Posts

पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की अंतिम यात्रा

Image
नई दिल्ली-  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए।   उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।विधानसभा अध्यक्ष ने दिल्ली स्थित भाजपा के पार्टी मुख्यालय में  अटल जी को पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।  विधानसभा अध्यक्ष बृहस्पतिवार को सुबह से ही एम्स दिल्ली में पहुँचकर लगातार अटल जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले रहे थे ।शाम को एम्स ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर अटल जी के निधन की जानकारी मिलने के बाद अग्रवाल ने अटल जी के कृष्णा मेनन मार्ग स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मैं अपने आपको धन्य मानता हूँ कि अंतिम क्षणों में ऐसे दिव्य पुरुष के अंतिम दर्शन करने का मौक़ा मिला। उन्होने कहा...

विश्व हिंदू परिषद ने अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि दी

Image
देहरादून अंबेडकर पार्क  में विश्व हिन्दू परिषद , बजरंग दल द्वारा शोक सभा  का आयोजन किया जिसमें  अटल बिहारी वाजपेई  सभा मे सहभागी बन शोक व्यक्त किया विश्व हिंदू परिषद  पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न विश्व के गौरवपूर्ण राजनीतिक जीवन में विश्व का मार्गदर्शन करने वाले कालजई शून्य से शिखर पर राजनीतिक यात्रा की और अंत में 16 अगस्त सायंकाल 5:05 पर शून्य में विलीन हो गए अटल बिहारी वाजपेई बाल्यकाल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक से पूर्णकालिक प्रचारक के रुप में अपने संपूर्ण जीवन को राष्ट्र के लिए समर्पित किया पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल जी केवल राजनीतिक ही नहीं अपितु वह एक राष्ट्रकवि महान लेखक एवं कानून के भी प्रबलतम जानकार रहे राजनीति के 7 वर्षों के कार्यकाल में अनेक उतार-चढ़ाव को देखते हुए वह राजनीति की फिसलन भरी राहों में भी निर्विवादित सर्वस्वीकार्य व्यक्तित्व थे संपूर्ण विश्व में एक सच्चे राजनैतिक दर्शक दर्शनशास्त्री को एवं विश्व मार्गदर्शक एवं पथ प्रदर्शक को प्रकृति ने हमसे छीन लिया उनका निधन विश्व के लिए अपूरणीय क्षति जिसको कई शत...

नीलम बौठियाल को राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा

Image
देहरादून-राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा दिवंगत राज्यसभा सांसद मनोरमा डोबरियाल शर्मा की बहन जो कि आर0ए0एफ-3 रेंज कार्यालय देहरादून में 2 आई0सी (द्वितिय कमान अधिकारी) नीलम बौठियाल  पिछले 32 वर्षो से सी0आर0पी0एफ0 में तैनात है व देश विदेश में सी0आर0पी0एफ0 का परचम लहराया चुकी है मुख्यतः 1986 में विश्व की प्रथम शस्त्र महिला बटालियन में सीधी भर्ती में सब इन्सपैक्टर (उप निरिक्षक) का कार्यभार संभाला उसके बाद इन्होने 1987 के मेरठ दंगो में अहम भूमिका निभाई, 1988 में श्रीलंका में भारतीय शान्ति सेना, 1989 से दिसम्बर 2000 तक एसपीजी प्रधानमंत्री सुरक्षा दल में कई प्रधानमंत्रियों की सुरक्षा में तैनात रही है, 135 बटालियन 2003 से 2009 तक अशांन्त क्षेत्र जम्मू कश्मीर में एवं पूर्वोत्तर के अशान्त क्षेत्रों में कार्य किया, 2013 में डिप्टी कांउटिजेन्ट के रुप में यूएन नेशन (अफ्रीका) में भारत का प्रतिनिधित्व किया व वर्तमान मेंआर0ए0एफ-3 रेंज कार्यालय देहरादून में तैनात है।नीलम बौठियाल को उनको उनके देश व विदेश में किए उत्कृष्ट कार्यो के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया है।नीलम बौठियाल मूल रुप से यह गहड़...

गंगा आरती में अटल जी की याद में दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी

Image
ऋषिकेश- बहुमुखी प्रतिभा के धनी कद्दावर नेता स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी को समर्पित की आज की परमार्थ गंगा आरती। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेजी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने उनके साथ बिताये लम्हों को याद करते हुये कहा कि ’’धर्म, जाति और सम्प्रदाय से उपर उठकर जीने वाले थे अटल जी। वे अटल थे, सबल थे और निर्बलों का बल थे, वे जिससे भी मिलते थे सहजता से उसके हृदय को छू लेते थे। अटल जी लोकसभा में हो या जन सभाओं में हो उनकी वाणी, उनकी विद्वता और उनकी नम्रता की त्रिवेणी समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को छू लेती थी। स्वामी चिदानन्द सरस्वती  ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को भारत रत्न मिलने से पूर्व और भारत रत्न मिलने के पश्चात वे एक ऐसे रत्न थे जो भारत माता के माथे पर बिन्दी की तरह चमकते रहेंगे और पूरे विश्व को समरसता, सद्भाव, सहजता और सरलता की दिशा देते रहेगे।  स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि मुझे उनके साथ बिताये हुये कई यादगार क्षण याद आते है जब 1998 में यूनाईटेड नेशन में अ...

टैक्सी में लगी आग

Image
देहरादून- रायपुर थाना को  सूचना मिली कि सौंग नदी  के किनारे टैक्सी में आग लग गयी है । उपरोक्त सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल व फायर सर्विस के जवान मय दमकल वाहनों के मौके पर पँहुचे। मौके पर पुलिस व फायर सर्विस द्वारा वाहन इंडिका  संख्या Uk07 TA 8955 पर लगी आग को बुझाया गया। जिसमें उक्त वाहन के ड्राइवर ने वाहन  से समय रहते बाहर निकल अपनी जान बचाई। उपरोक्त घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नही हुयी।आग लगने के कारणों की जानकारी की जा रही है।

मदरसे के छात्रों और ऋषिकुमारों ने मिलकर लहराया तिरंगा

Image
ऋषिकेश-72वां स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर परमार्थ गंगा तट पर मदरसा के छात्र, परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमार, आचार्य, महात्मा, मौलाना, मुफ़्ती और ईमाम मिलकर सभी ने भारत की शान तिरंगा गर्व से फहराया। भारत के इतिहास में यह पहला अवसर है जब विभिन्न महजबों के लोगों ने एकसाथ माँ गंगा के तट पर तिरंगा फहराया।तत्पश्चात सभी ने भारत की धरती को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लिया और परमार्थ प्रांगण में वृक्षारोपण किया।परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती और अखिल भारतीय इमाम संगठन के अध्यक्ष, मुख्य इमाम डाॅ इमाम उमर अहमद इलियासी जी ने देशभक्ति, कौमी एकता और भाईचारा का प्रतीक रूद्राक्ष के पौधे का रोपण कर युवा पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण और मजहब से उपर उठकर देशभक्ति का संदेश दिया।स्वामी चिदानन्द सरस्वती भारत ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर मजहबी एकता, वसुधैव कुटुम्बकम अर्थात विश्व एक परिवार की स्थापना के लिये अद्भुत कार्य कर रहे है। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने आजादी के 72 वें साल की सभी देशवासियों को शुभकामनायें दी और कहा कि 71 सालों तक भारत ने अनेक उपलब्धियाँ हासिल की परन्तु कुछ बातों पर अभी...

स्कूलों को पीपीपी मोड पर चलाया जायेगा-मुख्यमंत्री

Image
राज्य हित में टीम भावना से काम किए जाने की आवश्यकता: मुख्यमंत्री देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 72वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड़ ग्राउन्ड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया।मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की योजना के बारे में विस्तार से दी जानकारी।स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया सम्मानित।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देहरादून के परेड़ ग्राउन्ड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि अनेक बलिदान व संघर्ष से हमें ये आजादी मिली है। इस आजादी को बनाए रखने में हमारी सेना के वीर जवानों ने शहादत दी है। मुख्यमंत्री ने चमोली जिले के सवाड़ गांव का उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि ही नही वीर भूमि भी है। यहां के हर परिवार से कम से कम एक व्यक्ति देश सेवा के लिए सेना व अर्ध सैन्य बलों में तैनात है। सरकार ने सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए हर जिले में एडीएम स्तर के अधिकारी को नोडल बनाया है। सैन्य व अर्धसैन्य बलों के ज...