बच्चों ने बनाई पेड़ लगाओ पृथ्वी बचाओ विषय पर चित्रकारी
देहरादून- द लीला इवेंट मैनेजमेंट ग्रुप व लेट्स मेक माई इवेंट्स के संयुक्त तत्वाधान में मुभागल एसोसिएशन की ओर से लाॅर्ड वैंकटेश्वर में चित्रकारी-आर्ट एंड ड्राइंग प्रतियोगिता 2018 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों व निर्णायक मंडल में उपस्थित सभी गणमान्यों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर हुआ।कार्यक्रम में रायपुर ब्लाॅक प्रमुख बीना बहुगुणा मुख्य अतिथि व निर्णायक मंडल में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित व आर्ट एंड ड्राइंग क्षेत्र के ख्याति प्राप्तकर्ता अशोक कुमार गुप्ता, एमकेपी पीजी काॅलेज की एचओडी डाॅ ऋचा कांबोज, आर्मी पब्लिक स्कूल फाइन आर्ट्स पीजीटी अनिल कुमार धीमान, सेंट थाॅमस काॅलेज फाइन आर्ट्स पीएचडी डाॅ जागृति डोभाल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि बीना बहुगुणा ने द लीला इवेंट मैनेजमेंट ग्रुप व लेट्स मेक माई इवेंट्स द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आयोजकों को बधाई दी व प्रतिभागी बच्चों की कला व प्रतिभा की सराहना की। जूनियर कैटेगरी में अनुष्का पयाल प्रथम, अनुराग रमोला द्वितीय, नदिनी मौर्य तृतीय जबकि सीनियर कैटेगरी में सौरभ रावत प्रथम, खुशी शर्मा द्वितीय...