Posts

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए

Image
चमोली–श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार के दिन कर्क लग्न में शायंकाल  5 बजकर 13 मिनट को शीतकाल हेतु बंद कर दिये गये।प्रात:तीन बजे भगवान बद्रीविशाल का मंदिर खुल गया था 3.30 बजे से अभिषेक पूजा शुरू हुई 7.30 बजे बाल भोग के पश्चात  दर्शन  एवं प्रात:कालीन आरतियां शुरू हुई। ठीक 19 बजे राज भोग चढ़ाया गया। पुनः दर्शन चलते रहे आज दिन के भोग के बाद मंदिर बंद नहीं किया गया दिन भर मंदिर दर्शन हेतु खुला रहा। आज मंदिर परिसर में मंदिर समिति ने भगवान बद्रीविशाल के क्षेत्रपाल श्री घंटाकर्ण महाराज जी एवं हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना की एवं प्रसाद चढ़ाया। 3.30 बजे  से   रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी द्वारा कपाट बंद करने की रश्म -प्रक्रियायें  पूरी की गयी। श्री उद्धव जी को मंदिर गर्भगृह से बाहर लाया गया तत्पश्चात  स्त्री भेष धारण कर मां लक्ष्मी को भगवान बद्रीविशाल के सानिध्य में विराजमान किया इसके बाद श्री कुबेर जी मंदिर गर्भगृह से बाहर मंदिर  परिसर में पहुंचे।    इसके पश्चात रावल के द्वारा भगवान बद्रीविशाल को घृतकंबल ओढ़ाया गया। ठीक 5 बजकर 13 मिनट...

हरियाणा से मालदेवता घूमने आये युवक नहर में गिर

Image
देहरादून– रायपुर थाने को सूचना मिली कि मालदेवता के पास नहर में एक युवक डूब गया है। इस सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घटना के संबंध में जानकारी करने से ज्ञात हुआ कि यह युवक अपनी महिला मित्र के साथ मालदेवता घूमने के लिए आया था,  इस दौरान नहर के किनारे घूमते समय अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह नहर में गिर गया। युवक की पहचान अतुल पराशर पुत्र जय किशन पराशर निवासी- टिगोन, फरीदाबाद, हरियाणा, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस तथा एसडीआरएफ की संयुक्त टीम द्वारा युवक की तलाश की जा रही है।

कोटद्वार में होगा प्रथम मुस्लिम योग शिविर

Image
देहरादून –विश्व  के प्रथम  मुस्लिम योग शिविर का  आयोजन आगामी 20 से 24 नवंबर तक कण्व आश्रम कोटद्वार उत्तराखंड में किया जा रहा है जिसमें विभिन्न देशों से लगभग 500 मुस्लिम पुरुष एवं महिलाओं का भाग लेना अपेक्षित है। जो नमाज पढ़ने के साथ-साथ पतंजलि योगपीठ द्वारा बताए गए योगासन भी करेंगे। कण्व आश्रम गुरुकुल कोटद्वार के कुलपति डॉक्टर विश्व जयंत योगिराज ने आज यहां परेड ग्राउंड स्थित एक रेस्तरां में बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के प्रत्येक देश में योग को पहुंचा दिया हैं। और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी आरंभ हो चुका हैं।डा मोहम्मद यूनुस कासमी प्रोफेसर जामिया तिब्बिया युनानी मेडिकल कॉलेज देवबंद उत्तर प्रदेश में प्रेस वार्ता में कहा कि योग का संबंध किसी धर्म विशेष से नहीं हैं। योग तो हमारे शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इसका विरोध करने वाले कुंठित मानसिकता से ग्रसित है। हम कोटद्वार शिविर में योगासन एवं नमाज दोनों ही करेंगे।योग शिविर के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सत्यप्रकाश रिशु ने बताया कि 20  नवंबर को योग शिविर का उद्घाट...

काफी गर्मा गर्मी के बाद खुल गया सड़क का कट

Image
देहरादून–  जोगीवाला चौक को पुलिस ने लगभग 3 से 4 साल पहले बंद कर दिया था। उसके बाद बड़ी गाड़ियों को मोड़ने के लिए विवेकानंद ग्राम फेस वन के पास खुले कट से मुड़ते थे। जिसे लगभग 3 दिन पहले मौहल्ले के लोगों के दबाव में आकर पीडब्ल्यूडी ने बंद कर दिया अब समझने वाली है बात है कि  ऐसे ही समितियां अगर दबाव बनाएगी तो कितनी सड़कों को बंद करना पड़ेगा लेकिन यह समिति का दबाव नहीं होगा यह कहना है कुछ लोगों का की यह किसी विशेष व्यक्ति के दबाव में बंद किया गया और समिति को आगे कर दिया गया  इससे काफी लोगों को परेशानी का सामना  करना पड़ रहा हैं।  इसी परेशानी को लेकर आज बद्रीपुर के लोगों ने उस कट पर आकर विरोध प्रदर्शन भी किया और वहां लगे डिवाइडर को हटाने की मांग की बद्रीपुर के लोगों का कहना हैं कि यह सब मुख्यमंत्री के सचिव के मौखिक आदेश पर पीडब्ल्यूडी ने इस कट को रातों-रात बंद कर दिया। जबकि इसके बारे में ना ही डीएम को पता है ना पुलिस के आला अधिकारियों को पता है ना पीडब्ल्यूडी के आला अधिकारियों को पता हैं। जब  वालिया ने डीएम को फोन किया तो डीएम ने भी इस बारे में संज्ञा...

देखिए वीडियो अपनी अपनी डफली अपना अपना राग

देहरादून–  जोगीवाला चौक को पुलिस ने लगभग 3 से 4 साल पहले बंद कर दिया था। उसके बाद बड़ी गाड़ियों को मोड़ने के लिए विवेकानंद ग्राम फेस वन के पास खुले कट से मुड़ते थे। जिसे लगभग 3 दिन पहले मौहल्ले के लोगों के दबाव में आकर पीडब्ल्यूडी ने बंद कर दिया अब समझने वाली है बात है कि  ऐसे ही समितियां अगर दबाव बनाएगी तो  कितनी सड़कों को बंद होना पड़ेगा  लेकिन  यह समिति का दबाव ना होगा  किसी विशेष व्यक्ति के दबाव में बंद किया गया और समिति को आगे कर दिया गया  इससे काफी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी परेशानी को लेकर आज बद्रीपुर के लोगों ने उस कट पर आकर विरोध प्रदर्शन भी किया और वहां लगे डिवाइडर को हटाने की मांग की बद्रीपुर के लोगों का कहना हैं कि यह सब सचिव के मौखिक आदेश पर पीडब्ल्यूडी ने इस कट को रातों-रात बंद कर दिया। जबकि इसके बारे में ना ही डीएम को पता है ना पुलिस के आला अधिकारियों को पता है ना पीडब्ल्यूडी के आला अधिकारियों को पता हैं।जब  वालिया ने डीएम को फोन किया तो डीएम ने भी इस बारे में संज्ञान ना होने का बात कही और कहा कि मुझे इसका संज...

पूरा सचिवालय दौड़ेगा नारे के तहत पंचम रन फ़ॉर हेल्थ दौड़ प्रतियोगिता

Image
देहरादून– सचिवालय एथलेटिक्स एवं फिटनेस क्लब द्वारा फिट इण्डिया मूवमेंट एवं पूरा सचिवालय दौड़ेगा नारे के तहत  आज  पंचम रन फ़ॉर हेल्थ दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। दौड़ को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन प्रताप शाह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दौड़ 40 से कम, 40 से अधिक व 50 वर्ष से अधिक आयु समूह में पुरुष व महिला वर्गों में की गई। प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले कर्मचारी खिलाड़ी को पुरस्कृत किया गया। पुरूष ओपन वर्ग में प्रथम राजेन्द्र प्रसाद , द्वितीय सुन्दर सिंह तृतीय अनिल सिंह रहे। महिला ओपन वर्ग में प्रथम रजनीश, द्वितीय रीना शाही तृतीय रंजना रही। पुरूष 40 से ज्यादा वर्ग में प्रथम संजय थापा , द्वितीय चंद्र शेखर तृतीय अनिल काला रहे। महिला 40 से अधिक वर्ग में प्रथम सुनीता कण्डारी , द्वितीय ललिता गुरुरानी व तृतीय पूजा नेगी रही। पुरूष 40 से अधिक वर्ग में प्रथम देवेन्द्र पालीवाल, द्वितीय पी0एल0 शुक्ला तृतीय जीवन सिंह बिष्ट रहे। महिला 50 से अधिक वर्ग में प्रथम रीता कौल , द्वितीय देबकी भट्ट तृतीय शारदा शर्मा रही। 50 से अधिक पुरुष आयु समूह में प्रथम देवेन्द्र पालीवाल, द्वितीय पी0एल0 शुक...

अब एक लाख लोगों को जागरूक करेंगी एस डी आर एफ

Image
देहरादून –एस डी आर एफ ने चारधाम यात्रा के सकुशल समापन के पश्चात जोलीग्रांट में वाहिनी की मासिक  सम्मेलन का आयोजित किया गया।सम्मेलन के दौरान एस डी आर एफ सेनानायक तृप्ति भट्ट ने सभी जवानों को चारधाम यात्रा में  बेहतरीन कार्यों  के साथ ही यात्रा के  सफल एवम  सुरक्षित संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका के निर्वाहन पर शाबाशी दी, एवम  मेंन ऑफ द मन्थ चयनित जवानों को पारितोषिक से पुरस्कृत प्रदान किया। सेनानायक तृप्ति भट्ट के द्वारा केलाश मानसरोवर यात्रा, हेममुण्ड साहिब यात्रा में तैनात जवानों से उनके  अनुभव एवम संस्मरण   जाने साथ ही  धार्मिक यात्राओं  को अधिक सरल एवम सुरक्षित बनाने हेतु  विचार मंथन किया। चारधाम यात्रा समाप्ति के पश्चात एस डी आर एफ के मिशन जागृति के माध्यम से जन जागरुकता अभियानों पर भी चर्चा की। एस डी आर एफ के द्वारा प्रदेश में आपदा /मानव क्षति न्यूनीकरण को गति देते हुए प्रदेश के एक लाख स्कूली बच्चों, ग्रामीणों, एवम  विभिन्न सहायक सस्थाओं को आपदा सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस सम्बंध में  एस डी आर एफ ...