Posts

स्वस्थ रहेंगे तब जब हम एक दूसरे से दूरी बना कर रहेंगे

Image
देहरादून – वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते देश में  हुए लॉक डाउन को अब केंद्र सरकार ने खोलकर अनलॉक कर दिया गया हैं। इससे अब लोगों को अपने काम पर जाना और अन्य कार्य करने की छूट मिल गई हैं। लेकिन यह छूट कुछ दुकानदारों के लिए अपने नुकसान की भरपाई करने का मौका मिल गया है। देखने को मिलता है कि दुकानदार अपने सामान की बिक्री के लिए ग्राहकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं करवाते हैं। और केवल समान बेचना ही उनका उद्देश हो गया है जबकि अब यह वायरस एक दूसरों में फैलने की स्थिति में यानि कि कम्युनिटी ट्रांसफर के रूप में आ गया हैं। लोगों को अब अधिक सावधानी बरतने की बहुत ज्यादा जरूरत है क्योंकि सरकार ने अब अनलॉक वन शुरू कर दिया हैं। इसमें सभी व्यवसायिक संस्थाएं और सरकारी उपक्रम खुल चुके  हैं। ऐसे ही एक नजारा धर्मपुर में वंदना स्टोर पर देखने को मिला उन्होंने अपनी दुकान की रेलिंग को तो बंद कर रखा था, और उस में थोड़ा सी ही जगा खोली हुई थी सामान देने के लिए लेकिन उस रेलिंग पर लोग एक दूसरे से सेट कर खड़े हो रखे थे। सामान की खरीदारी के लिए जबकि वहीं से कुछ दूर आगे पुलिस चेक पोस्ट ...

पहले देखें फिर करें अपने खाने का ऑर्डर और स्वस्थ रहें

Image
देहरादून--यह दो फोटोग्राफ्स आज की है धरमपुर से जब मैं जा रहा था तो मेरी नजर इस होटल पर पड़ी  यह पंचायती मंदिर के पास होटल खुला है, जहां पर होटल की मालकिन ने तो शायद  मालकिन ही थी। मालकिन ने मुंह को अपने रुमाल से ढका हुआ था। किन्तु  जो यह व्यक्ति खाना बना रहा है उसने कोई भी सावधानी नहीं बरती हुई है। जब दुकान की मालकिन ने  देखा तो उसने अपने कारीगर को कहा कि अपने मुंह पर कपड़ा बांध हो फोटोग्राफर फोटो खींच रहा है। तब जाकर कारीगर ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध और काम करने लगा। खाना बनाते हुए। जैसे कि मुंह पर मास्क किया कपड़ा बांधना होना, हाथों में दस्ताने और सर पर कैप का रहना जरूरी हैं। अब ऐसे में जब कोई व्यक्ति इनसे खाने का ऑर्डर करेगा तो उसे कोई भी उसकी वजह से  वायरस या संक्रमण भी हो सकता है। और कोविड -19  के नियम का भी उलंधन हैं। क्योंकि आजकल जैसा कि कोरोनावायरस का प्रकोप पूरे विश्व में फैला हुआ है और हर व्यक्ति इस पर सावधानी बरत रहा है।  जैसे कि केंद्र सरकार की गईड लाइन भी है जो भी होटल या रेस्टोरेंट खुलेंगे वहां पर खाना खाने की सुविधा शायद...

ई-पास के लिए देहरादून स्मार्ट सिटी की वेबसाईट पर पंजीकरण करें

Image
देहरादून– जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहां कि राज्य में ग्रीन एवं ऑरेंज जनपद में अन्तरजनपदीय आवागमन के लिए पास की अनिवार्यता नही हैं।परन्तु आवागमन से पूर्व देहरादून स्मार्ट सिटी की वेबसाईट पर रजिस्टेशन कराना अनिवार्य है। जिलाधिकारी ने बताया कि जो व्यक्ति रेड जोन से प्रवेश कर रहे हैं। उनको देहरादून स्मार्ट सिटी की वेबसाईट पर पंजीकरण कर अनुमत ई-पास के उपरान्त ही जनपद में प्रवेश करने दिया जायेगा।  जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के नये नियमों के अनुसार जो व्यक्ति अन्य कोविड-19 से प्रभावित क्षेत्रों से विभिन्न माध्यमों से जनपद में आ रहे हैं। उन्हें 7 दिन संस्थागत क्वारेंटीन तत्पश्चात  14 दिन के लिए  होम क्वारेंटीन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त प्रशासन द्वारा संस्थागत क्वारेंटीन फैसिलिटी से पेड क्वारेंटीन में जाने का विकल्प व्यक्ति के पास उपलब्ध रहेगा। ऐसे व्यक्ति जो कोविड-19 संक्रमण से कम प्रभावित क्षेत्रों से जनपद में प्रवेश कर रहे हैं। उन्हें 14 दिन का होम क्वारेंटीन किया जायेगा। उन्होंने कहा जिन व्यक्तियों को होम क्वारेंटीन किया गया है उन्हें स्वास्थ्य म...

राज्य के गांवो में बनाए क्वारंटाईन केंद्र यातना केंद्र बने -अनुग्रह

Image
नई दिल्ली –अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यसमिति के सदस्य व उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने आज यहां जारी एक बयान में  राज्य की भाजपा सरकार पर कोरोना से उठ रही चुनौतियों से मुकाबला करने में पूर्ण विफलता का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार ने यदि शुरुआत से ही कोरोना की गंभीरता को लिया होता तो आज राज्य की यह हालत ना होती । जिन लोगों पर लोगों की रक्षा का भार था। लापरवाही व जिम्मेदाराना ढंग से काम करने से  वह जनता की सेवा  तो क्या करते , उल्टा जनता पर पर ही भार बन गए है।उन्होंने राज्य के क्वरन्टाईन  केंद्रों में लोगों की दर्दनाक मौतों पर दुख व चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का रवैया प्रवासियो के  प्रति  सदैव " सौतेला व असंवेदनशील" रहा ।यही कारण है कि  सरकार ने प्रवासियों को ग्राम प्रधानों के जिम्मे छोड़ दिया जिनके पास ना तो संसाधन थे और ना ही कोरोना जैसी भयंकर बीमारी से लड़ने का प्रशिक्षण ।उन्होंने कहा कि यही कारण है कि राज्य के गांवो मे बनाए गए "क्वारंटाईन  केंद्र" "यातना केंद्र " में बदल गए ।जहां पर एक 4 साल...

अब ऑनलाइन हुआ दून ट्रैफिक पुलिस

Image
देहरादून –प्रौद्योगिकी के युग में देहरादून यातायात पुलिस कलगातार नये तरीके अपना रही है तथा सर्वोत्तम सेवा प्रदाता के रूप में अपनी कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए सदैव प्रयासरत है। यातायात व्यवस्था एवं प्रबंधन की योजनाओं को जनता पटल पर रखने के लिए एक साझा मंच की आवश्यकता महसूस की गई,  जिसके लिए इस डिजिटल दुनिया में संचार प्रणाली ही सर्वोत्तम माध्यम है । उपरोक्त के मद्देनजर, देहरादून यातायात पुलिस ने वेब-आधारित मंच के अनुप्रयोग के लिए आमजन मानस के प्रयोजन के लिए अत्याधुनिक वेबप्रणाली को विकसित करवाया गया। प्रकाश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक  यातायात के अनुसार यातायात पुलिस किसी शहर या राज्य के प्रथम प्रहरी के रूप में कार्य करती हैं। और सावर्जनिक मार्गों पर परिवहन सुविधा को सुगम व सुव्यवस्थित बनाएं रखना ही इस बल की प्राथमिकता है । परन्तु बदलते समय में विभिन्न आवश्यकताओं के साथ यातायात पुलिस की कार्यक्षमताओं व तौर तरीकों में नायाब परिवर्तन लाया जाना आज के परिदृश्य में आवश्यक हो गया है । इस संगठित बल का स्वरूप, जनशक्ति, क्षमताएं संसाधन, कार्यप्रणाली एवं मौजूदा समय की जरूरतों का स्वतंत्र व ...

अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Image
देहरादून – कोरोनावायरस से सुरक्षा के मद्देनजर थानाध्यक्ष रायवाला के द्वारा कोरोनावायरस के कारण जारी अनलॉक में अवैध रूप से शराब की बिक्री व तस्करी होने की संभावनाओं के मध्य नज़र थाना रायवाला के समस्त अधिकारी और कर्मचारी को अवैध रूप से शराब की बिक्री व तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया गया हैं। जिसके अनुपालन में आज  01-जून-20 को एक अभियुक्त आशीष सिंह सरियाल पुत्र कमान सिंह सरियाल निवासी मोटा प्लाट खदरी श्यामपुर कोतवाली ऋषिकेश देहरादून को एसेंट कार CH03N9911 में 3 पेटी (कुल 144 पव्वे) अंग्रेजी शराब सोलमेट व्हिस्की की तस्करी करते निर्मल आई हॉस्पिटल के पास से गिरफ्तार किया गया हैं।अभियुक्त के विरुद्ध धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के कर्मचारियों को किया गया होम कोरेंटिन

Image
देहरादून – उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व पर्यटन मंत्री अमृता रावत की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट मैं कोरोना पॉजिटिव निकला हैं। जिन्हें आज सुबह एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं वहीं उनके घर में कार्य करने वाले लगभग 40 से 41 लोगों को भी होटल होम कोरेंटिन किया गया हैं।   ।  जिन्हें उत्तराखंड पुलिस ने घर से ले जाकर होटल मे होम कोरेंटिन किया हैं। वही नगर निगम ने उस इलाके को सैनिटाइज करना स्टार्ट कर दिया है जहां पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का घर है।