Posts

सड़क पर दौड़ेगी उत्तराखंड सरकार

Image
देहरादून--प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया मनाएंगे और लगभग हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास करेंगे। वही प्रदेश सरकार ने  इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सरकार और प्रशासन  सड़क पर दौड़ेगी और लोगों को एक संदेश देगी और योग दिवस के लिए लोगों को जागरुक करेगी इसी के लिए  16, 17 और 18 जून को रन फॉर योग का आयोजन किया जा रहा है। 16 जून को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार दौड़ लगाएगी। 21 जून को देहरादून के एफआरआई में होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए शासन और प्रशासन ने कमर कस ली है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस दिन देहरादून आकर योग करेंगे। जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है।प्रधानमंत्री के आने से पहले प्रदेश में योग के लिए माहौल बनाया जाएगा। जिसके लिए 16, 17 और 18 जून को रन फॉर योग का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 16 जून को सभी मंत्री शाम साढ़े 4 बजे गांधी पार्क से दीनदयाल उपाध्याय पार्क तक रन फॉर योग में हिस्सा लेंगे। 17 जून को डीजीपी के नेतृत्व में सभी पुलिस अधिकारी सुबह 7 बजे रन फॉर योग में हिस्सा लेंगे...

मानवेन्द्र आतंकवादियों से लड़ते हुए देश के लिए शहीद हुऐ

Image
रुद्रप्रयाग -पिछले काफी समय से जम्मू-कश्मीर में हालात काफी नाजुक बने हुए हैं बॉर्डर पार पाकिस्तान से लगातार आतंकी घुसपैठ हो रही है अभी कल की ही बात है जब जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए चार जवान शहीद हो गये थे, और अब आज सुबह एक दुःख भरी खबर पूरे उत्तराखंड के लिए भी आ गयी है जहाँ जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में उत्‍तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ कविल्ठा गांव के रहने वाले मानवेन्द्र सिंह देश के लिए शहीद हो गये हैं।जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में आंतकियों ने घुसपैठ कर दी थी उसके बाद बॉर्डर पर सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया था, दोनों ओर से जबरदस्त गोलियां चलनी शुरू हो गयी थी और फिर सेना को इस लड़ाई में बड़ी सफलता हाथ लगी जब रुद्रप्रयाग जिले के मानवेन्द्र और उनके साथियों ने मिलकर 2 आतंकियों को ढेर कर दिया था पर साथ ही इस दौरान एक गोली जवान मानवेन्द्र को भी लग गयी जिसके बाद वो आतंकवादियों से लड़ते हुए देश के लिए शहीद हो गये हैं।उनके पार्थिक शरीर को जम्मू से रुद्रप्रयाग जिले के कबिल्ठा गाँव लाया जा रहा है और उम्मीद है कि शाम तक शहीद का पार्थिक ...

गंगा मां को दुग्धाभिषेक कर वाजपेयी के दीर्घायु ...

Image
ऋषिकेश -पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु के लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष  प्रेम चंद अग्रवाल ने ऋषिकेश में गंगा के पावन तट पर मां गंगा की दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की।त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा मां गंगा की दुग्धाभिषेक आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि में मां गंगा से प्रार्थना करता हूं कि देश व पार्टी के कार्यकर्ताओं को सदा अटल बिहारी वाजपेयी की छत्रछाया मिलती रहे। उन्होंने कहाकि देश के नवनिर्माण में उनका बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का कार्यकाल देश को नई दिशा देने वाला रहा। उन्होंने हमेशा लोकतंत्र की मजबूती के लिए कार्य किया। अब उनके कार्यों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाले अटल बिहारी वाजपेयी हकीकत में नैतिकता की मिसाल हैं। उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न देश की श्रेणी में खड़ा कर दिया। देश की एक ताकतवार राष्ट्र के रुप में पूरी दुनिया में...

ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन से जनसुनवाई रद्द

Image
उत्तरकाशी - जिला प्रशासन ने बुधवार  को आहूत  जखोल साकरी परियोजना की जनसुनवाई रद्द करनी पड़ी। सैकड़ों ग्रामीणों ने 3 घंटे तक जनसुनवाई मंच के सामने "जनसुनवाई रद्द करो , बांध कंपनी वापस जाओ" आदि नारे देते रहे।  आक्रोशित युवा महिलाओं ने लगातार डटे रहकर कंपनी व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की चालाकियों को नाकाम किया। प्रशासन की ओर से कोशिशें की गई कि लोग या तो शांति से बैठे या चले जाएं।जिलाधीश ने एक बार मंच से बिना माइक के जनसुनवाई रद्द करने की घोषणा भी की किंतु लोग जानते थे कि जब जनसुनवाई की अध्यक्षता अतिरिक्त जिलाधीश  कर रहे हैं तो उन्हें ही घोषणा करनी होगी कंपनी के लोगों को वहां से हटना चाहिए , मंच को हटाना चाहिए ।जिलाधिकारी को पर्यावरण आकलन अधिसूचना 14 सितंबर 2006" की प्रति दी गई और इस बात की कानूनी जरूरत बताई कि ये डी एम शाह मंच से घोषणा करें कि जनसुनवाई रद्द की गई तब ही जनसुनवाई रद्द मानी जायेगी। जिलाधीश को यह भी बताया गया कि 18 अक्टूबर 2006 को विष्णुगाड पीपलकोटी बांध की जनसुनवाई की अध्यक्ष निधि यादव , SDM चमोली ने, लोगों को जानकारी ना होने की आधार पर जनसुनवाई रद्द की...

पनपतिया ट्रैक पर एक की मौत

Image
रुद्रप्रयाग-भारतीय रेलवे विभाग के इंजीनियर की मौत हो गई है, दिल्ली स्थित मुख्यालय को दी गई  प्राथमिक सूचना के आधार पर जिसमें कि उनके कुल 9 लोग जो कि बंगाल के निवासी हैं, इनके साथ 12 पोर्टर, 2 गाइड कुल 23 सदस्यीय टीम जो कि 5 जून 2018 से लामबगड़ (जनपद चमोली) खीरों नदी से पैदल ट्रैकिंग करते हुए पनपतिया (जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित) नामक ग्लेशियर में फंस गये हैं। कल11 जून को इनके एक साथी अरुण कुमार दास (सीनियर इंजीनियर उम्र 34 वर्ष) की मृत्यु हो गयी है। अन्य साथियों द्वारा इनके मृत शव सहित सजल सरोवर से आशिकी ताल तक ट्रैक किया गया है अन्य 19 सदस्य वहीं रुके हुए हैं तथा 2 ट्रैकर व 2 पोर्टर थाना ऊखीमठ पहुंचे। जिला पुलिस, स्थानीय प्रशासन व आपदा प्रबंधन व रांसी गौंडार के स्थानीय युवकों की एक टीम गठित कर मदमहेश्वर के लिए रवाना की गई है। SDRF की टीम व अन्य सदस्यों को जनपद रुद्रप्रयाग में रेस्क्यू हेतु देहरादून से बुलाया गया है, जिनको  कल प्रातः सूर्य की पहली किरण के पडने से पूर्व रुद्रप्रयाग से हेलीकाप्टर से मदमहेश्वर के लिए ड्राप किया जायेगा। तत्पश्चात रेस्क्यू आपरेशन आरम्भ  कर...

आप का देह व्यापार संचालन के विरोध में विरोध-प्रदर्शन

Image
देहरादून. आम आदमी पार्टी द्वारा विकासनगर के होटल क्लासिक में होटल व्यवसायी द्वारा देह व्यापार रैकेट संचालन के विरोध में होटल के बाहर नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन किया गया व तत्काल होटल को सीज करने की मांग की गई। पार्टी द्वारा प्रदर्शन को स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़ के अपना समर्थन दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां ये सेक्स रैकेट काफी समय से संचालित किया जा रहा था।क्षेत्रवासियों ने रोष व्यक्त करते हुये "आप" नेताओं को बताया कि उक्त होटल में लम्बे समय से अनैतिक गतिविधियाँ संचालित हो रही हैं, जिसकी शिकायत कई बार की गई, परन्तु  राजनैतिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण होटल मालिक पर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती रही है बल्कि उल्टे शिकायतकर्ताओं को डराया-धमकाया जाता है। आम आदमी पार्टी ने माँग की है कि पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल होटल की आड़ में देह व्यापार का अनैतिक कार्य करने वाले व मामले का पर्दाफ़ाश करने वाले पत्रकार व क्षेत्रवासियों को जान से मारने की धमकी देने वाले होटल मालिक पर तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्यवाही की जाये। इस दौरान "आप" कार्यकर्ताओं द्वारा...

प्रसून जोशी ने परमार्थ निकेतन ली विदाई

Image
ऋषिकेश- हिन्दी कवि, लेखक, पटकथा लेखक, भारतीय सिनेमा के गीतकार एवं सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित प्रसून जोशी एवं परिवार ने आज परमार्थ निकेतन से विदा होने से पहले प्रसून जोशी की बेटी ऐशान्या ने अपने मधुर स्वर में गाया ’’स्वच्छ भारत का इरादा कर लिया हमने, देश से अपने वादा कर लिया हमने’’ मंत्रमुग्ध कर देने वाला गीत कैसेट के माध्यम से सुना। यह प्यारा सा गीत  प्रसून जोशी ने लिखा है और कैलाश खेर और बेटी ऐशान्या ने संगीतकारों के साथ गाया है। यह गीत पूरे भारत में स्वच्छता का अलख जगा रहा है।परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों ने जोशी परिवार को गंगाजली भेंट कर वेद मंत्रों के साथ यादगार विदाई दी।परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती और जीवा की अन्तर्राराष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती ने प्रसून जोशी को 11 खण्डों का महाग्रन्थ हिन्दूधर्म विश्वकोश भेंट किया।साथ ही स्वामी चिदानन्द सरस्वती की प्रसून जोशी  से  फिल्मों, गीतों, लेखन के माध्यम से जन जग्रति एवं पर्वों के माध्यम से जन समुदाय को जल संरक्षण एवं स्वचछता के प्रति जाग्रत करने आदि विषयों पर च...