Posts

लॉकडाउन को तोड़ दुकान पर भीड़ करने के विरुद्ध तीन पर मुकदमा

Image
 ऋषिकेश –करोना महामारी के कारण प्रदेश में लॉकडाउन घोषित हो रखा हैं।किन्तु लोग इस नियमों का पालन नही कर रहें हैं। इसी के संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को आदेशित किया गया है। फिर भी ऐसे व्यक्तियों आप को कही ना कही मिल ही जायेंगे जो आदेशों का पालन नही कर रहें हैं। पुलिस इन लोगों के विरूद्ध लगातार  कार्रवाई कर रही हैं। और  जो लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करते हैं। उन्हें पुलिस गिरफ्तार कर रही हैं।                                लेकिन फिर भी आपको ऐसे बहुत से समाज के दुश्मन मिलेंगे जो इस महामारी को कुछ भी नहीं समझ रहे हैं। और कानून और अपीलों का भी मखौल उड़ाते हुए घरों से बाहर निकल रहे हैं। और गली मोहल्लों की दुकानों में जमघाट मचा रखा है। इन्होंने इसीलिए पुलिस को सख्त कदम उठाते हुए इन्हें गिरफ्तार करना पड़ रहा है।  आदेश के अनुपालन में सायं गश्त के दौरान ऋषिकेश क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर तीन (03) व्यक्तियों के द्वारा अनावश्यक रूप से भ...

मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री से मिले कोरोना पर दिशा निर्देश

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्रियों की वीडियो कांफ्रेंसिग में प्रतिभाग किया। वीडियो कांफ्रेंसिग के बाद मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। .                                     मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया जाए। कोरोना से जुड़े सभी कार्मिकों की ट्रेनिंग सुनिश्चित हो। इम्यूनिटी बढाने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों के बारे में आमजन को बताया जाए। अधिकारी ये भी सुनिश्चित कर लें कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज में घोषित राशि को लेने के लिए लाभार्थियों की बैंकों में एक साथ भीङ न लगे। ओल्ड एज होम और अकेले रह रहे सीनियर सीटीजन का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।                   ...

भीड़ जमा करने पर तेरह व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा

Image
 ऋषिकेश –कोरोना महामारी के दृष्टिगत लॉक डाउन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को आदेशित किया गया है।समस्त चौकी प्रभारी के अंतर्गत अलग-अलग टीम गठित की गई हैं।पुलिस लगातार क्षेत्र में गस्त करते हुए ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई कर रही हैं जो लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन कर रहें हैं।बुधवार की सायं गश्त के दौरान चौकी त्रिवेणी घाट के चंद्रेश्वर नगर क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर 13 (तेरह) व्यक्तियों के द्वारा  अनावश्यक रूप से भीड़ इकट्ठी की गई थी।जो कि उत्तराखंड शासन व जिला मजिस्ट्रेट के आदेश धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन था।आदेशों की अवहेलना करते हुए अपनी दुकान खोल कर नियमों के आदेश का उल्लंघन किया गया है जिस पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।  गिरफ्तार किये गये लोगों के नाम और पता अनिल कुमार उम्र 26 वर्ष पुत्र छोटेलाल निवासी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश, मुकेश उम्र 26 वर्ष पुत्र कपिल देव राम निवासी चंद्रेशनगर ऋषिकेश, ऋतिक उम्र 20 वर्ष पुत्र राजेश निवासी ग्राम मनयार, जिला बलिया थाना ...

बैंकों में भीड़ न लगे, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखे

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों के साथ कोरोना वायरस  (कोविड - 19) के सम्बन्ध में बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कोविड - 19 के संक्रमण की अद्यतन जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अगले कुछ दिनों में कमजोर आर्थिक वर्ग के लिए किसान सम्मान निधि, विधवा, दिव्यांगों, महिला जनधन खातों में धनराशि वितरित होनी है। इसके लिए बैंकों में भीड़ न लगे, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए बैंकों के साथ बैठक कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश ने चारे की समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य व जिलों की सीमाएं बंद होने के कारण जो लोग यहां रह गए हैं उनके लिए रहने - खाने की उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ाई में वॉलंटियर्स की मदद भी ली जा सकती है। भारत सरकार द्वारा एनसीसी के उपयोग को स्वीकृति दे दी गई है।ऐसी परिस्थितियों के मद्देनजर एनसीसी वॉलंटियर्स को प्रशिक्षित किया जा सकता है। सचिव स्वास्थ्य नितेश झा ने बताया कि राज्य कोवि...

दुकान पर भीड़ जमा करने पर दो के विरुद्ध मुकदमा

Image
 ऋषिकेश– करोना महामारी के दृष्टिगत लॉक डॉन के नियमों का कड़ाई से पालन करने का आदेश किया गया है।ऋषिकेश की समस्त चौकी प्रभारी के अंतर्गत अलग-अलग टीम गठित की गई हैं।जो लगातार क्षेत्र में गस्त करते हुए ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई कर रहे हैं जो लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हैं। इस आदेश के अनुपालन में कल रात्रि गश्त के दौरान चौकी आईडीपीएल क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर                                    दो  व्यक्तियों के द्वारा अपनी दुकान खोल कर अनावश्यक रूप से भीड़ इकट्ठी की गई थी।इन दोनों राकेश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय त्रिलोक चंद निवासी मकान नंबर- 98, सर्वहारा नगर काले की ढाल और रामाज्ञा साहनी पुत्र स्वर्गीय दलसिंगांर आर साहनी निवासी -97, सर्वहारा नगर काले की ढाल ऋषिकेश को गिरफ्तार किया गया इन्होंने लॉक डाउन होने के बाद भी उत्तराखंड शासन व जिला मजिस्ट्रेट के आदेश धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन किया। इसके विषय में समाचार पत्र इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा भी लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रह...

आज के कोरोना वाॅरियर विनोद सफाई नायक

Image
देहरादून–जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना वायरस  संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के अधीन पूर्व गठित आईआरएस की तर्ज पर कोविद -19 रिस्पांस टीम  का गठन किया गया है।देहरादून के अन्तर्गत प्रत्येक विकासखण्ड में अतिरिक्त रेपिड रिसपोंस टीम  का गठन किया गया है। गठित टीमों में प्रत्येक विकासखण्ड में 2, नगर पलिका में  3 तथा नगर निगम में 5 अधिकारी तैनात किये गये हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में होम क्वारेंटाइन में रखे गये नागरिकों की दैनिक स्वास्थ्य माॅनिटिरिंग की सूचना संकलित कर कन्ट्रोलरूम को उपलब्ध करायेगे। विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, उत्तरांचल पंजाबी महासभा, गुरूद्वारा रेसकोर्स, कालिका मन्दिर समिति, संजीव गुप्ता मन्नूगंज, गौतम सोनकर, गीताभवन, इण्डियन पब्लिक स्कूल राजावाला, अध्यक्ष सर्राफा मण्डल,मनभावन, शिव मन्दिर झण्डा बाजार, वेलनेस केटरिंग धर्मपुर, नैनीज बेकरी, ओपीज बेकरी एवं वरिष्ठ नागरिक लायंस क्लब द्वारा भोजन...

जो जहां हैं वहीं रहे

Image
 देहरादून –कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लगाये गये लाॅक डाउन के दौरान जनपद में वर्तमान समय में अन्य प्रदेशों राज्यों के प्रवासी लोग, यात्री तथा ऐसे लोगों जो राज्य के दूसरे जनपदों से देहरादून में लाॅक डाउन के कारण अपने गंतव्यों तक नही पंहुच पाये हैं से अनुरोध किया कि वे जहां हैं वहीं रहें यदि किसी के पास भोजन एवं रहने की व्यवस्था नही है तो जिला प्रशासन द्वारा जनपद में चिन्हित स्थानों यथा विभिन्न स्कूलों व विद्यालयों में स्थान ऐसे लोगों की सामाजिक दूरी का पालन करवाते हुए रहने एवं भोजन की व्यवस्था की जायेगी। जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद में संचालित समस्त एनजीओ के द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली खाद्य सामग्री व राशन को सीधे किसी व्यक्ति विशेष को हस्तान्तरित ना करते हुए प्रशासन के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत थानों में पुलिस द्वारा वितरित किया जायेगा।  उन्होंने बताया कि जनपद में निवासरत् समस्त पात्र व्यक्तियों  को खाद्य सामग्री पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की देख-रेख में वितरित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि अन्य प्रदेशों से उत्तराखण्ड निवासियों क...