Posts

कार खाई में में गिरी दो की मौत दो घायल

Image
 व्यासी– तहसील पावकी देवी क्षेत्रान्तर्गत  स्थान कौडियाला से दो किमी0 पूर्व, NH-58 ऋषिकेश-देवप्रयाग मोटर मार्ग  के समीप एक, i20 कार संख्या UK08-AL5649 देवप्रयाग से हरिद्वार को जा रहें थे। यह घटना लगभग 3 बजे के करीब की है जब कार अनियंत्रित हो कर सड़क से 100 से 150 मी0 नीचे खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें चार व्यक्ति सवार थे, दो व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मोत हो गयी जबकि दो अन्य घायल व्यक्तियों को एस डी आर एफ एवम चौकी व्यासी के संयुक्त रेस्कयू आपरेशन के माध्यम से निकाल कर 108 वाहन के माध्यम से  समय 05:18pm पर ऋषिकेश एम्स अस्पताल भेजा गया । मृतक का नाम--प्रदीप कुमार पुत्र वीर सिंह उम्र 42 वर्ष, निवासी ज्वालापुर हरिद्वार(चालक)।-सरल पुत्र रजु निवासी टिपडी हरिद्वार, उम्र 17 वर्ष।घायल- ओमप्रकाश पुत्र स्वर्गीय हरि सिंह उम्र 75 वर्ष निवासी ज्वालापुर हरिद्वार। जतिन पुत्र सन्दीप कुमार, उम्र -17 वर्ष।

जन शिकायतों को प्राथमिकता से करें समाधान –जिलाधिकारी

Image
देहरादून –जिलाधिकारी डाॅ0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्टेट सभागार में आयोजित की गयी जनसुनवाई में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को जन शिकायतों का प्राथमिकता से करें समाधान यह निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी सदर को निर्देश दिये कि उनसे सम्बन्धित प्राप्त हुए भूमि विवाद व भूमि अतिक्रमण से लेकर पारिवारिक विवाद, आर्थिक सहायता, किसी नुकसान की भरपाई मुआवजा से सम्बन्धित आवेदनों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए समाधान करें तथा कार्यवाही से उनको भी अवगत करायें। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को पटेल रोड के पास पानी की निकासी में बाधक स्थान पर पानी निकास के आवश्यकतानुसार कार्यवाही करने तथा प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून को निर्देशित किया कि शिमला बाईपास में विद्युत लाइन में बाधक बने पेड़ की कटाई की जाय अथवा आवश्यकतानुसार लाॅपिंग करवाई जाय, जिससे विद्युत के तारों से किसी प्रकार की अनहोनी न हो। जिलाधिकारी ने मिट्ठी बेड़ी प्रेमनगर निवासी की उनकी जमीन में तारबाड़ करने के सम्बन्ध में प्राप्त आवेदन पर उप जिलाधिकारी सदर को जीवनगढ विकासनगर में भूमि कब्जों के सम्बन्...

प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस के कदम

Image
 ऋषिकेश– अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सोमवार को तीन लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। इनमें दो स्थानीय निवासी हैं जबकि एक पौड़ी जिले का निवासी हैैैं।   एम्स संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल  ने बताया कि बीस बीघा, बापूग्राम, ऋषिकेश निवासी एम्स ऋषिकेश के कॉर्डियोलॉजी विभाग की 31 वर्षीया महिला नर्सिंग ऑफिसर जो कि बीते शनिवार 20 जून को बुखार की शिकायत के साथ इमरजेंसी में आई थीं। जिनका इसी दिन कोविड सैंपल लिया गया था,जोकि सोमवार को कोविड पॉजिटिव पाया गया है। यह महिला नर्सिंग ऑफिसर 20 जून से ही होम क्वारंटाइन थी। महिला नर्सिंग ऑफिसर 25 अप्रेल से 5 जून तक छुट्टी पर थी, वह जिस क्षेत्र में रहती है वह कंटेनमेंट जोन घोषित कर दी गई थी।  उन्होंने बताया कि पेशेंट को एम्स के कोविड वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। दूसरा मामला अमितग्राम, गुमानीवाला ऋषिकेश क्षेत्र का है। अमितग्राम निवासी एक 42 वर्षीय व्यक्ति बीती 20 जून को बुखार, खांसी व छाती में दर्द की शिकायत लेकर एम्स की इमरजेंसी में आए थे। जिनका यहां कोविड सैंपल लिया गया व उन्हें कोविड आइस...

एम्स के लैब अटेंडेंट परिवार सहित कोविड पॉजिटिव

Image
ऋषिकेश– अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स ऋषिकेश) में रविवार को एक ही परिवार के चार लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। जो कि ​टिहरी विस्थापित पशुलोक निवासी हैं।इनमें परिवार के मुखिया 34 वर्षीय व्यक्ति जो कि एम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में लैब अटेंडेंट है। वह बीती 18 जून को परिवार के साथ दिल्ली से ऋषिकेश लौटे व इसके बाद से होम क्वारंटाइन पर थे। एम्स संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि बीती 18 जून को लैब अटेंडेंट व उनके परिजन दिल्ली से लौटे थे और होम क्वारंटाइन थे। इसके बाद लैब अटेंडेंट को बुखार की शिकायत होने पर वह 20 जून को परिवार के साथ एम्स ओपीडी में पहुंचे, जहां सभी का  कोविड सैंपल लिया गया व लैब अटेंडेंट को कोविड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। शनिवार देरशाम लैब अटेंडेंट की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। इसके बाद उसे कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस परिवार के अन्य तीन लोगों की रिपोर्ट रविवार को कोविड पॉजिटिव पाई गई है। इनमें लैब अटेंडेंट की 27 वर्षीया पत्नी, 8 वर्षीया पुत्री व 5 वर्षीय पुत्र शामिल है। यह सभी लोग ...

एम्स में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ योगाभ्यास करते

Image
 ऋषिकेश– अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास किया। इस दौरान उन्हें योग से निरोग रहने के रहस्य बताए गए। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न वर्गों की ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान की गई व्यवस्थाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया।   रविवार को वर्ल्ड योगा डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अति​थि एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत  ने कहा कि जीवन में निरोगी रहने के लिए योग को आत्मसात करना जरुरी है। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश योगनगरी है,जबकि मेडिकल की भाषा लैटिन व ग्रिक हैं।लिहाजा एम्स संस्थान ऐसी स्थिति में पूरब व पश्चिम की इन दोनों विधाओं मॉडर्न साइंस व योग विज्ञान को मिलाकर विशेष कार्य कर सकता है। निदेशक एम्स पद्मश्री प्रो. रवि कांत ने कहा कि योगाभ्यास से हमारे शरीर के विभिन्न अंगों पर किस तरह से सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसका वैज्ञानिक अध्ययन होना चाहिए। उन्होंने वर्तमान कोरोना महामारी व बद...

स्वामी रामदेव के साथ मुस्लिम ने भी योगाभ्यास किया

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीएम आवास में योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने आयुष विभाग के योगाभ्यास प्रोटोकोल के अनुसार योगासन किए। इस वर्ष कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए योग का सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अपने-अपने घरों में रहकर ही योग करने का आह्वान किया गया।इसी क्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र  सिंह रावत ने भी अपने आवास में योगाभ्यास किया।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री के सफल प्रयासों से सारा विश्व  21 जून को योग दिवस के रूप में मना रहा। इस बार के योग दिवस का आयोजन विशेष परिस्थिति में हम लोग कर रहे हैं। हरिद्वार में योग गुरु रामदेव ने अपने पतंजलि के कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया उन्हीं में मुस्लिम समुदाय के भी कर्मचारी शामिल थे जिन्होंने मंच साझा करते हुए स्वामी रामदेव के साथ योगाभ्यास किया। कोविड-19  महामारी से बचने के लिए हमारी इम्यूनिटी मजबूत होना बहुत जरूरी है और योग के द्वारा हम अपनी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सक...

कोरोना के कारण इस बार कांवङ यात्रा को स्थगित किया

Image
देहरादून–उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर ने कांवङ यात्रा के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से विस्तार से विचार विमर्श किया। बैठक में सामूहिक सहमति बनी कि इस वर्ष के लिए कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए कांवङ यात्रा को स्थगित कर दिया जाए। कांवङ संघों और संत महात्माओ से भी यही प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि उनकी केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी इस संबंध में बात हुई है। उनके द्वारा भी कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए गम्भीरता से विचार करते हुए निर्णय लेने को कहा गया है।  मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश व हरियाणा के मुख्यमंत्रियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक में सहमति बनी कि कोविड-19 को रोकने के लिए बहुत जरूरी है कि लोगों के बङी संख्या में इकट्ठे होने को रोका जाए। लोग जलाभिषेक स्थानीय स्तर पर निर्धारित गाइड लाइन का पालन करते हुए कर सकते हैं। जल्द ही इस बारे में राजस्थान, दिल्ली व पंजाब के मुख्यमंत्रियों से भ...