Posts

आंध्रप्रदेश में पहुँची उत्तराखण्ड एस डी आर एफ की टीम

Image
आंध्रप्रदेश–अत्याधुनिक उपकरण सोनार सिस्टम और अंडर वाटर ड्रोन सहित रेस्कयू करने के लिए आंध्रप्रदेश में पहुँची उत्तराखण्ड एस डी आर एफ की टीम,आंध्रप्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के देवीपट्टन इलाके में 15 सितम्बर को दोपहर समय लगभग 1345 बजे को सैलानियों से भरी एक नोका गोदावरी की विशाल एवम प्रचंड लहरों के वेग से पलट गई, रॉयल वशिष्ठ नामक नोका में करीब 09 चालक दल सहित 60  लोग सवार थे। नौका पर्यटनस्थल पपिकोंडालु को जा रही थी , घटना में 08  सैलानियों के शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि 25 अभी भी लापता हैं।सेना, एवमं  एन डी आर एफ की टीमरेस्कयू कार्य में जुटी है सर्चिंग में हेलीकाप्टर की सहायता भी ली जा रही है।  उत्तराखण्ड  एस डी आर एफ की फ्लड टीम तेज बहाव नदियों में रेस्कयू एवमं सर्चिंग हेतु  पारंगत मानी जाती है पूर्व में भी टीम के  द्वारा बिहार एवम उत्तरप्रदेश में रेस्कयू कार्य सम्पन्न किये हैं। एस डी आर एफ की टीम उत्तराखण्ड पुलिस फ्लड टीम अति आधुनिक उपकरण  अंडरवाटर ड्रोन ,रेसट्यूब, एवम सोनार सिस्टम से लैस हैं।    दिनांक 15 सितम्बर को  हुई द...

सेवा सप्ताह में मुख्यमंत्री ने डाॅ. भीमराव अम्बेडकर मूर्ति की सफाई करते

Image
देहरादून -मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को घण्टाघर में सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘‘स्वच्छता अभियान’’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति की सफाई कर माल्यार्पण भी किया।मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक देशभर में सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। सेवा सप्ताह में अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, कम्बल वितरण, रक्तदान व स्वच्छता पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के ‘‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’’ के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना होगा। स्वच्छता हमारे समाज व पर्यावरण पर गहरा प्रभाव डालती है। अधिकांश बीमारियां गन्दगी के कारण होती है। हमें आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना होगा। विभिन्न संस्थाओं, संगठनों की सहभागिता स्वच्छता अभियान में सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे है।इस अवसर पर विधायक  खजानदास,  विनोद कण्डारी व मेयर  सुनील उनियाल गामा भी उपस्थित थे।

मेधावी बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण, देश के प्रमुख हस्तियों से बच्चों का रूबरू होना

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हाॅल में ‘‘भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण’’ पर जा रहे देवप्रयाग विधानसभा के हाईस्कूल के टाॅपर छात्र-छात्राओं से भेंट की। मुख्यमंत्री ने भ्रमण पर जाने से पूर्व इन बच्चों को डेंगू से सुरक्षा हेतु डेंगू डोज भी पिलाई। देवप्रयाग विधानसभा के 55 मेधावी छात्र-छात्राएं 15 सितम्बर से 19 सितम्बर तक पांच दिन के शैक्षणिक भ्रमण पर रहेंगे। यह भ्रमण रविवार को श्रीनगर से शुरू हुआ। इस भ्रमण के दौरान ये मेधावी बच्चे आई.एम.ए, विज्ञान धाम, एफ.आर.आई, पतंजलि योगपीठ, मंशा देवी, आईआईटी रूड़की व दिल्ली में विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेंगे। भ्रमण के दौरान ये बच्चे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति  एम. वेंकैया नायडू, उत्तराखण्ड की राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, गृह मंत्री अमित शाह, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से भी भेंट करेंगे।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को देश की संस्कृति, रहन-सहन व विभिन्न  गतिविधियों की जानकारी मिलेगी। उन्हों...

भाजपा राष्ट्रीय सह महामंत्री शिव प्रकाश ने प्रीतम भरतवाण से भेंट की

Image
देहरादून –केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35अ हटाने को लेकर भाजपा के देश व्यापी जन सम्पर्क व जन जागरण अभियान के अंतर्गत भाजपा राष्ट्रीय सह महामंत्री ( संगठन) शिव प्रकाश व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण से भेंट की व उन्हें इन धाराओं को हटाने के महत्व की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें साहित्य भी उपलब्ध कराया ।केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35 अ हटाने के सम्बंध में भाजपा द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे। जन सम्पर्क व जन जागरण अभियान के अंतर्गत भाजपा राष्ट्रीय सह महामंत्री ( संगठन ) शिव प्रकाश व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट ने आज जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण से भेंट की।शिव प्रकाश व अजय भट्ट ने प्रीतम भरतवाण के आवास पर पहुँचे और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर व मिष्ठान खिला कर उन्हें सम्मानित किया। प्रीतम भरतवाण ने शिव प्रकाश व भट्ट को शाल पहना कर उनका स्वागत किया। भेंट के दौरान शिव प्रकाश व भट्ट ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35 अ की राजनीतिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए इसके जम्मू कश्मीर व देश पर पड़ रहे दुष्प्रभाव...

250 वर्षों के सर्वेक्षण में भारत की झलकें किताब का विमोचन

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ब्रिगेडियर कृष्ण गोपाल बहल द्वारा लिखित पुस्तक Glimpses from Survey of India covering 250 years का विमोचन किया। सीएम आवास में में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ब्रिगेडियर बहल को बधाई देते हुए कहा कि पुस्तक में  सर्वे आफ इंडिया की विकास यात्रा को बढ़िया तरीके से दर्शाया गया है। इसमें उच्च कोटि के फोटोग्राफ का उपयोग किया गया है। हिमालय  की मैपिंग में पं नैनसिंह के योगदान को भुलाया नही जा सकता है। यह काम उन्होंने उस समय किया जब संसाधन व तकनीक नहीं थी। आज सैटेलाइट से छोटी छोटी जगहों के नक्शे मिल जाते हैं।  मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में किसी तरह के प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सिंगल यूज प्लास्टिक को रोकने का आह्वान किया है। सरकार अपने स्तर से प्रयास करती है परंतु समाज का सहयोग बहुत जरूरी होता है। पिछले कुछ वर्षों में समाज व देश से जुङे मुद्दों पर जनजागरूकता आई है। स्वच्छता अभियान की सफलता इसका प्रमाण है।  इस अवसर पर विधाय...

हिन्दी बोलने की भाषा नहीं है, बल्कि गर्व करने का विषय है

Image
हरिद्वार–हिन्दी दिवस के अवसर पर पतंजलि विश्वविद्यालय के तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पतंजलि विश्वविद्यालय के माननीय प्रति-कुलपति डॉ. महावीर अग्रवाल, कुलसचिव डॉ. प्रवीण पुनिया, स्वामी परमार्थ देव एवं डॉ. साधना द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात् विश्वविद्यालय का कुलगीत एवं हिन्दी के सन्दर्भ में कुछ गीत प्रस्तुत किए गये। सर्वप्रथम विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. संजय सिंह ने हिन्दी भाषा की प्रासंगिकता के बारे में चर्चा की। इसी क्रम में स्नातक, परास्नातक व डिप्लोमा के छात्र/छात्राओं द्वारा हिन्दी भाषा से सम्बन्धित भाषण व स्वरचित कविताओं का पाठ किया गया। संगीत विभाग के संयोजक चन्द्रमोहन मिश्र व उनकी टीम द्वारा मनमोहक संगीत ‘हिन्दी छत्र हिन्द का हैं।मधुर राष्ट्र भाषा प्यारी’ प्रस्तुत की गई। डॉ. साधना ने हिन्दी भाषा के सन्दर्भ में बताते हुए कहा कि हिन्दी केवल बोलने की भाषा नहीं है बल्कि यह तो गर्व करने का विषय है। स्वामी परमार्थ देव  ने अपने उद्बोधन से आप्लावित करते हुए कहा कि हिन्दी हमारे तन, मन व वतन का प्राण है। महर्षि दयानन्द...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया

Image
देहरदून–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ‘सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत  कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे। वे अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिले और उन्हें फल वितरित किए। मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित चिकित्सकों से अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश व समाज की सेवा के लिए समर्पित है। इसलिए हम उनके जन्मसप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हैं। गरीबों की सेवा करना, स्वच्छता के कार्यक्रम करना, अस्पतालों में भर्ती बीमारों के हाल चाल जानना, उन्हें फल वितरित करना, रक्तदान करना आदि तमाम कार्यक्रम करते हैं। ये बड़ा संयोग है कि उनका जन्मदिन भगवान विश्वकर्मा के जयंती पर है। प्रधानमंत्री का जीवन हमें बहुत प्रेरणा देता है।