Posts

मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगी स्वामी रामदेव ......

Image
देहरादून-लंदन के ऐतिहासिक मैडम तुसाद म्यूजियम में योग गुरु स्वामी रामदेव की भी मोम की प्रतिकृति लगेगी।विभिन्न काउंटी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के विशेष आयोजन में हिस्सा लेने यहां पहुंचे स्वामी रामदेव ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से उनके पास इसका प्रस्ताव लंबित था, लेकिन 2 माह पहले उन्होंने इसकी मंजूरी दी है।उन्होंने कहा कि उन्हें आत्मश्लाघा पसंद नहीं है इसलिए आज तक उन्होंने इसकी मंजूरी नहीं दी थी लेकिन मैडम तुषाद संग्रहालय में विश्व के कोने कोने से आने वाले पर्यटकों को योग और योगी के बारे में जानने का मौका देने के लिए उन्होंने इसके लिए हामी भारी है।स्वामी रामदेव ने कहा कि योगा ना केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है बल्कि यह विश्व शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य का बेहतरीन जरिया है।यह गौरव की बात है कि स्वामी विवेकानंद के बाद स्वामी रामदेव दूसरे संत होंगे जिनकी प्रतिकृति मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगी।उन्होंने बताया कि वह सोमवार 25 जून को स्वयं म्यूजियम जाएंगे और वहां स्टूडियो में 3 घंटे की सिटिंग में इम्प्रेशन भी देंगे।

दून मैं दिखा अंधड़ का तांडव अस्पताल की छत पर लगा टिन शेड उड़ा

Image
देहरादून-देर शाम जनपद देहरादून में आए तेज अंधड़ व बारिश की वजह से कई स्थानों पर पेड़ गिरे वही अंधड की वजह से टीन की छत बिजली की लाइन पर गिरने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम व फायर ब्रिगेड को मिलती रही। थाना डालनवाला क्षेत्र में सेवक आश्रम रोड पर स्थित वैश्य नर्सिंग होम की छत पर लगा टिन शेड तेज अंधड़ में उखड़ कर सड़क पर आ गिरा, जिससे सड़क पर खड़ा एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें दून के नगर क्षेत्र में थाना डालनवाला क्षेत्र में द्वारका स्टोर के पास, होटल मधुबन के पास, हाथीबड़कला में न्यू कैंट रोड तथा कालिदास मार्ग पर, आर0टी0ओ0 ऑफिस के पास, थाना राजपुर क्षेत्र में NIVH के पास, थाना रायपुर क्षेत्र में मयूर विहार सहस्त्रधारा क्रॉसिंग के पास, थाना बसंत विहार में इंदिरा नगर क्षेत्र में पेड़ गिरने की सूचना कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई। उक्त सभी स्थानों पर यातायात व्यवस्था पेड़ गिरने की वजह से बाधित हो गयी। पेड़ गिरने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड तथा एस0डी0आर0एफ0 की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अत्याधुनिक औजारों की मदद से उक्त स्थानों पर गिरे पेड़ो को काट कर ...

हिमांचल प्रदेश की भांति उत्तराखण्ड में भी रेशम के कीड़ों के लिए किसानों.....

Image
देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रेशम कीड़ों की आपूर्ति हेतु राज्य सरकार की ओर से 01 करोड़ रूपये सहायता एवं उत्तराखण्ड में रेशम के ओक तसर रिसर्च सेंटर के लिए अनुकूलता के आधार पर भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री  ने रिंग रोड स्थित किसान भवन में ‘‘ओक तसर विकास परियोजना’’ (टी.एस.पी) का शुभारम्भ किया। यह परियोजना केन्द्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से सीएसएस के अन्तर्गत किया जा रहा है। इस अवसर पर हिमांचल प्रदेश के भांति उत्तराखण्ड में भी रेशम के कीड़ों के लिए किसानों के लिए धनराशि की व्यवस्था किये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने रेशम विभाग की पुस्तक एवं फोल्डर का विमोचन तथा स्टाॅलों का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि ओक तसर विकास परियोजना से रेशम उद्योग से जुड़े किसानों को रोजगार के नये आयाम जुड़ेंगे। प्रदेश में रेशम उत्पादन में वृद्धि होने से किसानों के लिए अतिरिक्त आय का जरिया बन सकता है। उत्तराखण्ड में बाँज प्राकृतिक रूप से अत्यधिक मात्रा में पैदा होता है। बाँज पर्यावरण एवं पानी के श्रोत विकसित करने लिए बहुत...

राम मंदिर का निर्माण शक्ति के आधार पर हो जाएगा -बजरंग दल

Image
देहरादून- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दुर्गा वाहिनी के महानगर की बैठक राष्ट्रीय संह सेवाक संघ कार्यालय तिलक रोड पर संपन्न हुआ मुख्य अतिथि परिषद के प्रांत संगठन मंत्री संजय ने बताया कि माता भारत. माता गीता. गंगा. गौ माता एवं हिंदू समाज की रक्षा के लिए विश्व हिंदू परिषद उत्तर कार्य कर रहा है दिन प्रतिदिन मिशन संपूर्ण विश्व में कार्य कर रहा है किसी कार्य को तेज गति से विस्तार देने के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की बहुत बड़ी टोली के निर्माण के लिए आधिकारिक कार्यकर्ताओं को संपूर्ण शक्ति लगाकर हिंदुत्व की रक्षा के लिए वर्तमान चुनौतियां आतंकवाद जनसंख्या असंतुलन देश में बढ़ रही देश विरोधी तत्वों के समूल नाश के लिए बजरंग दल की आंतरिक सेना की भांति राष्ट्र विरोधियों से संघर्ष करते हुए दैनिक रूप में हिंदू समाज की सुरक्षा के लिए अनवरत  संघर्षरत है संगठन राम जन्म भूमि पर निर्माण प्रस्तावित मानचित्र के अनुसार की अंतिम दिशा में अग्रसर होगा 2019 में राम मंदिर का निर्माण शक्ति के आधार पर हो जाएगा जिसमें उत्तराखंड प्रांत की सहभागिता  अत्यंत महत्वपूर्ण होगी जिस प्रकार से संगठन बजरंग दल से जुड़...

देखिए वीडियो में हरिद्वार पुलिस के द्वारा पर्यटक को पर किया लाठीचार्ज

देखिए वीडियो में हरिद्वार में पुलिस और पर्यटकों के बीच आपसी नोकझोंक के बाद पुलिस के द्वारा पर्यटक को पर किया लाठीचार्ज , मामला जो भी रहा हो लेकिन इससे प्रदेश की छवि पर तो असर पड़ेगा ही, इस बात का संज्ञान मुख्यमंत्री को भी लेना चाहिए और इसकी निष्पक्ष जांच हो  व दोषियों को सजा भी मिलानी चाहिए ?

देव-भूमि बनी योग की भूमि

Image
देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति मे एफ आर आई देहरादून मे सामूहिक योग प्रदर्शन के शानदार व सफल आयोजन के लिए  प्रदेशवासियों के साथ ही सभी प्रतिभागियों व इससे जुड़ी सभी संस्थाओं व विभागों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि इस आयोजन से देहरादून व उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय फलक पर आने का मौका मिला  है। योग कार्यक्रम के प्रति लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। न केवल एफ आर आई में लक्ष्य के अनुरूप लोग आए बल्कि पूरे प्रदेश मे जगह जगह पर यहां तक कि घरों मे भी लोगों ने योग किया। योग कार्यक्रम मे प्रतिभागियों ने जिस अनुशासन व लगन का परिचय दिया वह काबिले तारीफ है। आज के दिन देवभूमि से दुनियाभर में योग के माध्यम से शांति व सामंजस्य का महत्वपूर्ण संदेश गया है।  मुख्यमंत्री ने आयुष मंत्रालय, प्रदेश के आयुष, सूचना, पुलिस, लोनिवि, स्वास्थ्य, जिला प्रशासन सहित अन्य सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने एफ आर आई के अधिकारियों का भी सहयोग के लिए आभा...

पीएम को ज्ञापन देने एफआरआई जा रहे किशोर उपाध्याय सहित कई हुए गिरफ्तार

Image
देहरादून- प्रधानमंञी नरेन्द्र मोदी के दून आगमन पर उत्तराखण्ड में वन अधिकार बहाली की  छः सूञीय माँगों को लेकर आज सुबह छः बजे गाँधी पार्क में एकत्र होकर पीएम को ज्ञापन देने एफआरआई जा रहे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोतसिहं बिष्ट के नेतृत्व में विभिन्न दलों और जन संगठनों  के सैकडों लोगों को पुलिस ने घण्टाघर पर रोक कर गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी देने वाले प्रमुख नेताओं में कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी , भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के प्रदेश सचिव समर भण्डारी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष प्रो एस एस सचान,उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी नेता जयप्रकाश उत्तराखण्डी, कांग्रेस के महामंत्री नवीन जोशी, डॉ0 आर पी रतूडी, राजीव जैन,सरदार अमरजीत सिहं, सारिका प्रधान, याक़ूब सिद्धिक, सूरज राणा, नरेंद्र रमोला, दिनेश व्यास, कमलेश रमन, शांति रावत, प्रणीता बडोनी, सुरेंद्र रांगड़, सुलेमान, राजेन्द्र धवन, पुराण सिंह रावत, पुष्पा रावत, राजेश चमोली, विशाल मौर्य, प्रेम बहुखंडी, शंकर गोपाल, जय नारायण नौटियाल समैत अनेकों लोग शामिल रहे।सभी गिरफ्तार आन्दोलनकारियों को ...