Posts

ड्यूटी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल ना हो और रेनकोट अपने साथ रखें

Image
देहरादून-26,27 जून को डेनी एंटीऑन रोलेन फ्यूचर, सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त किये गये पुलिस बल कि पुष्पक ज्योति, पुलिस उपमहानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र की अध्यक्षता मे वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ब्रीफिंग की गयी। ब्रीफिंग के दौरान के सेशल्स के राष्ट्रपति भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत किए गए सुरक्षा-प्रबंधों की समीक्षा की गई तथा वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के दृष्टिगत सभी अधिकारी कर्मचारियों को सजग व सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।     ब्रीफिंग के दौरान पुष्पक ज्योति, पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्यूटी में लगने वाले समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया की वी0वी0आई0पी0 ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से 03 घण्टा पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर  पहुंचकर अपनी ड्यूटी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर लें। ड्यूटी स्थल व उसके आस पास के स्थान को भली-भांति चैक कर लिया जाए।  कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर उ...

श्री नीलकन्ठेस्वर महादेव में शिवमहापुराण हुआ सम्पन्न

Image
टिहरी -श्री नीलकन्ठेस्वर महादेव में विगत ग्यारह दिनों से जाखणीधार के कई ग्राम सभाओं  द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित  शिवमहापुराण सम्पन्न हुआ ,हजारो की संख्या मॆ जनसमूह ने आज अंतिम दिवस पर कथा श्रवण कर पुण्य कमाया ,व्यास पीठ रामदास  ने कहा कि हमे समाज मॆ सौहार्द बनाये रखना होगा ,यहाँ जो भी आया है ,वो सच्चे मन से अगर भगवान की अराधना करता है तो उनकी मनोकामनाएं फलीभूत होती है ,इस अवसर पर पूर्व प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि हम गँगा यमुना की धरती के लोग है जो 60 करोड़ लोगो को पानी देती है ,ओर हम इस इलाके को पानी नहीँ दे पा रहे है मैने कोशीयार पम्पिँग योजना को स्वीकृत किया था ,लेकिन उसके बाद के लोगों ने उसे सही ढंग से गंतव्य तक नहीँ पहुँचाया ,इस मौके पर शान्ति प्रसाद भट्ट ,सूरज राणा ,नरेंद्भर चंद रमौला भगवती रतूडी ,साबसिंह राजेंद्र डोभाल ,दर्शनीरावत,ममता उनियाल , शकुन्तला नेगी ,सहित ग्राम नवाकोट ,कुम्हारधार ,छेटी ,पिपोला  ,शक के प्रतिनिधियों सहित अमोला परिवार ने उत्साह से इस देवकार्य को सफल किया

गवर्नर्स टीचर एवार्ड शिक्षकों को मिले 2 वर्ष का सेवा विस्तार- डॉ सोनी

Image
 देहरादून-गवर्नर्स टीचर्स एवार्ड शिक्षक शिक्षिकाओं का प्रदेशभर से आये शिष्टमंडल वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चन्द्र सोनी के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डे से मिला जहांपर राज्यपाल द्वारा पुरस्कार शिक्षकों द्वारा तुलसी का पौधा व फूलो के बुके देकर शिक्षा मंत्री का अभिनंदन किया। शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा छात्रहितों में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्यपाल द्वारा 5 सितम्बर को गवर्नर्स टीचर्स एवार्ड से सम्मानित किया जाता हैं तथा राज्य में दूसरा पुरस्कार शैलेश मटियानी दिया जाता हैं शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को सेवानिवृत्त पर दो वर्ष का सेवा विस्तार दिया जाता हैं जबकि राज्य का प्रथम व्यक्ति राज्यपाल हैं उनके द्वारा जो पुरस्कार दिया जा रहा है वह खाली शोभा बढ़ाने के लिये हैं इस सम्बंध में प्रदेश भर के गवर्नर्स टीचर्स एवार्ड शि क्षकों ने शिक्षामंत्री से मांग की कि हमें भी सेवानिवृत्त पर दो वर्ष का सेवा विस्तार दिया जाय इस सम्बंध में शिक्षामंत्री अरविंद पांडे से यमुना कालोनी उनके आवास पर  शिष्टमंडल मिला जहा पर इन शिक्षकों ने गवर्नर्स टीचर्स एवार्ड से...

वादाख़िलाफी के विरोध में सरकार का पुलला दहन

Image
देहरादून-आम आदमी पार्टी द्वारा नगर निगम सफाईकर्मियों की माँगों के प्रति शासनादेश जारी न कर वादाख़िलाफी के विरोध में देहरादून स्थित एस्ले हाॅल चौक पर राज्य सरकार का पुलला दहन किया गया। इस अवसर पर "आप" नेताओं ने कहा कि द्रोणनगरी देहरादून विश्व के मानचित्र पर अपनी एक अलग पहचान रखता है लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखकर लगता है कि राज्य में लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या हो रही है, सफाई कर्मचारी एक पर्यावरण प्रेमी होता है जिसकी किसी भी स्थान को स्वच्छ एवं रहने योग्य रखने में बडी महत्वपूर्ण भूमिका होती है लेकिन ये दुर्भाग्य व विडंबना है राज्य में पूर्ववर्ती काँग्रेस सरकार हो या वर्तमान भाजपा सरकार दोनों ने ही सफाई कर्मचारियों का पूर्ण शोषण किया है।प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पुन: एक बार फिर सफाई कर्मचारियों के साथ झूठा वादा कर छल किया गया है जो स्पष्ट करता है कि सरकार गंभीर विषयों पर मौन है व राज्य को चलाने मे पूर्णत: विफल है। विदित हो कि पिछले महीने नगर निगम सफाई कर्मचारियों द्वारा 9 दिनों तक चली मौहल्ला स्वचछता समिति के कर्मचारियों का वेतन बढाने को की जा रही हडताल को मुख्यमं...

अमित शाह ने प्रणव पंड्या और शैलबाला पंड्या से भेंट की

Image
हरिद्वार-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ  शांतिकुंज (हरिद्वार) में 'अखिल विश्व गायत्री परिवार' के प्रमुख श्रद्धेय डॉ. प्रणव पंड्या और श्रद्धेया शैलबाला पंड्या से भेंट की। 'संपर्क फ़ॉर समर्थन' अभियान के अंतर्गत उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की 4 साल की उपलब्धियों से अवगत कराया। साथ ही उत्तराखंड सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यो व योजनाओं की जानकारी भी दी। इस अवसर पर पार्टी की महासचिव सरोज पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी मौजूद थे।

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर रायपुर भाजपा मंडल ने दी श्रदांजलि

Image
देहरादून- रायपुर स्थित पंचायत भवन में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनको श्रदांजलि अर्पित की गई।बलिदान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाधयक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर ने मुखर्जी के जीवन परिचय को विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि 6 जुलाई 1901 को कलकत्ता के अत्यन्त प्रतिष्ठित परिवार में डॉ॰ श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ। उनके पिता सर आशुतोष मुखर्जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे एवं शिक्षाविद् के रूप में विख्यात थे। डॉ॰ मुखर्जी ने 1917 में मैट्रिक किया तथा 1921 में बी०ए० की उपाधि प्राप्त की। 1923 में लॉ की उपाधि अर्जित करने के पश्चात् वे विदेश चले गये और 1926 में इंग्लैण्ड से बैरिस्टर बनकर भारत लौटे। 33 साल की आयु में वह कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे कम उम्र के कुलपति बने। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने उनके राजनीतिक जीवन के बारे में बताया कि डॉ॰ श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने स्वेच्छा से अलख जगाने के उद्देश्य से राजनीति में प्रवेश किया। डॉ॰ मुखर्जी सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धान्तवादी थे। उ...

दून विश्वविद्यालय की आॅनलाइन प्रवेश परीक्षा 28 जून को

Image
देहरादून, दून विश्वविद्यालय के परिसर में संचालित स्कूल आॅफ डिजाइन, स्कूल आॅफ फिजिकल साइंस, स्कूल आॅफ सोसल साइंस, स्कूल आॅफ इनवायरनमेंटल एण्ड नैचुरल रिर्सोसेज, स्कूल आॅफ मीडिया स्टडीज, स्कूल आॅफ टैक्नोलोजी, स्कूल आॅफ लैंगवैजेज तथा स्कूल आफ मैनेजमेंट कुल सात स्कूलों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में सत्र 2018-19 के लिये प्रवेश परीक्षा 28 जून को 07 शहरों के दस परीक्षा केन्द्रों में संचालित की जायेगी। सबसे अधिक 04 परीक्षा केन्द्र देहरादून जनपद में बनाए गये हैं। दिल्ली में दो जबकि पटना, लखनउ, हल्द्वानी, हरिद्वार में एक-एक परीक्षा केन्द्र बनाए गये हैं। दून विश्वविद्यालय में विगत वर्ष से ही स्नातक, स्नात्कोत्तर एवं पी0एचडी0 पाठ्यक्रमों हेतु आॅनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही हैै। इस वर्ष भी आॅनलाइन प्रवेश परीक्षा 28 जून को आयोजित होगी। देहरादून जनपद में डी0डी0 काॅलेज नींबूवाला गढ़़ीकेंट, स्किल शेयर मैनेजमेंट साॅल्यूशन- नंदा की चौकी, इन्फनाइट डायमेंशन-राजपुर रोड, तुलाज इंस्टीट्यूट-सेलाकुई जबकि दिल्ली में आॅल इंडिया इंस्टीट्यूट आॅफ लोकल सैल्फ गवर्नमेंट-जनकपुरी, मैरीट्रेक सर्विसेज प्राइवेट लिमि...