Posts

ओएलएक्स के द्वारा ठगी करने वाले चार ठग गिरफ्तार

Image
 देहरादून– नेहरू कालोनी थाने में शिकायतकर्ता प्रेम सिंह धनाई पुत्र दिलीप सिंह धनाई, निवासी: 33 बी देवांचल विहार, धर्मपुर डांडा, ने लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उनके द्वारा अपना पुराना सामान बेचने के लिये ओ0एल0एक्स0 पर एक एैड डाला गया था, जिसके कुछ समय पश्चात् उस सामान को खरीदने के लिये उनके पास एक व्यक्तिि के द्वारा फोन कर खुद को आर्मी परसन बताते हुए। सामान को खरीदने की बात कही गयी तथा सामान का भुगतान उनके खाते में डालने की बात कहकर उनके मोबाइल में आये हुए एक नम्बर के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। जैसे ही उनके द्वारा नम्बर को उस व्यक्ति को बताया गया, उसके कुछ समय पश्चात उनके खाते से रू0 34000/- निकल गये । शिकायतकर्ता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कालोनी में मु0अ0सं0: 300/20 धारा: 420 भ0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। लाॅक डाउन के दौरान ओ0एल0एक्स0 व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से लोगों के साथ साइबर ठगी करने वाले व्यक्तियों की गिरफ्तारी तथा आमजनमानस से हो रही इस प्रकार की ठगी को रोकने के लिये साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 नरेश राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ...

युवती को जातिसूचक शब्दों से उत्पीड़न करने वाला पुलिस की गिरफ्त में

Image
 विकासनगर– युवती ने पुलिस को लिखित तहरीर दी कि लोकेंद्र राणा के द्वारा वादिनी के साथ यह जानते हुए कि वह अनुसूचित जनजाति की महिला हैैं।बलात्कार करना, धमकी देना गाली गलौज करना और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विकासनगर में तत्काल धारा 376/ 506 आईपीसी व धारा 3 (2) v एससी/ एसटी अधिनियम के तहत  मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस अभियोग की विवेचना क्षेत्राधिकारी विकासनगर द्वारा की जा रही हैं। अभियोग में नामजद मुकदमा पंजीकृत होने के बाद से लोकेंद्र लगातार फरार चल रहा था। अभियोग में नामजद अभियुक्त लोकेंद्र राणा की गिरफ्तारी के लिए  प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर के नेतृत्व में अभियोग से संबंधित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई,गठित टीम के द्वारा मुखबीर लगाये गए और सर्विलांस की मदद ली गई। पुलिस टीम के सार्थक प्रयास  के कारण अभियोग में नामजद अभियुक्त लोकेंद्र राणा को धोबी चौक से पुलिस ने पकड़ा लिया।

मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने आन्दोलन समाप्त किया

Image
 देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष डाॅ. नरेश सिंह नपलच्याल, महासचिव डाॅ. मनोज वर्मा एवं डाॅ. एन.एस बिष्ट ने संघ की विभिन्न मांगों को लेकर वार्ता की। संघ के मामलों पर बिन्दुवार चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मांगों को गम्भीरता से लिया जायेगा एवं सकारात्मक सहयोग किया जायेगा। प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपना आन्दोलन तत्काल वापस लेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि कोरोना काल में डाॅक्टरों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। जिस लगन से वे जन सेवा कर रहे हैं, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड मरीजों व उनके परिजनों द्वारा भी चिकित्सकों के कठिन तपस्या की सराहना की गई।प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष डाॅ. नरेश सिंह नपलच्याल ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा विभिन्न मांगों पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिये जाने पर संघ ने अपना आन्दोलन तत्काल वापस लेने का निर्णय लिया ह...

उत्तराखण्ड में ‘हिन्दुत्व’ फिल्म की शूटिंग करेंगे-राजदान

Image
 देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में फिल्म निर्देशक एवं लेखक करण राजदान ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट की। उन्होंने कहा कि वे उत्तराखण्ड में ‘हिन्दुत्व’ फिल्म की शूटिंग करना चाहते हैं। इस फिल्म की 90 प्रतिशत शूटिंग वे उत्तराखण्ड में करना चाहते हैं। इस फिल्म की शूटिंग जनवरी-फरवरी 2021 में होगी। इसके अलावा उन्होंने उत्तराखण्ड में एक डॉक्यूमेंट्री ‘शिवतंत्र’ की शूटिंग करने की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्म शूटिंग के लिए सरल फिल्म नीति बनाई गई है। अब एक दिन में भी फिल्म शूटिंग की ऑनलाईन अनुमति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य एवं प्राकृतिक वातावारण फिल्म की शूटिंग के लिए अनुकूल है।इसलिए फिलमकारों का रूझान उत्तराखण्ड के प्रति बढ़ा है।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने फिल्म निर्देशक करण राजदान को उत्तराखण्ड में फिल्म की शूटिंग की इच्छा पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री ‘शिवतंत्र’ पर पंच केदार में से किसी भी स्थान पर शूटिंग की जा सकती है। इस अवसर पर अपर सचिव ड...

फर्जी कंपनी खोलकर करोड़ों का चूना लगाने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

Image
 रायवाला –  नरेश चंद्र कुकरेती पुत्र ललित मोहन कुकरेती निवासी प्रतीत नगर रायवाला ने 5 सितंबर को थाना हाजा पर एक लिखित तहरीर बाबत द्वारा कैलाशी विजन प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड नामक कंपनी के प्रबन्धको द्वारा प्राधिकृत न होने के बावजूद देहरादून व अन्य जनपद व राज्यों मे फर्जी तरीके से लोगो को गुमराह कर कम्पनी की ब्रांच खोलकर फर्जी खाते खोलकर लोगो से आरडी, एफडी व डेली डिपाजिट स्कीम व लोन देने के नाम पर लोगो से धोखाधडी करने के सम्बन्ध मे लिखित तहरीरी दी। इसके आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0-113/2020 धारा- 406,420 आईपीसी बनाम कमल भारती आदि पंजीकृत किया गया। कम्पनी के सम्बन्ध मे एसटीएफ ( आर्थिक अपराध शाखा) देहरादून द्वारा भी जांच की जा रही थी।एसटीएफ की जांच मे पाया की कमल भारती पुत्र हीरालाल भारती निवासी ग्राम इस्सेपुर थाना नजीबाबाद, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश एवं नसीबुद्दीन पुत्र हसमत अली निवासी जमनपुर, थाना सेलाकुई देहरादून एवं अन्य के द्वारा जनवरी 2018 मे फर्जी तरीके व गलत तथ्यो के आधार पर कैलाशी विजन प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड नाम से करीब 23 ब्रांच खोली गयी, जिसमे से 13 ब्राचें देहरादून व...

भाभी को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने वाला देवर गिरफ्तार

Image
 विकासनगर–  जामतूदास पुत्र केमाडू निवासी अजीतनगर बाबूगढ़ विकासनगर जनपद देहरादून ने थाना पर आकर एक तहरीर देकर बताया कि मैं मूल रूप से ग्राम मंझगांव पोस्ट ऑफिस मिंडाल तहसील चकराता का रहने वाला हूंं। मैैंने 11 मई 09 को अपनी पुत्री सुनीता का विवाह सुंदर पाल पुत्र करण सिंह निवासी शीतल गड़ी पोस्ट झिंझाना जिला शामली उत्तर प्रदेश के साथ किया था। अब सुनीता का पति सुंदर पाल व देवर बिट्टू उर्फ कुलदीप मारपीट, गाली-गलौज करके उसे तंग और परेशान करते हैं। तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हैंं। और जान से मारने की धमकी देते है वर्तमान में सुनीता अपने मायके ग्राम मंझगांव में रह रही हैं। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर 18 अगस्त 20 को थाना विकासनगर धारा 323, 504, 506 आईपीसी , 3 एस0सी0/एस0टी0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियोग की विवेचना क्षेत्राधिकारी विकासनगर द्वारा की जा रही हैं।05 सितंबर 20 को मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की इस अभियोग में नामजद अभियुक्त बिट्टू उर्फ कुलदीप चकराता में घूम रहा है तथा कहीं निकालने की फिराक में है।  सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी...

आप कार्यकर्ताओं ने सल्ट शहीद स्मारक खुमाड़ में शहीदों को श्रद्धांजलि दी

Image
अल्मोड़ा –आजादी की लड़ाई में सल्ट क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का बलिदान कभी नहीं भुलाया जा सकता। 1942 में ब्रिटिश राज्य की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जिस बहादुरी से  यहां के शहीद आंदोलनकारी लड़े, उनकी वीरता को भारत के साथ-साथ उत्तराखंड के इतिहास में भी हमेशा याद रखा जाएगा। आज के दिन 5 सितंबर 1942 को शहीद हुए इन वीरों की शहादत पर यहां प्रतिवर्ष पांच सितंबर को शहीद दिवस मनाया जाता है। आज शहीदों के बलिदान को याद करते हुए जिला अल्मोड़ा विधानसभा सल्ट शहीद स्मारक खुमाड़ में जाकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर, जोन प्रभारी अनुज अग्रवाल समेत दर्जनों आप कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर आप प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि  जहां देश को अंग्रेजों से आजाद कराने के लिए पूरे देश में कुर्बानी दी।वहीं अल्मोड़ा जिले के सुदूरवर्ती और पिछड़े विकासखंड सल्ट के लोगों ने आजादी की लड़ाई के दौरान जो जज्बा दिखाया था वह आज भी याद किया जाता है और आगे भी याद किया जाता रहेगा।किया। दौरान आप प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ जोन प्रभारी अनुज अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी सुनील टम्टा, शे...