Posts

मुख्यमंत्री ने शहीद जवान को दी अंतिम सलामी

Image
गुप्तकाशी- मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जम्मू-कश्मीर  में घुसपैठियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए शहीद हुए जवान देवेंद्र सिंह की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद देवेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर सेना के हेलीकाप्टर से आज गुप्तकाशी लाया गया जहां मुख्यमंत्री ने शहीद जवान को अंतिम सलामी दी। गढ़वाल सांसद  तीरथ सिंह रावत व केदारनाथ विधायक  मनोज रावत ने भी  शहीद देवेंद्र को श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद शहीद का पार्थिव शरीर उनके गांव के लिए सेना के वाहन से ले जाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीर जवानों की भूमि है, सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह , सी एम ओ डॉ एस के झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री ने शहीद को कंधा देकर दी अंतिम विदाई

Image
पौड़ी गढ़वाल- रांसी स्टेडियम पौड़ी में मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गत 5 अप्रैल 2020 को जम्मू-कश्मीर  में घुसपैठियों के मंसूबों को नाकाम करते शहीद हुए जवान अमित कुमार की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान अमित कुमार को रांसी पौङी में अंतिम सलामी दी। शहीद अमित कुमार का पार्थिव शरीर सेना के हेलीकाप्टर से आज रांसी हैलीपैड लाया गया, जहां मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिह रावत एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिह रावत ने शहीद जवान को अंतिम सलामी दी। मुख्यमंत्री एवं सांसद ने शहीद अमित कुमार का पार्थिव शरीर को सेना के वाहन तक कंधा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीर जवानों की भूमि है, जीवन में सबसे बड़ा त्याग जीवन को उत्सर करना है वह भी देश के लिए। कहा कि हमारे और दो जवान देश के लिए काम आ गये। उन्होने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में उनके परिवार का मनोबल बढ़ाये रखे। कहा कि सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है। गढ़वाल सांसद ने कहा कि दोनों जवान देश के रक्षा, सुरक्षा के लिए अपने आन भान शान से शहीद हुए है। इनकी शहादत से देश ...

बीस पेटी देशी शराब के साथ सेल्समेन गिरफ्तार

Image
 देहरादून–जनपद देहरादून में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लागू लॉक डाउन में मंगलवार  को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि हरिद्वार बाईपास रोड पर देसी शराब ठेके के सेल्समैन व एक अन्य शराब तस्कर द्वारा थ्री व्हीलर लोडर से अवैध शराब बिक्री के लिए ले जाया जा रहा हैं। थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी के द्वारा गठित पुलिस टीम के नेतृत्व में चौकी बाईपास पुलिस द्वारा ननकू उर्फ श्रीचंद पुत्र माधव राम निवासी नई बस्ती सी ब्लॉक रेसकोर्स करो कॉलोनी  उम्र 39 मुकेश कुमार पुत्र कन्हैयालाल निवासी जी-19 रेसकोर्स नेहरू कॉलोनी वर्ष 35 को देसी ठेके के पास हरिद्वार बाईपास से थ्री व्हीलर लोडर से अवैध देसी शराब 20 पेटी देसी जाफरान परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया, इस संबंध में थाना नेहरू कॉलोनी पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन कर शराब के ठेके बंद होने का लाभ उठाकर  देसी शराब विक्रय हेतू परिवहन की जा रही थी अभियुक्त गण के विरुद्ध धारा 188 आईपीसी में पृथक से कार्रवाई भी की गई है।

सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखनी है शायद सी एम भुल गये

Image
देहरादून –मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर रात्रि 9 बजे अपने परिवार सहित आवास में दीपक जलाये मगर शायद वह भुल गये की हमें भी सामाजिक दूरी का पालन करना था लेकिन वह नहीं कर पाये। दून में भी लोगों ने अपने घरों की छतों पर दीए जलाकर प्रकाश किया लेकिन कुछ लोगों ने आज फिर पहले वाली गलती दोहराई और जैसे थाली बजाते हुए सड़कों पर आए थे वैसे ही आतिशबाजी कर दी जो पिछले 12 दिनों से पोलूशन का स्तर घट गया था उसे फिर बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भी उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि कोरोना वायरस से संघर्ष में इससे अवश्य ही हम सभी का उत्साह बढ़ेगा। पूरे देश ने जिस संयम और एकजुटता का परिचय दिया है, वह प्रेरणादायक है। हम अपने आत्मबल की शक्ति से कोरोना वायरस के खिलाफ लङाई में जरूर जीतेंगे। बस हमें निराश नहीं होना है, धैर्य और संयम बनाए रखना हैं।घर पर रहना है, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखनी है और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करना है। 

संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों से नज़र

Image
देहरादून–कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव  के लिए वर्तमान में सम्पूर्ण देश मे किये गए लॉक डाउन के दृष्टिगत पुलिस द्वारा जनपद के सभी संवेदनशील स्थानों पर  ड्रोन कैमरों की सहायता से लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।  शनिवार को पुलिस द्वारा आईटीडीए की ड्रोन टीम की सहायता से देहरादून के नगर क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर भीड़ के संबंध में जानकारी प्राप्त करने तथा नियमों का पालन न करने वाले लोगो को चिन्हित करने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी की गई।   इस दौरान नगर क्षेत्र अंतर्गत पटेल नगर क्षेत्र में लालपुल, संजय कालोनी, नई बस्ती, चमनपुरी, ट्रांसपोर्ट नगर, पित्थूवाला, मेहुवाला, आईएसबीटी, आजाद कॉलोनी, इंडस्ट्रियल एरिया पटेल नगर, ब्रम्हपुरी, शिमला बायपास, मोहब्बेवाला, चंद्रबनी आदि क्षेत्रों में, थाना डालनवाला क्षेत्र में काली मन्दिर कालोनी, करणपुर, नालापानी चौक, सर्वे चौक, परेड ग्राउण्ड, ई0सी0 रोड आदि क्षेत्र में, थाना रायपुर क्षेत्र में आजाद नगर, भगत सिंह कॉलोनी, जैन प्लॉट, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, महाराणा प्रताप चौक, नथुवावाल रोड, वाणी विहार आदि क्षेत्रों में ...

पुलिसकर्मी पहाड़ के दुरस्त क्षेत्रों में पैदल ही गरीबों तक पहुँचा रहे हैं राशन

Image
घनसाली– पूरी दुनियाभर में महामारी का रूप ले चुकी कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा रखा हैं। कोरोना वायरस के चलते पूरा देश जहां लॉक डाउन हो गया हैं। पुलिस के हाथों में कानून व्यवस्था तो है ही साथ ही सामाजिक व्यवस्था भी हैं। जहां पुलिस सड़कों पर लोगों को  निकलने के लिए मना कर रही हैं। तो वही  कोई भी व्यक्ति भूख से ना मरे या भूखा ना रहे  इसके लिए भी  पुलिस सजगता से काम कर रही हैं। और अपने  उत्तराखंड आपदा के अनुभवों के हिसाब से इस महामारी का  मुकाबला कर रही हैं। तो वही  अलग-अलग क्षेत्रों में रह रहे  गरीबों के लिए भी  भोजन की व्यवस्था  पुलिस के कंधों पर ही हैं। ऐसा ही एक किस्सा टिहरी गढ़वाल के घनसाली में लॉक डाउन के बाद पहाड़ों के दुरस्त क्षेत्रों के गरीबों के लिए देवदूत बनी पुलिस कई किमी0 पैदल दूरी तय कर पहाड़ों पर जीवन यापन करने वाले गरीबों के घर घर जाकर घनसाली पुलिस के जवान पहुँचा रही है खाद्य सामग्री  लॉक डाउन होने के बाद पहाड़ से बाजारों तक नही पहुँच पा रहे हैं लोगों की समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए पुलिस पहाड़ी रास्तों को पार कर पहुँच रही...

रिलीफ कैंप में रुके यात्रियों का हुआ मेडिकल चेकअप

Image
ऋषिकेश– रिलीफ कैंप में रुके हुए यात्रियों का एम्स अस्पताल ऋषिकेश के डॉक्टरों की सहायता से चेकअप करवाया गया कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत लोगों को लॉक डाउन का पालन करवाने व रिलीफ कैंप में रुके हुए लोगों का मेडिकल चेकअप कराने के लिए पुलिस उप- महानिरीक्षक ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के द्वारा आदेश पर प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश को एम्स अस्पताल ऋषिकेश से संपर्क कर रिलीफ कैंप में रुके हुए लोगों का मेडिकल चेकअप करवाने के लिए  निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में आज ऋषिकेश के सनराइज वेडिंग प्वाइंट निकट नटराज चौक पर, रिलीफ कैंप में रुके हुए करीब 40 लोगों का एम्स अस्पताल ऋषिकेश के डॉक्टर द्वारा मेडिकल चेकअप किया गया है।जहां पुलिस द्वारा रिलीफ कैंप में रुके हुए यात्रियों को सोशल डिस्टेंस मैं खड़ा कर लाइन से प्रत्येक व्यक्ति का मेडिकल चेकअप करवाया गया है।