Posts

सहस्त्रधारा हैलीपैड से गौचर एवं चिन्यालीसौड़ हैली सेवा शुरू

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उड़ान योजना के अन्तर्गत सहस्त्रधारा हैलीपैड से गौचर एवं चिन्यालीसौड़ के लिए हैली सेवा का फ्लैग ऑफ कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हैली सेवा शुरू होने से दूरस्थ क्षेत्रों को अत्यधिक लाभ पहुंचेगा। यह राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों में इमरजेंसी सेवाओं के समय यह सेवा बहुत ही लाभप्रद होगी। राज्य सरकार की कोशिश है कि और जनपदों को भी हैली सेवा के माध्यम से जोड़ा जाए। हैली सेवाओं के शुरू होने से राज्य के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए प्रदेश की हवाई पट्टियों को विकसित किये जाने की दिशा में कार्य चल रहा है। राज्य सरकार छोटे हवाई जहाज की सेवाओं को शुरू करने के लिए प्रयास कर रही है। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. धनसिंह रावत, विधायक गणेश जोशी,  मुन्नी देवी, श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह, सचिव भारत सरकार  प्रदीप सिंह खरोला एवं सचिव पर्यटन विभाग उत्तराखण्ड  दिलीप ...

छः वर्षीय मासूम को सकुशल बरामद कर, किया परिवार के सुपुर्द

Image
 ऋषिकेश–उत्तर प्रदेश जिला पीलीभीत के ग्राम मोहल्ला- हबीबगंज, थाना पूरनपुर से 15 लोगों का एक दल ऋषिकेश घूमने आया था। शाम को कमलेश (पिता) अंजू (माता) ने चौकी त्रिवेणी घाट पर आकर सूचना दी कि मेरा बच्चा जिसका नाम शौर्य व जिसकी उम्र 6 साल हैं। हम से बिछड़ गया है। इस सूचना पर तत्काल त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी उत्तम रमोला द्वारा उक्त बच्चे की फोटो को सोशल मीडिया व कोतवाली ऋषिकेश के पुलिस ग्रुप के माध्यम से प्रचार प्रसार करते हुए, अपने कर्मचारियों के साथ बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी। काफी देर खोजबीन करने के बाद छः(6) वर्षीय बच्चे शौर्य को घाट रोड से बरामद किया गया।तत्पश्चात उक्त बालक शौर्य को उसके माता-पिता व परिजनों के सकुशल सुपुर्द किया गया।

पेंशनर देश या विदेश कहीं से भी ई -जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा करें

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक ओर कदम बढ़ाते हुए डिजिटल माध्यम से ई - जीवन प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए आईएफएमएस सॉफ्टवेयर का शुभारम्भ किया गया। इस सॉफ्टवेयर की सहायता से राज्य के पेंशनर देश या विदेश कहीं से भी अपना ई -जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन माध्यम से जमा करा सकेंगे। इसको सीएससी केन्द्र से भरा जा सकेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि ई - जीवन प्रमाण पत्र के माध्यम से राज्य के पेंशनरों को बहुत राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक वर्ष ई - जीवन प्रमाण पत्र के लिए लाखों लोगों को परेशान होना पड़ता है। इस सेवा के शुरू होने से प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को ट्रेज़री के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे पास के सीएससी केन्द्र से अपना ई - जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों के वृद्ध एवं अक्षम लोगों को सीएससी तक ना आना पड़े इसके लिए ई - जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने की व्यवस्था भी की जा सकती है। ई - जीवन प्रमाण पत्र अन्य राज्यों एवं विदेशों मे...

मोस्ट वाण्टेड अनिल पहलवान हुआ गिरफ्तार

Image
देहरादून – पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज अजय रौतेला को सूत्रों से जानकारी मिली कि हरियाणा और दिल्ली का मोस्ट वाण्टेड एक लाख का इनामी व दिल्ली के मकोका सहित हत्या व फिरौती के कई गम्भीर मामलों में उद्घोषित गैंगस्टर अनिल उर्फ गंजा उर्फ लीला पहलवान पैरोल जम्प कर दून में नाम बदलकर रह रहा है तथा किसी गम्भीर घटना को कारित करने की फिराक में है । इस पर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज द्वारा देहरादून पुलिस को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। अपराधी के ठिकानों की जानकारी के लिए उपनिरीक्षक मौ0 यासीन, थानाध्यक्ष नेहरु कालोनी दिलवर नेगी, कानि0 दीपप्रकाश, का0 विजय, का0 अभिषेक को सूचना को संकलित करने के लिए लगाया गया । गोपनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त देहरादून में राजपुर एरिया में कहीं रह रहा है । पुलिस के द्वारा और अधिक जानकारी एकत्रित की गयी एवं अभियुक्त के पुराने फोटो, वीडियो, हूलिया, रहन- सहन एवं उपयोग में लाये जाने वाले वाहनों की जानकारी की गयी । पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि वर्ष 2014 में अभियुक्त तिहाड़ जेल में निरुद्ध था उस दौरान देहरादून निवासी एक  युवती जेल में मिलायी पर...

गुमशुदा लड़की बिहार से बरामद

Image
विकासनगर– व्यक्ति द्वारा थाना हाजा आकर तहरीर दी की उसकी नाबालिग पुत्री जिसकी उम्र लगभग 14 वर्ष हैं।घर से बिना बताए कही चली गयी है। इस सम्बन्ध में थाना विकासनगर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये तथा गुमशुदा,अपहृता की लोकशन बिहार के बेगूसराय जिले मे प्राप्त हुई जिसके आधार पर पुलिस टीम द्वारा बेगूसराय के थाना साहिबपुर कमाल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम विष्णुपुर आहोक से गुमशुदा,अपहृता को अभियुक्त शाहबान पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी विष्णुपुर आहोक थाना साहिबपुर कमाल जिला बेगूसराय बिहार उम्र 21 वर्ष के घर से बरामद की गई तथा अभियुक्त शाहबान को स्थानीय पुलिस की मदद से खगड़िया टाउन निकट रेलवे स्टेशन रोड से हस्व कायदा गिरफ्तार किया गया । इसके उपरांत अभियुक्त को स्थानिय अधिकारिता क्षेत्र वाले न्यायालय के समक्ष पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आज अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।      

मेट्रोमोनियल में शादी का झांसा देने वाला ठग गिरफ्तार

Image
  देहरादून– नंदनी (काल्पनिक नाम )ने  कैंट थाने में लिखित सूचना देकर अंकित कराया की  मेट्रोमोनियल साइट पर  2 माह पूर्व मनीष गुप्ता नाम के व्यक्ति से मेरी जान पहचान हुई  उसने मुझे बड़े-बड़े सपने दिखाकर  शादी का झांसा दिया और स्वयं को एक स्टील कंपनी  क स्वामी होना बताया ओर  9 नवंबर 2019 को मेरा जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए  मेरे घर आया  और मेरे माता-पिता को भी विश्वास में लेकर  मेरे जन्मदिन मनाया  और मुझे अपने साथ मसूरी  होटल में घुमाने की बहने से ले गया  जहां मेरे मना करने के बावजूद  उसने मुझे शादी का झांसा देकर मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाएं  उसके बाद वह मुझे शादी की तैयारी करने के लिए कहकर चला गया नोएडा पहुंच कर उसने मुझे कहा कि मैंने तुम्हारी शादी के लिए  बड़ी मात्रा में ज्वेलरी खरीद रखी हैं।  उसके लिए मुझे ₹500000 की आवश्यकता हैं।  जब मैंने मना किया था  उसने मुझे धमकाया कि तुम्हारी फोटो वीडियो  मेरे पास है मैं इसे वायरल कर दूंगा  उसकी धमकी से  डर के कार...

अंग्रेजी शराब की तस्करी में दो गिरफ्तार

Image
ऋषिकेश –जनपद में नशे को जड़ से समाप्त करने व शराब तस्करों के विरुद्ध  पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा हरिद्वार से चंद्रेश्वर नगर, तिराहे की ओर आने वाले वाहनों की चैकिंग के दौरान एक मारुति वैगन आर DL2C-AG-9198 के चालक को चेकिंग के लिए रोका तो उसमे पन्द्रह पेटी अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए दो अभियुक्तों       अरुण तिवारी पुत्र अनिल तिवारी निवासी ग्राम कुड़ी, तहसील बडौत, थाना छपरोली, जिला बागपत उम्र 22 वर्ष, राजीव शर्मा पुत्र सतपाल शर्मा निवासी 36 शिवशंकर पुरी, शारदा रोड,थाना ब्रह्मपुरी, जिला मेरठ उम्र 40 वर्ष,  को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख, चव्वालिस हजार रूपये पकड़े गए अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।