Posts

उत्तराखण्ड के प्रत्येक जिलों में जाकर युवाओं के क्रिकेट टेलेन्ट को देखेगा-बीसीसीआई

Image
देहरादून-सी एम त्रिवेन्द्र सिंह रावत से  मुख्यमंत्री आवास में बीसीसीआई के प्रो0रत्नाकर शेट्टी, राहुल जोहरी एवं  रचित मेहरोत्रा ने भेंट की। बीसीसीआई के सदस्यों ने बताया कि उत्तराखण्ड में क्रिकेट की गतिविधियों के संचालन के लिये मंगलवार को कान्सेंस कमेटी की बैठक की जायेगी। उन्होंने कहा कि अगले एक साल में उत्तराखण्ड के प्रत्येक जिलों में जाकर युवाओं के क्रिकेट टेलेन्ट को देखा जायेगा। युवा प्रतिभाओं को उभारने में राज्य सरकार का पूरा सहयोग किया जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओं का क्रिकेट में जुनून है। प्रतिभाओं को आगे लाने की जरूरत है। क्रिकेट के लिए अच्छा प्लेटफार्म एवं कोच मिल जायेंगे। प्रदेश से काफी युवा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट जगत में ख्याति प्राप्त कर सकते है। क्रिकेट में प्रतिभाओं को आगे लाने में राज्य सरकार की ओर से बीसीसीआई को पूरा सहयोग दिया जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने राज्य के सभी क्रिकेट संघों से अपील की है कि उत्तराखण्ड में क्रिकेट के बेहतर भविष्य के लिए सभी एक मंच पर आगे आए। जिससे राज्य को बीसीसी...

राजीव नगर उच्च प्राथमिक विद्यालय में बनाये गए दस हरेला अम्बेसेडर

Image
 देहरादून-'कर्मचारी संगठन हमेशा से उत्तराखंड के विभिन्न सामाजिक अभियानों का हिस्सा रहे है. छात्रों को हरेला अम्बेसेडर बनाना एक स्वागत योग्य पहल है. हमें उम्मीद है प्रकृति और संस्कृति का पर्व हरेला  उत्तराखंड के समाज को नयी दिशा देगा' हरेला अभियान में हरेला साथी बनने पर बैंक कर्मचारी नेता जगमोहन मेहंदीरत्ता ने यह बात कही.धाद के हरेला अभियान में आज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय राजीवनगर में आयोजन किया गया आयोजन में उत्तरांचल बैंक एम्प्लाइज यूनियन के महामंत्री जगमोहन मेहंदीरत्ता, देहरदून डिवीज़न इंश्योरेंस एम्प्लाइज एसोसिएशन के महासचिव चन्द्र प्रकाश नैथानी ने अपने संगठन की ओर से प्रतिभाग किया आयोजन में विद्यालय के दस छात्र छात्राओं शबनूर,शिवानी पालीवाल, शिवानी, पूजा, मधु, रवीना, गोविन्द, सिमरन, संजना, साक्षी को अतिथियों द्वारा हरेला अम्बेसेडर बनाया गया आयोजन का शुभारम्भ छात्रों द्वारा पर्यावरण पर आधारित गीत के साथ हुआ. लोककलाकार रीता भंडारी, बिमला नेगी ने 'ननी ननी घिंघर की डाली झुम्पा कैन त्वाड दा' प्रस्तुत करते हुए बताया की पर्वतीय जीवंन में कांटे की झाड़ियों तक को तोड...

घनशाली में युवक द्वारा स्थानीय लड़की के साथ दुराचार किया

Image
टिहरी - उत्तराखंड  देव भूमि के नाम से जाना जाता है  यहां की आबोहवा  हर किसी को पसंद है  इसीलिए इस स्थान पर  देश विदेश के लोग  हर साल  घूमने  के लिए आते हैं  मगर  कुछ शरारती तत्व  इस प्रदेश की फिजा में जहर घोलने का काम भी कर रहे हैं  इस शांत वादियों में  वह यहां की युवतियों को अपना हवस का निशाना बना रहे हैं  उसी का परिणाम है कि टिहरी गढ़वाल के घनशाली में एक समुदाय के युवक द्वारा वहां की एक स्थानीय लड़की के साथ दुराचार किया गया। जिससे कि वहां की स्थानीय जनता में जन-आक्रोश पैदा हो गया। घनशाली के  नौजवानों ने अपराधी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया,वही  दून में स्वामी दर्शन भारती ने पुलिस मुख्यालय पर पुलिस महानिदेशक से सम्पर्क किया तो उन्होंने इस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। स्वामी दर्शन भारती ने कहां की हमें हैरानी इस बात की है कि उत्तराखंड में पूर्व में भी ऐसी कई घटनाएं घट चुकी है लेकिन पक्ष विपक्ष के तमाम नेता चुप्पी साधे हुए हैं, वहीं देहरादून की अवैध घुसपैठी बस्तियों पर भाजपा कांग्रेस ए...

निकाय चुनाव चुनाओ को लेकर अध्यादेश का ड्रामा - दिवाकर भट्ट

Image
देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने केंद्रीय कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार मलिन बस्तियों को हटाने पर रोक 3 वर्ष के लिए अध्यादेश लायी है। सरकार जबाब दे 3 वर्ष बाद क्या कदम उठाएगी इसे भी स्पष्ट करे, जबकि 2013 में आयी आपदा से कई गांवों का विस्थापन अभी तक नही हुआ है ।मूलभूत सुबिधाओं के लिए आपदा ग्रस्त झेत्रो की जनता को नही मिल पा रही है। 3 वर्षो के लिए मलिन बस्तियों पर रोक के लिए भाजपा सरकार जो अध्यादेश लायी है वह वोट बैंक की राजनीति है,आगामी निकाय चुनाव व लोक सभा चुनाओ को लेकर अध्यादेश का ड्रामा किया है । दिवाकर भट्ट ने कहा कि अभी हाल में भाजपा व कांग्रेस से अलग हुए पूर्व विधायकों और नेताओं की ऋषिकेश में नये दल बनाने को लेकर बैठक हई। विदित है कि राज्य बनने के पश्चात कई लोगो ने समय समय पर अपनी राजनितिक निजी स्वार्थों के लिए कई दल बने जो आज कही नही दिखाई देते है ।इसलिए ऋषिकेश में हुई इस बैठक को लेकर उत्तराखण्ड क्रान्ति दल का स्पष्ट कहना है कि नये दल के विचार की जगह भाजपा कांग्रेस से राज्य को बचाने के लिए उत्तराख...

एफडीआई को आकर्षित करने के लायक प्रोजेक्ट .....

Image
देहरादून-अक्टूबर के पहले हफ्ते में होने वाले इन्वेस्टर्स समिट के लिए 20 हजार करोड़ रुपये के 50 प्रोजेक्ट तैयार कर लिए गए हैं। इस सिलसिले में आयोजित तैयारी बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सभी विभागों को निवेश को आकर्षित करने वाली नीति 15 अगस्त तक तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सचिवालय में अयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने निवेश और एफडीआई को आकर्षित करने के लायक प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए कहा।बैठक में बताया गया कि आईटी, बायो टेक्नोलॉजी, स्किल डेवलपमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड पार्क, वेयर हाउसिंग, फिल्म निर्माण, मेडिकल हेल्थ, मछली पालन, आर्गेनिक कृषि और उत्पाद, वैलनेस पर्यटन, योग, जड़ी बूटी, सगंध पादप, सीनियर सिटीजन लीविंग आदि क्षेत्रों में पूंजी निवेश की संभावना है। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न शहरों में रोड शो करके राज्य में मौजूद संसाधन, कनेक्टिविटी, कानून व्यवस्था, बिजली की उपलब्धता, लैंड लीज पालिसी, सिंगल विंडो सिस्टम और दी जाने वाली तमाम सहूलियतों के बारे में बताया जाएगा। विभिन्न देशों में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस के जरिए उत्तराखंड में उपलब्ध पूंजी निवेश के अनुकूल वातावरण की ...

उत्तराखंड में तीसरा मोर्चा बनाने की तैयारी में असंतुष्ट नेता

Image
 ऋषिकेश - उत्तराखंड में असंतुष्ट विभिन्न दलों के नेताओं  ने  तीसरा मोर्चा  गठन  करने की  तैयारी कर ली है ,जिसमें भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस के असंतुष्ट वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार दिनेश धनै, पूर्व विधायक नरेंद्र नगर ओम गोपाल रावत, ऋषिकेश से संदीप गुप्ता, रुड़की के पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, कांग्रेस के सहसपुर के दिग्गज आर्येंद्र शर्मा रायपुर विधानसभा से महेंद्र प्रताप नेगी,  उत्तरकाशी से सूरत राम नौटियाल, नेगी, मसूरी से राजकुमार जायसवाल, चौबट्टाखाल से कवींद्र ईष्टवाल, तथा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ज्योति सजवाण सहित लगभग 150 से भी अधिक दिग्गज प्रदेश के कोने-कोने से आये थे,  विभिन्न विधानसभाओं के प्रमुख जनप्रतिनिधि व कई संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। पर्वतीय मार्ग बंद होने के कारण केदारनाथ की पूर्व विधायक का आशा नौटियाल व श्रीनगर के पूर्व विधायक बृजमोहन कोटवाल नहीं पहुंच पाए इसी प्रकार से काशीपुर के पूर्व विधायक के परिवार के सदस्य क...

आई टी आई गोद लेने के लिए प्रेरित - धर्मेंद्र प्रधान

Image
देहरादून-  केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उत्तराखण्ड में कौशल विकास की समीक्षा  में उत्तराखण्ड  स्किल इको सिस्टम का फ्रेम वर्क अगले दो माह में तैयार किया जाएगा। राज्य में लगभग 40 लाख युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के योग्य बनाने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार कार्ययोजना बनाएगी। उत्तराखण्ड में 176 सरकारी आईटीआई हैं जो कि क्षेत्रफल व जनसंख्या को देखते हुए काफी अधिक हैं। इन आई टी आई का सदुपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उद्योगों से टाईअप किया जाए और उन्हें आईटीआई गोद लेने के लिए प्रेरित किया जाए। उद्योग न केवल इन्हें अपग्रेड करें बल्कि वहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट भी दें। इसमें केंद्र सरकार राज्य सरकार का पूरा सहयोग करेगी।उत्तराखण्ड में पर्यटन से जुड़े लोगों  के  दक्षता विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए। होटल,रेस्टोरेंट, वाहन चालक, गाईड, आदि के स्किलिंग व रि-स्किलिंग करने की आवश्यकता है। एक अध्ययन के अनुसार उत्तराखण्ड के लोग प्राईवेट नौकरी की अपेक्षा स्वरोजगार को पसंद करते हैं। सरकार को युवाओं की इस अपेक्षा को पूरा होने में सहा...