Posts

छात्रों ने मिठाई की दुकान चलाकर सी एम राहत कोष में दिया 5 लाख रूपये

Image
देहरादून   – सेलाकुईं इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों व स्कूल के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से उनके आवास पर मुलाकात करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पांच लाख रूपये का चैक दिया। यह धनराशि स्कूल के छात्रों ने अपनी दो सप्ताह की जेब खर्च राशि को इक्ट्ठा करके तथा इस कार्य में सहयोग करने के लिए मिठाई की दुकान चलाकर भी धनराशि को जोड़ा। स्कूल के कर्मचारियों ने भी इस नेक कार्य के लिए अपनी सैलरी का एक हिस्सा दिया। मुख्यमंत्री ने लगभग   45   मिनट तक सेलाकुईं के छात्रों से बातचीत की। उन्होंने उत्तराखण्ड में प्रवासन ,   स्वास्थ्य ,   महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा को लेकर छात्रों द्वारा पूछे प्रश्नों का जवाब दिया। उन्होंने छात्रों के साथ अपने जीवन में आये संघर्ष व किये गये सामाजिक कार्यां को साझा किया। मुख्यमंत्री ने छात्रों को बताया कि वह राजनीति को अपना कर्तव्य मानते हैं न कि कोई करियर के रूप में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड में बाढ़ व भूस्खलन से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए स्कूल के हाथ बढ़ाने पर बधाई दी। सेलाकुईं इं...

ओजोन परत के क्षय से दुष्प्रभावों पर चर्चा

Image
देहरादून वन अनुसंधान संस्थान ने विश्व ओजोन दिवस मनाया, जिसमें विविध कार्यकलापों का आयोजन किया गया तथा वन अनुसंधान सस्थान सम विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शोध छात्रों द्वारा भाग लिया गया।कार्यक्रम की शुरूआत संस्थान निदेशक डा सविता, भावसे के विश्व ओजोन दिवस पर संक्षिप्त परिचय द्वारा हुआ। उन्होने यूएनईपी-डब्ल्यू एम ओ की रिपोर्ट पर जिक्र करते हुए कहा कि ओजोन परत का पुर्नरोत्थान हो रहा है। हालांकि उन्होने ओजोन के भविष्य पर चिंता व्यक्त की जैसा कि सी ओ 2.सी एच 4 तथा एन 2ओ की निरंतर वृद्वि हो रही है जिससे 21वीं शताब्दी के अंत तक यह परत क्षय होने के कगार पर पहुंच जाएगी। उन्होने कहा कि ओजोन पर कार्य कर रहे वैज्ञानिकों ने इससे संबंधित मुद्दे उठाकर इस पर गहरी चिंता व्यक्त की है लेकिन जलवायु परिवर्तन के इस समय में वैज्ञानिकों को ग्रीनहाउस गैसों की वृद्वि को रोकने के तुरंत उपाय खोजने होंगे। वन अनुसंधान संस्थान सम विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने आज की विलासितापूर्ण जीवनशैली तथा आधुनिक उपकरणों के अत्यधिक उपयोग से ओजोन परत पर पड रहा बुरा प्रभाव तथा इसकी सुरक्षा हेतु अपनी जीवनशैली में कैसे ...

प्रधानमंत्री से पाकिस्तान भेजनें की गुजारिश करते गढ़वाली के परिजन

Image
कोटद्वार – उत्तराखंड सरकार  जिस वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के मुद्दों को लेकर लोगों को और सैन्य अधिकारियों को सम्मानित करती है  उसी पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के परिजनों ने देश की न्यायपालिका और न्याय व्यवस्था से थक हार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें पडोसी मुल्क पाकिस्तान भेजनें की गुजारिश की है.दरअसल जिस देश के लोकतंत्र की खातिर वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने अंग्रेजो के खिलाफ खुला सैनिक विद्रोह कर कालापानी की सजा पाई थी उसी गढ़वाली के परिजनों को आज़ाद हिन्दुस्तान के हुक्मरानों ने अवैध अतिक्रमणकारी घोषित कर उनके  स्वाभिमान को ठेस पहुँचा दी है.जंगे आज़ादी के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली द्वारा ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ सैनिक विद्रोह से लेकर जन आंदोलनों से अंग्रेज इतने बौखला गये थे कि उनकी सारी संपति जब्त कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया था.जंगे आज़ादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले वीर चंद्र सिंह गढ़वाली  के योगदान को देखते हुए सरकार द्वारा अभिभाजित उत्तर प्रदेश के दौरान कोटद्वार के हल्दुखाता में लीज पर कुछ जमीन उनके परिजनों के साथ गुजर बसर के ल...

महात्मा गांधी द्वारा लगाए पेड़ पर फैल रही हैं बीमारी

Image
देहरादून– मोहनदास करमचंद गांधी द्वारा शहंशाही के पास मसीही ध्यान केंद्र मैं 17 oct 1929 में एक पीपल का पौधा लगाया था जोकि अब लगभग 89 साल का पेड़ हो गया हैं, महात्मा गांधी द्वारा लगाए इस पेड़ में अब कुछ बीमारी पैदा हो गई है जिस के कारण पीपल के वृक्ष में संकट पैदा हो रहा हैं , वन्य प्रेमी ने इसकी शिकायत तीन दिन  पहले  WhatsApp के द्वारा प्रमुख वन संरक्षक जयराज से की थी, सूचना मिलने पर वन विभाग ने वहां जाकर पेड़ की कुछ फोटो खीचें व वहां के माली रामजस से बातचीत की और ट्रीटमेंट की बात कहकर वापस आ गए, जब हमें इस बारे में पता चला तो हम मसीही ध्यान केंद्र में पहुंचे और वहां की मैनेजर सरिता दास से बातचीत की तो उन्होंने हमें बताया कि हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कुछ लोग आज यहां पर अपना कार्यक्रम कर रहे थे तो वन प्रमुख आए और उनसे बात करके चले गए मगर इसके बारे में ज्यादा जानकारी  आपको हमारे माली ही दे सकता है और उन्होंने हमें अपने मालिक से मिलवाया तब हमने माली रामजस से वार्तालाप की और उनसे पूछा तो उन्होंने इस पेड़ के बारे में बताया और कहा कि मैं 31 सालों से इस पेड़ की देखर...

टिहरी झील पर बोट का संचालन

Image
 नई टिहरी– टिहरी झील मैं साहसिक खेल और वोटिंग के पाबंदी के बाद अब जाकर दोबारा शुरू हुई वोटिंग,हाईकोर्ट के आदेश के बाद झील पर बोट का संचालन  फिर से खोला गया,टिहरी झील पर बोटिग शुरु होने पर बोट व्यावसाई के चेहरे पर खुशी झलक टिहरी विद्यायक धन सिह नेगी द्वारा आज बोटो को हरी झंडी दिखाकर पुनः शुभारम्भ किया उन्होने कहा कि सरकार के द्वारा बोट व्यावसाई का पक्ष कोर्ट में मजबूती से रखा था।    इस अवसर पर बोट युनियन के अध्यक्ष सुरेन्द्र नेगी भाजपा के जिला अघ्यक्ष संजय नेगी महामंत्री विनोद रतूड़ी प्रमुख जाखणीघार बेबी असवाल मण्डल अध्यक्ष जारवणीघार उदय रावत पूर्व प्रधान मनोहरी चौहान पर्यटन आघिकारी धर्म सिह रावत तथा बोट से जूड़े काफी संख्या में लोगों शामिल थे ।

अब माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करेगे दिव्यांगजन

Image
देहरादून –  भारत को पैरा स्पोर्ट्स की दुनिया में एक महाशक्ति बनाने की दिशा में ए एम  एफ और सीमा सुरक्षा बल ने संयुक्त रूप से दिव्यांगजनों को प्रशिक्षित करने की मुहिम चलाने का संकल्प लिया हैं  दिव्यांगजनों के एक दल को पर्वतारोहण का प्रशिक्षण देकर वर्ष  2020  में माउंट एवरेस्ट पर फतह करने का लक्ष्य रखा गया है। बीएसएफ महानिदेशक ने बद्रीनाथ में एएमएफ और बीएसएफ इंस्टीट्यूट ऑफ एडवेंचर एंड एडवांस ट्रेनिंग के संयुक्त तत्वावधान में पांच पैरा-एथलीट दिव्यांगजनों के पर्वतारोहण प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। दो महीने तक संचालित किए जाने वाले इस प्रशिक्षिण का आधार शिविर  10,500  फीट ऊंचाई पर स्थित है। इस दौरान  16,000  फीट ऊंचाई तक प्रशिक्षण गतिविधियां की जाएंगी। पैरा-म्यूटेनियरिंग के लिए बीआईएएटी से सहयोग लिया जाएगा। ए एम एफ ने इस टीम में पहले से ही चार सदस्यों को एक साथ रखा है ,   जिनमें से सभी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान हैं। ये जवान देश रक्षा की खातिर घायल होकर दिव्यांग हो गए थे। टीम में अमर कुमार संतरा एक दृष्टिहीन विकलांग जवान जिन्होंने...

महिला कांग्रेस अपने झंडे की पहचान बूथ स्तर तक बनाएंगी

Image
देहरादून–उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रिय कांग्रेस महासचिव व असम प्रभारी हरीश रावत, गोविन्द सिंह कुंजवाल , प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष सरोजिनी कैंतुरा महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमनउत्तराखंड महिला कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय महिला कांग्रेस का झंडा लॉन्च करते हुए ,इस अवसर पर हरीश रावत ने कहा कि इस झंडे की पहचान यही होगी कि ये सभी महिलाशक्ति के लिए है। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया की शक्ति ऐप द्वारा प्रदेश की अधिक से अधिक म  महिलाओं  को जोड़ा जाए,सरिता आर्य ने कहा कि हम अपने  झंडे की पहचान  बूथ स्तर तक बनाएंगे। उन्होंने महिला साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया कि उनकी मेहनत से ही आज शक्ति ऐप के मामले में उत्तराखंड 5वीं स्थान पर है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष  बिमला पांडे रंजना रावत, जसवीर कौर, सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित,महिला कांग्रेस प्रवक्ता चंद्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, मीना रावत, विमला मन्हास, राधा चौहान, श्याम साही, आशा डोबरियाल, रीन...