Posts

राज्यपाल द्वारा तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया

Image
देहरादून–राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य ने 18 महिलाओं और किशोरियों को विभिन्न क्षेत्रों में तीलू रौतेली  पुरस्कार प्रदान किये इनमें साहसिक कार्य, सामाजिक कार्य, खेल, कृषि, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति आदि क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाली महिलाएं और किशोरियाँ शामिल हैं। अल्मोड़ा से  गीता देवी व  गंगा बिष्ट, बागेश्वर से कु0 विशाखा, चम्पावत से सीमा देवी, देहरादून से नीरजा गोयल, कु0 मीताली शाह व आशा कोठारी, पिथौरागढ़ से लक्ष्मी भट्ट व  खीमा जेठी, हरिद्वार से बेबी नाज, नैनीताल से कनक चन्द, कु0 समृद्धि बहुगुणा व मुन्नी देवी, उत्तरकाशी से  शान्ति ठाकुर, ऊधमसिंह नगर से डाॅ0 ज्योति गांधी, कु0 पूजा एवं डा0 रजनीश बत्रा व रूद्रप्रयाग से नूतन वशिष्ठ को वर्ष 2018-19 के तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महिलाएं किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के विरूद्ध आवाज उठाने में पीछे न हटे। साहसी महिलाएं समाज की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा व आदर्श हैं। ज्यादातर सामाजिक अपराधों के पीछे जागरूकता की कमी देखी जा सकती है। जागरूकता के अभाव में महिलाओं के साथ होने वाले बहुत से अपराध सामन...

एससी-एसटी क्षेत्रों के योजना का सत्यापन किया जाएगा-मंत्री

Image
देहरादून–सचिवालय में समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने सभी विभागों द्वारा बजट में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास, बजट प्राविधान, स्वीकृति एवं व्यय सम्बन्धी प्रगति की समीक्षा की। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग एक्ट के अनुरूप अनुसूचित जाति हेतु 18 प्रतिशत एवं अनुसूचित जनजाति हेतु 3 प्रतिशत का प्राविधान अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी बाहुल्य क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यां का स्थलीय निरीक्षण कर सत्यापन भी किया जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन विभागों द्वारा भारत सरकार को यूटीलाईजेशन सर्टिफिकेट (यू.सी.) नहीं भेजी हैं। वे शीघ्र उपलब्ध कराएं। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि विभाग द्वारा अपने निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्धता के साथ पूर्ण कर लिया जाना चाहिए। उन्होंने विभागों द्वारा बजट व्यय न किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यों में तेजी लाते हुए बजट को सुनियोजित तरीके से लक्ष्यवार व्यय किया जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में अनुसूचित जाति एवं जनजाति बाहुल्य क्षेत...

मेधावी छात्रों को छात्रवृति देकर, अपने पिता को श्रद्धांजली दी

Image
पौड़ी—भारत सरकार के उपक्रम एफ.टी.आई.(फिल्म टेलिविजन इंस्टिटयूट पुणे) के निदेशक भूपेन्द्र कैन्थोला ने सपरिवार सहित अपने पैतृक गांव पहुंच कर अपने पिता स्वर्गीय सर्वेश्वर कैन्थोला की ११ वीं पुण्य तिथि पर अपने गांव में राजकीय इण्टर कालेज चौपड़ियू में मेधावी छात्रों को छात्रवृति वितरण कर, अपने पिता को श्रद्धांजली दी। आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चां ने सास्कृतिक कार्यक्रम के साथ निबंधात्मक प्रतियोगिता भी की गई।    विकास खण्ड पाबो के पट्टी घुडदौड़स्यू के ग्राम सभा चौपड़ियू के स्वर्गीय सर्वेश्वर कैन्थोला ने अपने बाल्यकाल में राजकीय इण्टर कालेज में अध्ययन कर मुम्बई चले गये जहां उन्होने एक उद्योग पति के रूप अपना पहचान स्थापित किया। इस मुकाम में पहुंचने के बाद भी वे अपने गांव व भाई बन्धों से मिलने हर वर्ष गांव पहुंचते थे। वर्ष 2009 को उनके आकस्मिक मृत्यु के बाद उनके पुत्र-पुत्री एवं परिवार के सदस्य हर वर्ष उनके पुन्यतिथि पर गांव पहुंचकर उक्त विद्यालय कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजली अर्पित कर रहे है। जिसके तहत वे विद्यालय के मेधावी छात्रों को छात्रवृति देकर उनकी उज्ज्वल भविष्य को स...

स्तनपान शिशु के लिए संरक्षण और संवर्धन का काम करता हैं

Image
देहरादून–दून के गांधीग्राम क्षेत्र में बाल विकास परियोजना द्वारा  स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें माताओं को स्तनपान से  सम्बंधित जानकारी दी गयी. सुपरवाइजर शिल्पा रावत द्वारा महिलाओं को बताया गया कि  स्तनपान शिशु के लिए संरक्षण और संवर्धन का काम करता हैं।नवजात शिशु में रोग प्रतिरोधात्मक शक्ति कम होती और जब बच्चा मां का पहला दूध, कोलोस्ट्रम पीता हैं। तो उसकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है, साथ ही यह भी बताया कि मां के दूध में  केवल पोषण ही नहीं,  बल्कि यह  मां और बच्चे के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। शिशु को पहले छह महीने तक केवल स्तनपान करवाना चाहिए। महिला कल्याण अधिकारी (महिला शक्ति केंद्र) सरोज ध्यानी, द्वारा महिलाओं को  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , नंदा गौरा योजना, प्रधान मंत्री मातृत्व वंदना योजना, राष्ट्रीय महिला हेल्प लाइन (181), वन स्टॉप सेन्टर आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी,कार्यक्रम में सुपरवाइजर शिल्पा रावत, सरोज ध्यानी, गर्भवती महिला, धात्री महिलाएं, व क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाए उपस्थित रही.

अपने अंतिम ट्वीट मैं जीवन भर इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी

Image
मुख्यमंत्री–  त्रिवेन्द्र ने मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि सुषमा   स्वराज  अब हमारे बीच में नहीं हैं।यह देश के लिए अपूरणीय क्षति है। सुषमा स्वराज के सम्मान में उत्तराखंड में एक दिन का राजकीय शोक घोषित तो दिल्ली सरकार ने   सुषमा स्वराज के सम्मान में दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया हैं।  जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी गई। इसमें उनका भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। धारा 370 हटने के बाद उन्होंने ट्वीट किया कि ‘‘प्रधानमंत्री जी आपका अभिनंदन। मैं जीवन भर इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी।’’यह उनका अंतिम ट्वीट था।  उनका उत्तराखण्ड से विशेष लगाव था। सुषमा स्वराज  उत्तराखण्ड से राज्यसभा सांसद भी रहीं। प्रदेश को ऋषिकेश एम्स उनकी ही देन है। अटल बिहारी वाजपेयी जब भारत के प्रधानमंत्री थे, उस समय स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए सुषमा  सुषमा स्वराज ने ही एम्स ऋषिकेश की नींव रखी थी। उस समय देश में 06 एम्स खोले गये। जिनमें से एम्स ऋषिकेश सर्वोच्च स्थान पर चल रहा है। कई बार उत्तराखण्ड के नौजवान जब विदेशों में किन्हीं कारणों ...

स्कूल वाहन खाई में गिरा 9 की मौत 10 घायल

Image
टिहरी – प्रतापनगर तहसील के कंगसाली-मदननेगी मोटर मार्ग पर बच्चों को लेकर स्कूल जा रही मैक्स प्रातः लगभग 0745  बजे कंगसाली के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी हैं।घर के चिराग को सुबह सुबह मां ने जब बच्चे को तैयार करके स्कूल के लिए भेजा था तब उन्हें नहीं पता था कि आज का दिन उनके बच्चे के ऊपर भारी पड़ने वाला हैं। बड़े प्रेम से मां ने अपने लाल को बड़े लाड से तैयार किया और नाश्ता बांधकर उसे स्कूल जाने के लिए स्कूल वैन में बैठाया लेकिन उन्हें क्या पता था कि मंगल उसके बच्चे पर भारी पड़ने वाला है। हादसे में 09  बच्‍चों की  मौत हो गई,जबकि दस बच्‍चे घायल हुए हैं। घायलों को मदन नेगी  अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, तथा पांच बच्चे जो गंभीर रूप से घायल हुए थे उन्हें एअरलिफ्ट कर कर ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह सभी बच्चे एंजल इन्टरनेशनल स्कूल के हैं । जिनमे सभी 10 बच्चों की हालात गम्भीर है, 04 बच्चों को अति गम्भीर अवस्था मे होने पर एयर लिप्ट किया गया ,घटना की सूचना पर एस डी आर एफ टीम मौके को रवाना हुई। सभी घायलों को सड़क मार्ग में लाया गया, एवम घटना स्थल पर अति...

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाट कर खुशी मनाई

Image
देहरादून– जैसे ही राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने  धारा 370  को हटाने का संकल्प रखा वैसे ही  पूरे देश में हर्ष की लहर फैले गई। लोगों ने खुशियां मनाने शुरू कर दी और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी। आज के दिन को स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया जायेगा।  जम्मू और कश्मीर से धारा 370 और 35a को हटाने के केन्द्र के प्रस्तावित निर्णय पर   बजरंग दल के द्वारा घंटाघर पर जोरदार आतिशबाजी की और मिठाइयाँ बाटकर नगाड़े बजाकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को लेकर नाचकर हर्ष व्यक्त किया बजरंग दल विभाग संयोजक ने कहा यह एक ऐतिहासिक फैसला हैैं। जिसे दृढ़ निश्चय के साथ भाजपा मे नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने धरातल पर लागू कर धारा 370 और 35 A पर कार्यवाही कर हिम्मतवाला फैसला लिया जिससे पूरे देश को एक खंड मे करने और कश्मीर को एक देश एक संविधान का श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्वप्न साकार हुआ।और आतंकवाद पर राजनीति करने वाले अलगाववादी व कश्मीर के हितों के नाम पर कश्मीर को भारत से अलग करने का स्वप्न पालने वालो पर बहुत बढा आघात हैं। उन सांपो के फन पूरी तरह ...