Posts

आसरा ट्रस्ट के द्वारा रास्ते के लिए दिया खाना

देहरादून – बिहार के मोतिहारी डिस्ट्रिक्ट के लिए आज देहरादून से श्रमिक स्पेशल ट्रेन में 1152 लोगों को लेकर चली इन इन सभी लोगों को पुलिस ने बन्नू स्कूल बनाऐंगे कैम्प में लाया गय वहां इनका मेडिकल जांच  होने के बाद इनका रजिस्ट्रेशन किया गया और उसके बाद रेलवे के द्वारा दिए गए टिकट को इन्होंने ₹630 पर व्यक्ति के हिसाब से खरीदे फिर पुलिस ने सिटी बस के द्वारा बीस -बीस लोगों को रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया गया।  जहां पर आसरा ट्रस्ट के द्वारा इन्हें रास्ते के लिए खाना दिया गया जिसमें सत्तू का पैकेट, बिस्किट के 4 पैकेट, 4 मास्क, हैंड सैनिटाइजर, साबुन और ओआरएस का घोल पैकेट ,नमकीन के पैकेट दिए गए और पानी की बोतल जिससे यह रास्ते में अपना खाना आराम से खा सकें। वहीं सरकार के द्वारा एक पैकेट खाना दिया गया जिसमें पूरी आलू की सब्जी थी। ग्राफिक एरा में पढ़ने वाली एक लड़की लॉक डाउन की वजह से पिछले काफी समय से यही रह गई थी। और उसके साथ के बच्चे निजी वाहनों से करके चले गए थे। जो कि आज उस लड़की को भी जाने का मौका मिला ऐसे ही एक लड़की दून बिजनेस कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी जिसे अब जाकर अपने घर जाने का मौ...

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट अश्विनी नक्षत्र में खुले

Image
उखीमठ–तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट आज बुद्ववार  दिन 11.30 बजे ज्येष्ठ माह अश्विनी नक्षत्र, त्रयोदशी तिथि  में विधि-विधान से खोल दिये गये।  कपाट खुलने से पूर्व श्री तुंगनाथ जी की उत्सव डोली आज प्रातः 9 बजे  चोपता से तुंगनाथ पहुंची।  उत्सव डोली को मंदिर परिसर में रखा गया। उत्सव डोली 18 मई  को शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ से रवाना हुई थी।आज प्रात:10.30 बजे से कपाट खुलने के लिए द्वार पूजन एवं भैरवनाथ जी का आवह्वान किया गया।  दिन में  11.30 बजे तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट खोल दिये गये। श्री तुंगनाथ जी  का मंदिर समुद्र तल से 12070 फीट  ऊंचाई पर स्थित हैं।सभी मंदिरों से अधिक ऊंचाई पर स्थित है। इस अवसर पर शोसियल डिसटेंसिंग का पालन किया गया तथा मास्क पहने गये।देवस्थानम बोर्ड, हक हकूकधारी एवं प्रशासन के चुनिंदा प्रतिनिधि इस अवसर पर मौजूद रहे। कपाट खुलने के पश्चात बाबा की समाधि पूजा, रूद्राभिषेक एवं जलाभिषेक किया गया। तथा जन कल्याण की कामना की गयी‌। इस अवसर पर देवस्थानम बोर्ड के सुपरवाइजर यदुवीर पुष्पवान, तहसीलदार जयबीर राम बधाणी, मठाधिपत...

सेक्सी पप्पी ने भी किया ट्रेन में सफर

देहरादून –कोरोना वायरस के  संक्रमण के चलते लॉक डाउन चौथे चरण में पहुँच गया है। लॉक डाउन में केंद्रीय सरकार ने कई तरह की छूट दी हैं। इसी में आज देहरादून से मणिपुर के लिए श्रमिक स्पेशल रेलगाड़ी चलाई गई जिसमें देहरादून से लगभग 450 छात्र व  छात्राएं अपने घरों को गये।  ऐसे ही एक छात्र जो कि यहां से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका था  और वह अपनी डिग्री लेने आया हुआ था। जो लॉक डाउन की वजह से फंस गया था। आज जब वह वापस अपने घर के लिए निकला तो उसके साथ एक प्यारा सा कुत्ते का बच्चा जिसका नाम सेक्सी था। वो भी साथ गया यह शायद पहली बार है जब किसी पालतू कुत्ते ने रेलगाड़ी में सफर किया हो। चुकी वह लॉक डाउन के चलते  दून में ही रहे गया था और उसका पप्पी सेक्सी साथ था सो वह उसे भी साथ लेकर गया रेल मैं अपने घर।

देहरादून से मणिपुर के लिए श्रमिक स्पेशल रेलगाड़ी चली

देहरादून –कोरोना वायरस के  संक्रमण के चलते लॉक डाउन चौथे चरण में पहुँच गया है। क लॉक डाउन में केंद्रीय सरकार ने कई तरह की छूट दी हैं। इसी में आज देहरादून से मणिपुर के लिए श्रमिक स्पेशल रेलगाड़ी चलाई गई जिसमें देहरादून से लगभग साढे 400 छात्र और अन्य लोग अपने प्रदेश के लिए रवाना हुए। एक परिवार ऐसा भी था जो पिछले 56 दिनों से देहरादून में लॉक डाउन की वजह से फंस गया था।    और आज उसे अपने घर वापस जाने का मौका मिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ यह परिवार देहरादून घूमने के लिए आया था और इसी बीच कोरोना के चक्कर में लॉक डाउन हो गया था। ऐसे ही कई परिवार और भी मिले जो देहरादून में किसी ना किसी काम से आए हुए थे। ऐसे ही एक छात्र जो कि यहां से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका था और वह अपनी डिग्री लेने आया हुआ था। 

गोकशी करने वाले और भैंसे का मांस बेचने वाले गिरफ्तार

Image
 विकासनगर – देहरादून के विकास नगर में दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। जिसमें पहली घटना में बृजलाल पुत्र सिम्पा निवासीशाहपुर कल्याणपुर विकासनगर के द्वारा गाय चोरी कर गोकशी करने संबंधी प्राप्त तहरीर के आधार पर  थाना विकासनगर पर धारा 379/428 आईपीसी व 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया चोरों एवं गोकशी करने वालों की शीघ्र गिरफ्तारी  के लिए तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। ग्राम कुंजा ग्रांट के बाहर वादी द्वारा गाय का कटा सिर देखकर अपनी गाय की पहचान की गई।   पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना दी गई कि चुराई गई गाय को बिलाल उम्र 22 वर्ष व आशिक उर्फ माठू उम्र 31वर्ष आदि द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी कर गोकशी की हैं।  मुखबिर की सूचना को तस्दीक कर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा माठू व नदीम के घर पर दबिश व छापेमारी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, उक्त घटना में अन्य अभियुक्त की संलिप्तता के बारे में अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ की जा रही हैं।वही दूसरी घटना में पुलिस को मुखबिर खास के द्वारा सूचना...

स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Image
देहरादून – पुलिस की चेकिंग के दौरान भंडारी तिराहा दून यूनिवर्सिटी रोड पर चेकिंग के दौरान एक स्कूटी चालक महिला को सन्दिग्धता पर पुलिस टीम द्वारा पकड लिया गया। पकडी गयी महिला द्वारा अपना नाम गुलशन खान पत्नी राशिद खान उम्र 37 वर्ष  निवासी एमडीडीए कॉलोनी केदारपुरम थाना नेहरू कॉलोनी बताया जबकि एक्टिवा स्कूटी बिना नंबर प्लेट की थी। पकडी गये महिला के कब्जे से  25.4 ग्राम स्मैक बरामद की गई। गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता के विरूद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर NDPS ACT के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की पूछताछ मैं अभियुक्ता गुलशन खान द्वारा बताया गया कि उसके पति राशिद खान द्वारा उसे स्मैक विक्रय करने के लिए दी गई थी लॉक डाउन में स्मैक महंगे दामों में बिकने के कारण लालच में आकर स्मैक विक्रय कर रही थी राशिद खान पूर्व में चोरी एवं देह व्यापार के अभियोग में कई बार जेल जा चुका हैं। गुलशन खान का पिछला आपराधिक इतिहास में - मुं0अ0सं0 231/19 धारा 36A/368/506/115 ipc, 77JJ ACT,16/17pocso act दर्ज हैं।

कैसे महाराष्ट्र से उत्तराखंड पहुंचे 33 प्रवासी

Image
 रायवाला– देश में कोरोना वायरस की वजह से  तीसरे चरण का लॉक डाउन चल रहा हैं। और  सभी राज्य ने अपनी सीमाएं सील कर रखी हैं।ऐसे में एक ट्रैक महाराष्ट्र से चलकर उत्तराखंड पहुंच गया बिना किसी रोक-टोक के ऐसे तो  कैसी सीमाएं सील हैं। जो बिना परमिशन के  ट्रक सड़क पर दौड़ता रहा और  कहीं इसकी चेकिंग भी नहीं हुई। और कैसे यह सीमाएं पार करता हुआ उत्तराखंड पहुंचा तब दून जनपद सीमा सप्त ऋषि बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक MH 18 AA 6726 को रोककर चेक किया गया तो ट्रक के अंदर 33 प्रवासी यात्री भरे थे। जोकि अवैध रूप से महाराष्ट्र से बिना किसी अनुमति के किराया- भाड़ा लेकर उत्तराखंड लाए जा रहे थे।ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, ट्रक के केबिन में मौजूद एक अन्य व्यक्ति जोकि चालक का परिचित से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि इन प्रवासी यात्रियों को महाराष्ट्र के जिला धुले व पुणे से किराया भाड़ा लेकर ट्रक में भरकर उत्तराखंड ला रहे थे। आगे पुलिस को सख्त चेकिंग करते देख चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। ट्रक चालक समाधान पाटील पुत्र अशोक निवासी बाबुलबाड़ी, थाना धुले, ...