Posts

कृपया ध्यान दें मानव श्रृंखला के लिए इस प्रकार से रुट प्लान हैं

देहरादून–मंगलवार वार को समय प्रातः 09.00 बजे से 11.30 बजे तक नगर निगम द्वारा प्रस्तावित मानव श्रृंखला (पॉलीथीन मुक्त) कार्यक्रम के दृष्टिगत महानुभावों, स्कूली बच्चों, कर्मचारी द्वारा देहरादून शहर क्षेत्रान्तर्गत एक मानव श्रृंखला बनायी जायेगीं, जिसका रुट , पार्किंग ,बैरियर प्वाईंट प्लान निम्नवत हैं।मियांवाला चौक– आईआईपी– मोहकमपुर फ्लाईओवर– जोगीवाला चौक– विधानसभा तिराहा– रिस्पना– चंचल डेरी तिराहा– हिम पैलेस– धर्मपुर चौक– अग्रवाला बैकरी– टी जंक्शन– आराघर चौक– ई0सी0 रोड़– सर्वे चौक– बैनी बाजार– बहल चौक– दिलाराम चौक– ग्रेट वैल्यू तिराहा– एनआईवीएच– जाखन– मसूरी डायवर्जन– सचिवालय कट– ग्लोब चौक– ओरियन्ट चौक– घण्टाघर– टैगोर विला– बिन्दाल– यमुना कालोनी– किशननगर चौक– बल्लुपुर चौक– बल्लीवाला चौक– जीएमएस रोड़– कमला पैलेस– निरनजनपुर मण्डी– लालपुल– मातावाला बाग– सहारनपुर चौक– आढ़त बाजार– प्रिंस चौक– द्रोण होटल कट– तहसील चौक– दर्शनलाल चौक– बुद्धा चौक– नगर निगम गेट– नगर निगम ।पार्किंग प्लान इस प्रकार से हैं। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले महानुभावों ,स्कूली बच्चों, कर्मचारी,आमजनमानस के वाहनों को नगर ...

पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन होना चिन्ता का विषय –योगी

Image
टिहरी –उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैबार-2 को अपनी भूमि से जोड़ने का एक अभिनव प्रयोग बताते हुए कहा कि उत्तराखण्ड के चारधामों के प्रति देश व दुनिया के श्रद्धालु अपनी सच्ची श्रद्धा रखते हैं। गंगा व जमुना जैसी पवित्र नदियां जिस प्रदेश ने देश को दी हो वह निश्चित ही अतुलनीय है। उत्तर भारत की उपजाऊ भूमि के पीछे उत्तराखण्ड से निकलने वाली गंगा यमुना जैसी नदियां हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का वासी जहां कहीं भी गया है वहां की समृद्धि में अपना योगदान दिया है। देश की सेना सहित अन्य क्षेत्रों में इस प्रदेश ने कई विभूतियां दी है। उत्तर प्रदेश को भी इस प्रदेश ने अनेक मुख्यमंत्री दिये हैं। उत्तराखण्ड में न केवल फिल्म शूटिंग क लिए अपितु देश व दुनिया के हर प्रकार के पर्यटकों के लिए चाहे व श्रद्धालु के रूप में आये चाहे वो तीर्थाटन के आये या चाहे वह पर्यटक के रूप में आए उन सब के लिए उत्तराखण्ड बेस्ट डेस्टिनेशन साबित होगा। इसमें कोई संदेह नही है कि जिस दिशा में यहां की सरकार ने कार्य प्रारम्भ किया है, जिस तरह से टिहरी झील की ब्रांडिंग की जा रही है इसके जरिये निश्चित रूप से एक दिन यह झ...

खड्डा खोदकर उसमें पानी भरकर सूर्य की पूजा

यही हैं आस्था से भरा देश यहां पर विभिन्न तरह के त्यौहार मनाए जाते हैं। उसी में बिहार का प्रसिद्ध त्यौहार छट मैया का पर्व हैं। जो बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता हैं। अब जबकि लोग अपने प्रदेश से दूर दूसरे प्रदेशों में रह रहे है। तो वह वहीं पर छट मना लेते हैं। जबकि कई जगहों पर तो नदी भी नहीं हैं लेकिन लोगों ने उसका भी विकल्प ढूंढ लिया और खड्डा खोद कर उसे पानी से भरकर उसी में छट का व्रत रखकर सूर्य की पूजा करते

अब्दुल शकूर हत्याकांड की कहानी आरोपी की जुबानी

Image
 देहरादून– पुलिस ने प्रेमनगर में अब्दुल शकूर हत्याकांड का खुलासा किया शकूर हत्याकांड में सम्मिलित अभियुक्त मोहम्मद यासीन ने बताया गया कि मैं मूल रूप से केरला का रहने वाला हूँ तथा देहरादून में बीएफआईटी में एम0बी0ए0 प्रथम वर्ष का छात्र था।आशिक मेरे गांव का रहने वाला था जिस कारण उससे मेरी अच्छी जान पहचान थी।  माह अगस्त में आशिक ने मुझसे संपर्क कर मुझे बताया कि वह अपने कुछ साथी तथा बिटकॉइन कंपनी चलाने वाले अब्दुल शकूर को लेकर देहरादून आ रहा हैं। और कुछ दिन यही रुकेगा।  उसके बाद आशिक अपने साथी अरशद, मुनिफ़, रिहाब के साथ अब्दुल शकूर को लेकर मांडूवाला सुद्धोवाला में मेरे कमरे पर आ गया कुछ दिनों बाद उन्होंने मांडूवाला रोड पर स्थित पंकज उनियाल का मकान किराए पर ले लिया। आशिक के कुछ अन्य साथी आफताब, फारिस, अंशीब, सुफैल व अरविंद भी दिल्ली से देहरादून आ गए। इन सभी लोगों ने अब्दुल शकूर से अपने पैसे लेने थे जिस कारण सभी लोग शकूर को प्रताड़ित करते हुए यातनाएं देने लगे। हम सभी की योजना थी कि शकूर से उसके कंपनी का पासवर्ड प्राप्त कर उसके अकाउंट में बचे बिटकॉइन लेकर आपस में बांट लें...

पुलिस ने दो वाहनों से प्रतिबन्धित दवाईयां सील की

Image
 देहरादून– पुलिस द्वारा रोजमर्रा की चैकिंग के दौरान थाना सहसपुर पुलिस द्वारा प्रतिबन्धित दवाईयां की गयी सील यह घटना थाना गेट सहसपुर पर पुलिस द्वारा वाहनों की चैकिंग के समय हुई। पुलिस की चेकिंग के दौरान वाहन सं0 आई-20 गाड़ी नं0 UK07-AN5491जिसे चालक कमल सिंह पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी मित्र लोक कलोनी बल्लूपुर और बोलेरो वाहन सं0 UK07-BB5568 जिसे चालक उपेश सैनी पुत्र भूरा सिंह सैनी निवासी मित्र लोक कलोनी बल्लूपुर  तथा जिसमें फर्म मालिक अमित सैनी निवासी मित्र लोक कलोनी बल्लूपुर बैठा था।पुलिस ने वाहनों को चैक किया तो उसमें दवाईयां भरी थी। जिसके बिल,कागजात चैक किये गये तो उस व्यक्ति ने कुछ दवाईयों के बिल दिखाने में वह लोग अमसर्थ रहे। इस पर मौके पर थानाध्यक्ष सहसपुर द्वारा औषधि निरीक्षक नीरज कुमार को आने के लिए कहा गया, औषधि निरीक्षक द्वारा मौके पर आकर दवाईयों को चैक किया गया तो कुछ दवाईयों के बिल दिखाने में उस व्यक्ति ने असमर्थ दिखाई। जिस पर औषधि निरीक्षक उन दवाईयों को सील कर अपने साथ ले गये तथा उन व्यक्तियों को हिदायत दी की वे समय से इन सील की गयी दवाईयों का बिल लेकर उनके का...

पॉलीथीन मुक्त दून के लिए सचिव व अधिकारियों की जन जागरूकता रैली

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में पॉलीथीन मुक्त ग्रीन दून के लिए सचिवालय के अधिकारियों की जन जागरूकता रैली को फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पॉलीथीन मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता जरूरी है। सचिवालय के सचिव राधा रतूड़ी राधिका झा ओलख व अधिकारियों ,कर्मचारियों द्वारा  पैदल यात्रा कर  पॉलीथीन मुक्त ग्रीन दून के लिए जनजागरूकता की जिससे आने वाले समय में अच्छे परिणाम मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 05 नवम्बर को देहरादून को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जो मानव श्रृंखला बनाई जायेगी। यह मानव श्रृंखला 50 किमी की होगी, जिसमें एक लाख से अधिक लोग प्रतिभाग करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए देशवासियों से जो आह्वाहन किया है, इसमें हम सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।  पूरे प्रदेश में  पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता पर व्यापक स्तर पर जन जागरूकता की जरूरत है। इसके लिए स्कूलों में प्रति सप्ताह स्वच्छता व पॉलीथीन मुक्ति पर 05 मिनट का उद्बोधन हो। आज प्लास्टिक का इस्तेमाल सामाजिक ...

सी एम ने वीर केसरी चन्द की जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को वीर केसरी चन्द की जयंती के अवसर पर गांधी पार्क में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने जब आजाद हिन्द फौज की स्थापना की तो उत्तराखण्ड से अनेक रणबांकुरो ने इस सेना की सदस्यता लेकर देश की रक्षा की ठानी। उत्तराखण्ड के वीर  सपूत केसरी चन्द ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एवं शहीद दुर्गामल की मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया। इस अवसर पर विधायक  गणेश जोशी एवं खजान दास भी उपस्थित थे।