Posts

स्व प्रकाश पंत की अंतिम यात्रा में केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री होंगे शामिल

Image
 देहरादून – उत्तराखंड के दिवंगत वित्त मंत्री प्रकाश पंत का अंतिम संस्कार 8 जून को पिथौरागढ़ में होगा। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर जॉलीग्रांट हवाई अड्डे लाया जाएगा। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्र व प्रदेश के वरिष्ठ नेता अंतिम संस्कार में शामिल होंगे ।भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि स्व प्रकाश पंत का अंतिम संस्कार 8 जून को पिथौरागढ़ में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।केंद्रीय रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह, मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम ज़ाजू विशेष विमान से पिथौरागढ़ पहुँच रहे है ।उन्होंने बताया कि स्व. पंत का पार्थिव शरीर पहले विशेष विमान से अमेरिका से नई दिल्ली पहुँचेगा और वहाँ से विशेष एयर एम्बुलेंस से  जौली ग्रांट देहरादून हवाई अड्डे लाया जाएगा।यहाँ पार्थिव शरीर को हवाई अड्डे के निकट एसडीआरएफ भवन में श्रद्धांजलि व दर्शनार्थ रखा जाएगा ।  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत , भाजपा राष्ट्रीय सहमहामंत्री संगठन शिव प्रकाश प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट व अन्य ...

सेना से जुड़े कार्मिकों के बच्चों के लिए दून में बेहतर शिक्षा

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से जनरल कमांडिग इन चीफ साउथ वेस्ट तथा कर्नल आफ द गढ़वाल राइफल एवं गढ़वाल स्काउट ले. जनरल चेरिश मैथसन ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने गढ़वाल राइफल सेन्टर लेंसडाउन में भैरवगढ़ी पेेय जल योजना के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गढ़वाल राइफल द्वारा गढ़वाल की समृद्ध संस्कृति रीति रिवाजों को महत्व देते हुए इस दिशा में भी पहल की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री का देहरादून में सेना से जुड़े कार्मिकों के बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा के लिए स्थापित हाॅस्टल के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने इस हाॅस्टल में सेना से सभी अंगों के सैन्य कर्मियों के बच्चों को आवासीय व शिक्षण की सुविधा दिये जाने की बात कही। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि उनका प्रयास है कि सेना से जुड़े लोगों के अधिक से अधिक बच्चे इस हाॅस्टल का लाभ प्राप्त करें। इसके लिए प्रभावी पहल भी किये जाने पर उन्होंने बल दिया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में सैन्य कर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हेतु ईसीएचएस सेन्टरों की स्थापना के लिए भूमि की व्यवस्था का भी आश्वास...

वाहनों के प्रदूषण से दूनवासियों को मिलें गा छुटकारा

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री आवास में गेल इंडिया लि. के अधिकारियों के साथ बैठक में हरिद्वार, देहरादून व ऋषिकेश के लिए नेचुरल गैस पाइप लाईन व सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजक्ट की जानकारी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेचुरल गैस पाइप लाईन के विस्तार में यह ध्यान रखा जाए कि इससे देहरादून, हरिद्वार व ऋषिकेश के शहर व उसके आस पास के गांव भी पूर्ण रूप से कवर हो जाए। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को रोजगार सृजन हो सकता इसका भी पूरा आकलन किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना की प्रत्येक तीन माह में समीक्षा की जायेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि गैस पाइप लाईन से लोगों को काफी सुविधा होगी जबकि सी.एन.जी. स्टेशनों की स्थापना से सी.एन.जी. वाहनों की संख्या भी बढ़ेगी तथा इससे वाहनों से होने वाले प्रदूषण से भी दूनवासियों का छुटकारा मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में आबादी का दबाव निरन्तर बढ़ रहा है। उसी क्रम में आगे भी वाहनों एवं आबादी का दबाव बना रहेगा, इसका बेहतर रास्ता सीएनजी ही है। मुख्यमंत्री ने कहा क...

95 ग्राम अवैध चरस के साथ शातिर गिरफ्तार

Image
देहरादून – देहरादून जनपद मे अवैध नशे के विरुद्द चलाए जा रहे अभियान जिसमें अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम व धरपकड एंव सड़क दुघर्टनाओ की रोकथाम के लिए चैकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम मैं थाना सहसपुर द्वारा क्षेत्र मे अलग-अलग पुलिस टीमे बना कर वाहनों की चैकिंग के लिए अलग-अलग चयनित स्थानों पर रवाना की गयी थी।         गठित पुलिस टीम द्वारा बरसाती नाला सभावाला के पास से एक अभियुक्त दिनेश पुत्र शिव कुमार उम्र 27 वर्ष निवासी बुग्गावाला उर्फ़ नौकरा ग्राउंड जनपद हरिद्वार  हाल निवासी  लेहमन हॉस्पिटल  विकास नगर रोड देहरादून95 ग्राम अवैध चरस  के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुद्ध थाना सहसपुर पर धारा 8/20 एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया हैं।अभियुक्त से पूछताछ बताया कि सस्ते दाम पर यह चरस खरीद कर मैं सेलाकुई स्थित स्कूली छात्रो व मजदूरों को ऊंचे दाम पर बेचता है जिससे अपना खर्चा भी निकल जाता है।

मौसम विभाग की चेतावनी अगले 24 घंटों में तीव्र बौछार का पूर्वानुमान

Image
पौड़ी–भारत मौसम विज्ञान विभाग तथा मौसम केंद्र देहरादून ने अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, तीव्र बौछार व बिजली गिरने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने किसी भी प्रकार की दैवीय आपदा से संबंधित घटना की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल दैवीय आपदा परिचालन केंद्र को 9412082535 तथा 01368-221840 पर अवगत कराने को कहा है। जनपद व तहसील स्तर पर आईआरएस प्रणाली के नामित सभी अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी मुस्तैद रहेंगे। लोनिवि, एनएच, पीएमजीएसवाई तथा एडीबी आदि को किसी भी मोटर मोग के बाधित होने की स्थिति में अवरूद्ध मोटर मार्गों को तत्काल यातायात के लिए सुचारू करेंगे। सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात रहेंगे। इसके अलावा सभी थाने व चौकियां आपदा संबंधी उपकरणों एवं वायरलैस सेटों के साथ हाई अलर्ट एवं क्रियाशील रहेंगे। उन्होंने इस दौरान किसी भी अधिकारी का मोबाइल स्वीच ऑफ न करने की सख्त हिदायत दी है। जिलाधि...

तीन दिन का राजकीय शोक व एक दिन का राजकीय अवकाश की घोषणा

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रकाश पंत के रूप में आज उन्होंने अपना छोटा भाई खो दिया है। प्रकाश पंत केवल एक राजनेता के तौर पर नहीं बल्कि आकर्षक व्यक्तित्व के धनी प्रकाश की कमी सदैव खलेगी। सदन में सबको साथ लेकर चलने की उनकी कुशलता, वित्तीय मामलों का ज्ञान और विपक्ष के हर तीखें वार का एक मीठी मुस्कान से जवाब देना, ये सब अब उनकी यादों में रहेगा। शांत, सौम्य और सरल स्वभाव के धनी प्रकाशजी ने अपने लम्बे राजनैतिक जीवन में प्रदेश के गठन और बाद में प्रदेश को एक नई दिशा देने में बड़ी भूमिका निभायी। उनके निधन से प्रदेश एवं हमारे भाजपा संगठन ने एक बहुत बड़ा व्यक्तित्व को खो दिया।   मुख्यमंत्री ने स्व0 प्रकाश पंत के सम्मान में प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक तथा गुरूवार 6 जून को प्रदेश में एक दिन के राजकीय अवकाश की घोषणा की है। 

ए सी में बैठ पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली वन विभाग ने

Image
देहरादून–उत्तराखंड में  चढता पारा, तपती सड़क, सूखते गले और जलते वनों की चिंता को नजरअंदाज कर पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सुभाष रोड स्थित एक स्थानीय होटल में वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भारतीय संस्कृति अरण्य (वनों) की संस्कृति रही है। भारत में पर्यावरण के प्रति लोगों में काफी पहले से चेतना का संचार हो गया था। राजस्थान में पेड़ों की रक्षा के लिए लगभग 300 साल पहले चिपको आन्दोलन हुआ। उत्तराखण्ड में भी गौरा देवी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए चिपको आन्दोलन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदूषण विश्व के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। विश्वभर में लाखों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। मुख्यमंत्री  ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। गत वर्ष रिस्पना व कोसी नदी पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। नए बांधों व झीलों के निर्माण की दिशा में सरकार काम कर रही है। सूर्यधार, सौंग व मलढ़ू...