Posts

डेस्टीनेशन उत्तराखण्डः इन्वेस्टर्स समिट’’ के लिए बेंगलुरू में रोड़ शो

Image
 बेंगलुरू - मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा ‘डेस्टीनेशन उत्तराखण्ड: इन्वेस्टर्स समिट’ के तहत रोड़ शो का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कर्नाटक के उद्यमियों ने रूचि दिखाई। ‘डेस्टीनेशन उत्तराखण्ड: इन्वेस्टर्स समिट’ 7 व 8 अक्टूबर को देहरादून में आयोजित की जाएगी। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर को करेंगे। इसी संदर्भ में कर्नाटक राज्य के उद्यमियों को उत्तराखण्ड में निवेश के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से देश की प्रमुख आईटी सिटी बेंगलुरू में उत्तराखण्ड के उद्योग विभाग द्वारा दो दिवसीय आयोजन किया गया। रोड़ शो में बड़ी संख्या में कर्नाटक के व्यवसाय जगत के लोगों ने भागीदारी की और उत्तराखण्ड में निवेश के प्रति उत्सुकता दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य बनने के बाद उत्तराखण्ड में पहली बार इस तरह की ‘इन्वेस्टर्स समिट’का आयोजन किया जा रहा है। राज्य में निवेश के लिए अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर वातावरण उपलब्ध है। उद्योगों के लिए पहली आवश्यक शर्त अच्छी कानून व्यवस्था का होना है। उत्तराखण्ड एक शांति प्रिय राज्य है। यहां की कानून ...

गांव के अस्तिव को बचाने के लिए आमरण अनसन पर....

Image
पौड़ी- उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश से अलग हुए 19 वर्ष हो चुके हैं  और इन 19 वर्षों में  पहाड़ के लोगों वही दंश भोग रहे हैं जो उत्तर प्रदेश में रहते हुए भोग रहे थे इसीलिए उत्तराखंड अलग प्रदेश बनाने की यहां के लोगों ने मांग की थी जिससे यहां के पहाड़ों का विकास हो सके लेकिन स्थिति यथावत बनी हुई है,इसी लिए यह लोगों ने राज्य के लिए आंदोलन किया था,लेकिन इस पर देश का दुर्भाग्य है कि सरकार मलिन बस्तियों के लिए अध्यादेश लेकर आई है मगर पहाड़ों में आपदा की मार झेल रहे लोगों की सरकार को कोई चिंता नहीं है, पहाड़ों पर अपने गांव के अस्तित्व को बचाने के लिए  उत्तराखंड क्रांति दल और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी  शांति प्रसाद भट्ट आमरण अनसन के लिए बैठ गए हैं  और मांग भी कोई  ज्यादा नहीं है, पौड़ी गढ़वाल के यमकेस्वर ब्लाक की ग्राम सभा धमंदा और कोठार के बीच घने जंगल में आमरण अनसन हो रहा है । न कोई नोकरी की मांग न को कोई सड़क स्वास्थ्य शिक्षा बिजली पानी रोजगार स्वरोजगार की मांग यहाँ तो अब आमरण अनसन केवल गांव के अस्तिव को बचाने के लिए हो रहा है । और सरकार है जो सुनने को तैयार नहीं ह...

मुख्यमंत्री ने बैंगलुरू में गरिमा जोशी से मुलाकात

Image
बैंगलुरू- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बैंगलुरू में कुमारी गरिमा जोशी से मुलाकात कर उनकी कुशलछेम पूछी। मुख्यमंत्री ने गरिमा जोशी को कहा कि उत्तराखंड के लोगों की दुआएं व शुभकामनाएं उनके साथ हैं। वे जल्द ही स्वस्थ होकर फिर से खेल के मैदान में उतरेंगी और उत्तराखंड को गौरान्वित करेंगी। मुख्यमंत्री ने गरिमा को राज्य सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता के प्रति आश्वस्त किया। गौरतलब है कि अल्मोड़ा की गरिमा जोशी राष्ट्रीय स्तर की 10 किलोमीटर दौड़ में भाग लेने बंगलूरू गई थी जहां सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस पर मुख्यमंत्री ने गरिमा के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने के निर्देश दिये थे। उन्होंने गरिमा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

सीएसआईआर करेगी उत्तराखंड में महत्वपूर्ण संस्थापनों की सुरक्षा

Image
देहरादून-  भारतीय पेट्रोलियम संस्थान में          महत्वपूर्ण      संस्थापनों की रक्षा और सुरक्षा" पर सीएसआईआर मिशन मोड परियोजना की एक शुरुआती बैठक आयोजित की गई। यह वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर) की एक बहुत ही महत्वपूर्ण मिशन मोड परियोजना है जो कि भूकंप रक्षा , सीमा संस्थापनों की सुरक्षा और मानव जनित आपदाओं से निर्माणों की रक्षा के मूल्यांकन से संबंध रखती है। सीएसआईआर-राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-एनजीआरआई) नोडल प्रयोगशाला है और केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) ,   रुड़की ;   संरचनात्मक अभियांत्रिकी अनुसंधान केंद्र (एसईआरसी) , चेन्नई ;   केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन (सीएसआईओ) ,   चंडीगढ़ ;   केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीईईआरआई) ,   पिलानी प्रतिभागी संस्थान हैं। डॉ . वी.एम. तिवारी ,   निदेशक ,   एनजीआरआई , हैदराबाद ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और परियोजना का महत्व और उत्तराखंड क्षेत्र, जहां प्राकृतिक और मानव जनित आपदाएं गंभीर ...

दुर्लभं भारते जन्म, हिमालये तत्र दुर्लभं’’-सरस्वती

Image
🕉लद्दाख- दो दिवसीय विराट हिमालय चिंतन शिखर वार्ता का शुभारम्भ लद्दाख में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता के रूप में स्वामी चिदानन्द सरस्वती, इमाम उमर अहमद इलियासी, भिक्खू संघसेना, साध्वी भगवती सरस्वती, डाॅ वन्दना शिवा, अनिल जोशी तथा अध्यात्म, विज्ञान, पर्यावरण जगत के शिखरस्थ वार्ताकारों डब्ल्यू डब्ल्यू एफ, सेना के आर्मी जनरल, विभिन्न धर्मो के धर्मगुरू एवं अनेक संस्थाओं ने सहभाग किया।विराट हिमालय चिंतन शिखर वार्ता को सम्बोधित करतेे हुये परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा, ’’हिमालय, भारत का माथा, मुकुट, ताज, प्रहरी,  शिखर और रक्षा कवच है। जिस हिमालय ने हमें चिंतन करने के संस्कार, संस्कृति, सभ्यता, विरासत और गौरवशाली इतिहास दिया आज उसके लिये चिंता करने की अवश्यकता है। लद्दाख हो या गंगा का गोमुख के ग्लेश्यिर हो सभी स्थानों पर एक जैसी समस्यायें सामने आयी है। क्लाइमेंट चेज के कारण हमारे ग्लेश्यिर पिघलते जा रहे है, कहीं बाढ़ है तो कहीं सूखा है और कहीं अत्यधिक वर्षा है। उन्होने कहा कि केदारनाथ की त्रासदी हो या केरल की बाढ़ सभी स्थानों पर लोग समस्याओं का...

ड्रग्स के खिलाफ मिलकर लड़नी होगी लड़ाई: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत

Image
चंडीगढ़- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने चंडीगढ़ में ‘‘नशे के खिलाफ संयुक्त रणनीति’’ पर आयोजित सम्मेलन में प्रतिभाग किया। हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित संयुक्त सम्मेलन में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित संबंधित राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन ड्रग्स की समस्या व इससे संयुक्त रूप से लड़ने के लिए रणनीति बनाने पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार नशे के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। ड्रग्स की समस्या एक-दो राज्यों की समस्या नहीं है। इससे प्रभावी तौर पर निपटने के लिए सभी संबंधित राज्यों को मिलकर रणनीति बनानी होगी। विशेष तौर पर पंजाब, हरियाणा, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश को मिलकर काम करना होगा। इन राज्यों की पुलिस में बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा। मुख्यमंत्री ने खुफिया तंत्र को मजबूत करते हुए एक-दूसरे से सूचनाओं को साझा किए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही चिंताजनक है कि हमारे युवा नशे के जाल में फंसते जा रहे हैं। अपने युवाओं को ड्रग्...

उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस छः हजार का डाटा शाक्ति ऐप में

Image
देहरादून-  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में राजीव जयन्ती गोष्ठी के पश्चात प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक में शाक्ति ऐप की राष्ट्रीय कोर्डिनेटर आकांक्षा ओला के नेतृत्व में प्रारम्भ हुई। आकांक्षा ओला ने बताया कि शाक्ति ऐप में प्रदेश महिला कांग्रेस उत्तराखण्ड पूरे देश में पांचवें स्थान पर रहा, जिसमें कि उत्तराखण्ड की सभी महिला कांग्रेस की कार्यकत्री बधाई की पात्र हैं,उन्होंने बूथ स्तर पर महिलाओं को एकत्र कर शाक्ति ऐप से जोड़ा। इसी उपलब्धि के कारण प्रदेश महिला कांग्रेस सरिता आर्या को राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस राहुल गांधी ने 18 अगस्त को दिल्ली मे प्रशस्ती पत्र  देकर सम्मानित किया। बैठक में आकांक्षा ओला ने कहा कि शाक्ति ऐप को बूथ स्तर पर अधिक विस्तार देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की देन संचार क्रान्ति का सदुपयोग किया जाएगा।शाक्ति एेप पर महिलाओं ने भी आकांक्षा ओला से अनेक प्रश्न पूछे। जिसका जबाब भी आकांक्षा ओला ने दिया। प्रदेश अध्यक्षा महिला कांग्रेस सरिता आर्या ने सर्वप्रथम प्रदेश महिला कांग्रेस की सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि आप सभी की लगन...