Posts

पर्वतीय क्षेत्र में रोजगार का सृजन......

Image
देहरादून-प्रदेश के सहकारिता, दुग्ध विकास राज्यमंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने विधान सभा सभा कक्ष में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक की। कृषकों की आय को दो गुनी करने एवं संकल्प से सिद्धि विजन को पूर्ण करने के उद्देश्य से बैठक में कहा गया, राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम-केन्द्रीय कृषि मंत्रालय की 2600 करोड़ रू की योजना की डी0पी0आर0 तैयार की जाय। इस सम्बन्ध में 10 जून को बिस्तृत बैठक कर इससे सम्बन्धित प्रस्ताव कैबिनेट में पास करके केन्द्र सरकार को भेजा जाय। मंत्री ने कहा यह योजना सहकारिता के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। राज्य समेकित सहकारिता विकास योजना के उक्त योजना में कृषि एवं सम्बन्धित व्यवसाय की सहकारी संस्थाओं को सुदृढ़ किया जायेगा। इसका उद्देश्य कृषकों की आय में वृद्धि कर कृषकों को लाभ दिलाना है। इसके अन्तर्गत पर्वतीय क्षेत्र में रोजगार का सृजन करना, कृषि उत्पादन की गुणवत्ता को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाकर मार्केटिंग सुविधा देना एवं पलायन के पश्चात स्थानीय निवासियों की वापसी करना। इस योजना में 1600 करोड़ रू पैक्स समिति एवं मार्केटिंग सोसाइटी के लिए, 600 करोड़ रू पशुपाल डेरी के लिए,...

डाॅ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम पार्क का उद्घाटन

Image
देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने छावनी परिषद, क्लेमेंटाउन,में नवनिर्मित डाॅ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम पार्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने छावनी परिषद क्लेमेंटाउन में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का भी उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि इस जन औषधि केन्द्र से जेनेरिक दवाईयां सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सचिवालय परिसर के मुख्य भवन का नामकरण डॉ.कलाम के नाम से किया गया है। उन्होंने कहा कि डाॅ.कलाम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आज डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर इस पार्क को समर्पित कर रहे हैं। डाॅ.कलाम सादगी और सरलता की प्रतिमूर्ति थे। एक साधारण सी पृष्ठभूमि से होने के बावजूद भी उन्होंने अनेक मुकाम हासिल किये। डॉ.कलाम का व्यक्तित्व हमें यह सिखाता है, कि व्यक्ति जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से महान बनता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डाॅ.कलाम ने देश सेवा करते हुए कई भूमिकाएं निभाई। भारत को परमाणु संपन्न बनाने वाले अहम् वैज्ञानिक, एक शिक्षक और देश के प्रथम नागरिक के रूप में डॉ.कलाम सदैव नई प्रेरणा करोड़ो भारतीयों को द...

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम के प्रति सरकार गम्भीर -चौहान

Image
देहरादून-महा नगर कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने लगातार बढ़ती पेट्रोल डीजल के दाम पर चिंता व्यक्त की है । उन्होंने कहा कि पिछले सोलह दिन से पेट्रोल डीजल के दामो में बढ़ोतरी हो रही है । घरेलू गैस के दाम 800/ रुपये के पार हो गया है ।इससे यही प्रतीत होता है कि केंद्र की भाजपा सरकार घड़ियाली आंसू बहा रही है ।उसको जनता के दुख दर्द से कोई लेना देना नही ।खाद्य पदार्थो के दामो में निरन्तर वृद्धि जारी है पिछले चार सालों में दाम तिगुने हो गए है ।सरकारी राशन की दुकानों में खाद्यान्न के दामो बढ़ोतरी एवम चीनी मिट्टी के तेल में कटौती कर दी गई है और भाजपा के नेता मंत्री सत्ता के नशे में मस्त है ।   उन्होंने जनता के हितों से कोई सरोकार नही केंद्र की भाजपा सरकार सत्ता के नशे में मस्त है ।उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र के चार साल पूर्ण होने का जश्न मना रही है उन्हें तो पश्चाताप करना चाहिए ।महंगाई और पेट्रोल डीजल के दामो को लेकर चीखे मारने वाली भाजपा  सत्ता प्राप्ति के बाद ये सब भूल गयी है और लगातार महंगाई बढ़ रही है ।पेट्रोल डीजल के दामो में भी सरकार का कोई नियंत्रण नही है ।आज पूरा देश  प...

फोन के जरिए फंसाता था लड़कियां को

Image
देहरादून-   थाना सहसपुर पर  एक व्यक्ति ने सूचना अंकित कराई की उसकी पुत्री कु0 पूजा उम्र 14 वर्ष (काल्पनिक नाम) जो गुरुराम राय इंटर कॉलेज में कक्षा 9 में पढती है। जिसको फरवरी 18 में एक अज्ञात नंबर से फोन आया जिसने धीरे धीरे इनकी पुत्री से बात करना शुरू कर दिया और बहला फुसलाने लगा और इस पर दबाब बनाकर 24 मई 18 को मुरादाबाद बुलाया जिस पर इनकी लड़की मुरादाबाद चली गई फिर वह इनकी लड़की को मुरादाबाद  होटल में ले गया और उसके साथ वहां जोर जबरदस्ती से बलात्कार कर अगले दिन 25 मई  को डरा धमकाकर ये कहते हुए की अगर यह सब किसी को बताया तो तुम्हे जान सर मरवा दूंगा।  25 मई  की शाम को जब इनकी बेटी डरी सहमी घर वापस आई तो बहुत पूंछने पर इसने अपनी माँ को सारी बात बताई। इस सूचना पर तत्काल थाना सहसपुर पर मु0अ0स0 235/2018 धारा 376/506 भादवि एवम 3/4 पोस्को एक्ट में अभियोग दर्ज किया गया।उक्त घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी हेतु आदेश किया गया । पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  एवम क्षेत्रधिकारी विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण थ...

गंगा, यमुना के कारण उत्तर भारत देश की सबसे उर्वरा भूमि बनी-योगी

Image
हरिद्वार -उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने  हरिद्वार में होटल अलकनन्दा परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 41 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित किये जाने वाले 100 कक्षों के पर्यटक आवास गृह का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले एक साल में उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश सरकार के सार्थक प्रयासों से दोनों राज्यों के बीच परिसम्पत्तियों के बंटवारे से सम्बन्धित अनेक मसले सुलझे हैं। उन्होंने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ की त्वरित निर्णय लेने की क्षमता से ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के मध्य नहरों एवं अलकनन्दा होटल के सम्बन्ध में समझौता हुआ है। अन्तर्राज्यीय बस सेवाओं को सुगम और सुदृढ़ बनाने के लिए दोनों राज्यों के बीच पारस्परिक समझौता किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों राज्य आपसी तालमेल से शीघ्र ही परिसम्पत्तियों से सम्बन्धित मामलों में निर्णय लेंगे और उनका निस्तारण करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा...

अगला विश्व युद्ध पानी के लिए-मुख्यमंत्री

Image
देहरादून -उत्तराखंड में पहली बार आयोजित कॉमनवेल्थ पार्लियामेन्ट्री एशोसिएशन ( सी0पी0ए0) इण्डिया रीजन, जोनल-01 की पहली बैठक दून मैं आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक सभा अध्यक्ष  सुमित्रा महाजन ने की। कार्यक्रम में उत्तराखंड मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी शिरकत की।सी0पी0ए0) इण्डिया रीजन, जोनल-01  की बैठक में प्रतिभाग करने पहुँचे बिहार के विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ,उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एच एन दीक्षित ,झारखंड विधानसभा अध्यक्ष दिनेश ओराय दिल्ली के विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल एवं उड़ीसा विधानसभा अध्यक्ष पीके आमत का स्वागत उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने पुष्पगुछ भेंटकर कर किया।उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष  प्रेम चंद अग्रवाल ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि उत्तराखंड में पहली बार सीपीए  इंडिया रीजन की जोन 01 की बैठक का आयोजन हुआ है। इस बैठक से ना सिर्फ विधानसभा मैं कार्य संस्कृति का एक नया बदलाव देखने को मिलेगा साथ ही विकास से जुड़े मुद्दों पर एक सार्थक पहल देखने को मिलेगी। अग्रवाल ने कहा कि सतत विकाश के लक्ष्य को जो...

दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण

Image
 देहरादून -महानगर  से दुर्गावाहिनी वर्ग के लिये  बीस बालिकाओं  व महिलाओं का जत्था ऋषिकेश  महिला विभाग प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग उत्तराखंड के लिए रवाना हुआ जिसका नेतृत्व गढ़वाल सम्भाग की दुर्गा वाहिनी संयोजिका बहन भावना शर्मा के नेतृत्व में रहा उन्होंने कहा इतिहास में जो भी परिवर्तन आए हैं सभी आंदोलनों की सफलता एवं क्रांति के भारत की नारी की प्रेरणा एवं सहभागिता हमेशा रही है पुराने समय में छत्रपति शिवाजी की मार्गदर्शक मां जीजाबाई हो अथवा प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई क्रांती आंदोलन में सहभागिता करने वाली दुर्गा भाभी अथवा स्वामी विवेकानंद की शिष्या भगिनी निवेदिता आदि सभी नारियों का इस देश के इतिहास में अविस्मरणीय योगदान रहा है उसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हिंदू समाज की सभी आयु वर्ग की बहनों में आत्मविश्वास जगाने के लिए विश्व हिंदू परिषद द्वारा पूरे देश में दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाता है !  इस वर्ष उत्तराखंड प्रांत में दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का कार्यक्रम ऋषिकेश में रहेगा जिसमें न...