Posts

सुनार की दुकान में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार दो की तलाश

Image
 ऋषिकेश –चोरो द्वारा रस्तोगी ज्वैलर्स की दुकान का शटर उठाकर दुकान के अन्दर से चांदी की ज्वैलरी चोरी कर ली थी। इस सूचना पर दुकान स्वामी सुमित रस्तोगी पुत्र कृष्ण गोपाल रस्तोगी निवासी खदरी रोड़ श्यामपुर ऋषिकेश ने कोतवाली ऋषिकेश पर अज्ञांत चोरो के विरूद्ध मु0अ0सं0 383/2020 पंजीकृत कराया गया।पुलिस नें सादा एवं वर्दी में चार पुलिस टीम गठित की गयी।  गठित पुलिस टीम द्वारा पूर्व में प्रकाश में आये, जेल से रिहा हुये चोरो के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। ज्वैलर्स की दुकान व सड़क में लगे लगभग 150 सीसीटी0वी0 कैमरों की फुटेज चैक की गयी। फुटेज देखने पर दो व्यक्ति दुकान के अन्दर व आस पास तथा एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक व सड़क पर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो फुटेज को मुखबिर को दिखाकर जानकारी की गयी तो मुखबिर ने बताया कि यह व्यक्ति कबाड़ बीनने वालों की तरह दिखाई दे रहे हैं। इस पर पुलिस टीम द्वारा ऋषिकेश में रेलवे स्टेशन, कालेकीढाल व अन्य स्थानों पर झुग्गी डालकर रहने वाले कबाड़ियों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी तो पाया कि रेलवे स्टेशन के समीप बनी झुग्गियों मे...

त्यौहारी सीजन में पुलिसकर्मी रहे मुस्तैद-पुलिस उपमहानिरीक्षक

Image
देहरादून – प्रदेश में त्यौहारी सीजन शुरू होने वाला हैं जिसमें करवाचौथ, धनतेरस, दीपावली, भय्या दूज, गोवर्धन पूजा की सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ एवं सुव्यवस्थित किये जाने के उद्देश्य से में  पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  ने पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियो की गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन के लिए गहन मंथन किया गया। गोष्ठी के दौरान  पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा निम्नलिखित दिशा-निर्देश निर्गत किये गये।   थाने में नियुक्त समस्त पुलिस बल को पीकआवर पर यातायात के दबाव को नियंत्रित करने के लिये समय से ड्यूटी प्वाइंटो पर नियुक्त करेंगे। वर्तमान में स्मार्ट सिटी कार्यक्रम के तहत सड़कों पर हो रहे निर्माण कार्य के सम्बन्ध में कार्यदायी संस्थाओं से गोष्ठी कर कार्य को समय में पूर्ण करने को वार्ता करेंगें ताकि समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया जाये। इसके पश्चात भी स...

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

देहरादून – नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा से प्रदेश भाजपा  कार्यालय  तक जुलूस निकालकर भब्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत , प्रदेश महामंन्त्री संघटन अजेय प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी , महिला मोर्चा, भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने जोश खरोश के साथ नरेश बंसल का स्वागत किया गया इस अवसर पर टिहरी गढ़वाल सांसद  राज्य लक्ष्मी शाह, हरबंश कपूर, देहरादून महापौर सुनील उनियाल गामा , महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, प्रदेश कार्यालय सचिव  कौशतुभा नंद जोशी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, राजकुमारी गिरी, आदित्य चौहान, प्रदेश शोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा  सहित कई प्रदेश पदाधिकारी व विधायक उपस्थित रहे। प्रदेश कार्यालय में स्वागत के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के साथ नरेश बंसल ने दीनदयाल उपाध्याय पार्क में जाकर दीनदयाल की मूर्ति का माल्यार्पण किया साथ लौहपुरुष सरदार पटेल,  भीम राव आंबेकर व स्वर्गीय इंद्मणि बडोनी की मूर्ति का भी माल्यार्पण किया।

राज्यपाल ने महिला स्वयं सहायता समूहों की हस्तशिल्प प्रदर्शनी को देखा

Image
  नैनीताल –   राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य ने नैनीताल  राजभवन  में नैनीताल जिले के पांच विकास खण्डों भीमताल, बेतालघाट, रामनगर, हल्द्वानी के 13 महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।    राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य ने कहा कि राज्य के स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों, ऐपण, स्थानीय खाद्यान्नों से बने उत्पादों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाना चाहिये।  महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गये उत्पादों को विश्वस्तरीय बाजार उपलब्ध करवाना भी आवश्यक है। उत्तराखण्ड में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण में स्थानीय उत्पादों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। हमारे स्थानीय उत्पाद पलायन रोकने में भी सहायक सिद्ध होंगे।   इस अवसर पर राज्यपाल ने विभिन्न हस्तशिल्प उत्पादों व स्थानीय खाद्य उत्पादों का क्रय किया।  महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के कार्यों तथा उनके द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रशंसा की तथा  उनका उत्साह वर्धन किया।    इस अवसर पर सहायक परियोजना निदेशक  संगीता आ...

मृतका के पिता की तहरीर पर पति, ससुर,सास पर मुकदमा दर्ज

Image
 देहरादून – महारानी बाग फेस-2 में विवाहित महिला द्वारा 27 अक्टूबर को फांसी लगाने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया था।मृतका का पंचायतनामा की कार्यवाही उसके परिजनों के समक्ष मजिस्ट्रेट द्वारा की गई। तत्पश्चात चिकित्सकों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई, जिसमें मृत्यु का कारण हैंगिंग पाया गया। 1नवंबर रविवार  को महिला के पिता द्वारा थाना बसंत विहार पर तहरीर दी कि उनकी पुत्री का विवाह  26 जून 20 को सनोद पुत्र सोहनवीर निवासी भगवानपुर जनपद हरिद्वार के साथ हुई थी।उनकी पुत्री को पति सनोद,  सोहनवीर (ससुर), सुरेशो (सास) तथा ससुराल पक्ष के अन्य व्यक्तियों द्वारा प्रताड़ित किया गया, जिसके फलस्वरूप उनकी पुत्री द्वारा आत्महत्या की गई ।मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर मृतका के पति सनोद, ससुर सोहनवीर, सास सुरेशो तथा ससुराल पक्ष के अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध थाना बसंत विहार पर मु0अ0सं0 129/2020 धारा 306 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना चल रही है। महिला का पति डॉक्टर इ...

महिलाएं चुप्पी तोड़ो, नारीत्व से नाता जोड़ो

Image
 ऋषिकेश –अ​खिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में महिलाओं की गुप्त रोगों से जुड़ी जटिल समस्याओं को लेकर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के रिकंस्ट्रक्टिव एंड कॉस्मेटिक गाइनाेकॉलोजी विभाग द्वारा "स्त्री वरदान: चुप्पी तोड़ो नारीत्व से नाता जोड़ो" कार्यक्रम की नीव रखी। बताया गया है कि एम्स ऋषिकेश द्वारा उत्तराखंड से शुरू किया गया यह अभियान भारत देश में अपनी तरह का विश्वस्तरीय बड़ी मुहिम हैं। जिसके माध्यम से एम्स संस्थान महिलाओं को उनकी समस्याओं के प्रति जागरुक किया जाएगा। एम्स ऋषिकेश के रिकंस्ट्रक्शन एंड कॉस्मेटिक गाइनाेकॉलोजी विभाग की पहल पर आयोजित सम्मेलन में उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों से 50 से ​अधिक स्वयं सेविका महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मुहिम को गांव-गांव-घर घर तक पहुंचाने व राज्य की प्रत्येक महिलाओं को उनकी समस्याओं को लेकर जागरुक करने व ग्रसित महिलाओं को उपचार के लिए प्रेरित करने की शपथ भी ली। एम्स निदेशक एवं सीईओ पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने अपने संदेश में बताया कि यह सम्मेलन महिलाओं के गुप्त रोगों से जुड़ी समस्याओं के निदान की दिशा में पह...

सरकार ने बाहरी फर्जी डिग्रीधारियों के लिए खोले नौकरी के द्वार-उक्रांद

Image
 देहरादून –उत्तराखंड में डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार एक महीने से भी लंबे वक्त से शिक्षा निदेशालय पर नियुक्तियों की मांग को लेकर धरने पर बैठे है तथा सर्द रातों में खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं ।उत्तराखंड सरकार तथा उनके अधिकारियों की कारगुजारियों के कारण उनके नौकरी के अवसरों पर उत्तराखंड से बाहर के फर्जी डिग्री धारियों का डाका पड़ रहा है।उत्तराखंड क्रांति दल ने आज कुछ अहम दस्तावेजों तथा ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ  पत्रकार वार्ता में इस बात का खुलासा किया कि उत्तर प्रदेश से फर्जी ढंग से प्राइवेट कॉलेज डीएलएड का प्रशिक्षण करवा रहे हैं। तथा उत्तराखंड सरकार ने ऐसे फर्जी डिग्री धारियों के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। इन डिग्री धारियों के पास उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड दोनों जगहों का स्थाई निवास प्रमाण पत्र है इसके साथ ही कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग में प्राइवेट डी एल एड कराने वाले कॉलेजों द्वारा यह साफ-साफ कहा जा रहा है कि "प्रशिक्षण लेने वालों को वहां पर नियमित रूप से आने की जरूरत नहीं है, सिर्फ फीस जमा कराना ही पर्याप्त है, उन्हें डिग्री दे दी जाएगी।" जबकि नियमावली यह कहती है कि प्...