ पुरोहित एवं हजारों श्रद्धालु  मौजूद रहे ।...

दून पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Image
देहरादून –  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के जॉलीग्रांट आगमन पर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज श्री केदारनाथ जी के दर्शन एवं पूजा करेंगे। कल सुबह दोनों मुख्यमंत्री श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। उसके उपरान्त श्री बदरीनाथ पहुंचकर श्री बदरीनाथ मंदिर के दर्शन एवं पूजन करेंगे एवं उत्तर प्रदेश के पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया जायेगा।  इस अवसर पर  जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया।

श्री गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए

Image
 उत्तरकाशी – विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज 12 बजकर .15 मिनट पर शीतकाल हेतु  बंद हो गये हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और तीर्थपुरोहित मौजूद रहे।आज अन्नकूट- गोवर्द्धन पूजा के पर्व पर विधिवित पूजा अर्चना के बाद कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए।  इस यात्रा वर्ष में साढ़े तेईस हजार  श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए।कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास मुखबा के लिए रवाना हुई।इस अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, दीपक सेमवाल,राजेश सेमवाल, हरीश सेमवाल सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। कपाट बंद होने तथा उत्सव डोली के प्रस्थान के दौरान सोशियल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। 

मुख्यमंत्री ने जवानों के साथ उत्तरकाशी में मनाई दीपावली और परिवारजनों को दी शुभकामनाएं

Image
 उत्तरकाशी– मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने आई टी बी पी कैम्प कोपांगा उत्तरकाशी में जवानों के साथ एवं हर्षिल उत्तरकाशी में 9वीं बटालियन बिहार रेजिमेंट के सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जवानों का हौंसला बढ़ाया एवं जवानों व उनके परिवारजनों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। जवानों ने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इससे कार्य करने का जज्बा और होंसला बढ़ता है।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि हमारी सेना और अर्द्ध सैनिक बलों के जवान सीमान्त एवं दुर्गम क्षेत्रों में देश की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं। इन सैनिकों की वजह से पूरा देश चैन की नींद सोता है। हमारे जवान अपने परिवारों से दूर रहकर देश की रक्षा के लिए जिस वीरता एवं साहस से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते है। इसके लिए वे निश्चित रूप से बधाई के पात्र है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि आज सेना एवं आईटीबीपी के जवानों के साथ मुझे कुछ समय बिताने का मौका मिला, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उत्तराखण्ड का सेना एवं अर्द्धसैन्य बलों से गहरा नाता रहा ह...