Posts

भा. ज.पा. कार्यकर्ता की व्यथा

Image
सेवा मे, श्री अजय भट्ट जी, प्रदेश अध्यक्ष भा. ज.प उत्तराखंड विषय:- देहरादून महापौर सीट पर प्रत्याशी बनाये जाने हेतु । महोदय,           आप से निवेदन इसप्रकार है की पूर्व में हुए विधानसभा चुनावों में महिला मोर्चा को मात्र 2 सीटो पर पार्टी का टिकट दिया गया वो भी अनुसूचित जाति महिला और अनुसूचित जनजाति महिला ।मेरा टिकट भी देहरादून कैण्ट विधानसभा से काट दिया गया । हर चुनाव में पार्टी महिला मोर्चा की अनदेखी कर रहा है जबकि उत्तराखंड प्रदेश में 55% मतदाता महिलाएं है। और प्रत्येक चुनाव में महिला मोर्चा पार्टी को विजय बनाने हेतु बढ़ चढ़ कर कार्य करता है परंतु महिलाओं को जब भी कुछ देने की बात आती है तो पुरूष प्रधान समाज उनका हक मार जाता है। महोदय से अनूरोध है कि प्रदेश में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव में देहरादून नगर निगम के महापौर पद पर  मुझे पार्टी का प्रत्याशी बनाया जाए और  भातीय जनता पार्टी उत्तराखंड महिला मोर्चे के मनोबल बढ़ाये। मैं अपने राजनैतिक जीवन में पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकी हूं । पूर्व में मेरे द्वारा जिला अध्यक्ष मह...

बारात की बस पलटी तीन घायल

Image
टिहरी-  शाम के समय लगभग 16:25 बजे बस संख्या UK 14pa0119 जो कि देहरादून से बारात लेकर मुयाल गांव घनसाली जा रही थी कि ताछला में तीव्र मोड़ पर ब्रेक फेल होने के कारण रोड पर पलट गई जिसमें  करीब 27 बराती होने की सूचना पर तत्काल पुलिस चौकी जाजल अगराखाल से पुलिस द्वारा मय आपदा उपकरणों के मौके पर पहुँच कर रेस्क्यू कर बस के अंदर से सवारियों को निकाला गया बस में 27 सवारियां बैठी थी जिनमे 3 सवारियों को हल्की चोटें आई जिनको मौके पर करीब प्राथमिक उपचार के बाद सभी सवारियों को गंतव्य को रवाना किया गया घायलों का विवरण 1- दिनेश पुत्र मोहन निवासी ग्राम मुयाल गांव,घनसाली जिला टिहरी गण उम्र 30 वर्ष  2- महावीर पुत्र गोविंद सिंह निवासी ग्राम मुयाल गांव घनसाली जिला टिहरी गढ़वाल उम्र 25 वर्ष-3 - शशि ममगाई, पुत्री  स्वर्गीय जय नंद निवासी माता मंदिर अजबपुर देहरादून उम्र 57 वर्ष को हल्की फुल्की चोटें आईआई,

भौतिकता से दूर आध्यात्मिक वातावरण में परिणय सूत्र में बंधा रशियन जोड़ा

Image
ऋषिकेश- परमार्थ गंगा तट पर सादगी, दिव्यता और वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ रूस के सोची शहर से आया रशियन जोड़ विवाह सूत्र में बंधा। इस पावन अवसर पर परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष, गंगा एक्शन परिवार के प्रणेता और ग्लोबल इण्टरफेथ वाश एलांयस के संस्थापक स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने वर रूस्लान और वधु वेलोवाइवा को सुखी-समृद्ध जीवन का आशीर्वाद स्वरूप पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक रूद्राक्ष का पौधा दिया तथा दोनों को एक ही माला पहनाकर दो शरीर एक प्राण की तरह जीने का संदेश दिया।विवाह हेतु रूस से ऋषिकेश, परमार्थ गंगा तट पर इस जोड़े को भारतीय संस्कृति और संस्कारों की महिमा खींच लायी।  भौतिकता से दूर आध्यात्मिक वातावरण में वेद मंत्रों के साथ रूस्लान और वेलोवाइवा के सात फेरे लेकर रूस की संस्कृति के साथ भारत की संस्कृति; गंगा की संस्कृति को भी आत्मसात किया।स्वामी चिदानन्द सरस्वती के पावन आशीर्वाद से परमार्थ गुरूकुल के आचार्यो एवं ऋषिकुमारों ने विवाह सम्पन्न किया।स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि ’’पूरी दुनिया में हिन्दू धर्म के अनुयायियों द्वारा अनेक सांस्कृतिक और पांरम्परिक उत्सव मनाये जाते है, उन ...

केदारनाथ में नयी आपाद को आमंत्रित करने ....

Image
देहरादून--क्या गलतियों का पिटारा गुजराती भाई सुहाग मोदी के लेसर शो की तरह , कथित गुजराती वास्तुविद , निकुल शाह, केदारनाथ मंदिर की विशिष्ठ वास्तु शैली को समाप्त कर केदारनाथ में नयी आपाद को आमंत्रित करने का कारण बनेंगे ? वर्तमान मंदिर के निर्माण का समय - पुरातत्वविद डा0 वाई0 एस0 कटोच के अनुसार , वर्तमान मंदिर 12 वीं शताब्दी में बना। इससे पूर्व भी यहां मंदिर रहा होगा, लेकिन संभवतया बर्फीले तृफान में यह टूट गया होगा। डा0 कटोच ने माना कि, लगभग 200- 250 साल तक मंदिर ध्वस्त रहने के बाद मंदिर वर्तमान स्वरुप में बना।निर्माण शैली - केदारनाथ मंदिर मध्य हिमाद्री शैली के अन्र्तगत ‘‘ छत्र रेखा शिखर प्रासाद शैली’’ में निर्मित है। यह शैली ऊंपरी गढ़वाल की विशिष्ठ शैली है। जमीन पर यह मंदिर वर्गाकार है।क्या मंदिर को जीवित शरीर माना जायेगा?      राजा भोज द्वारा रचित ‘‘समरांगण  सूत्रधार ’’ जो उत्तरीय शैली के मंदिरों के लिए मूल ग्रंथ है के अनुसार मंदिर को ‘‘प्रासाद पुरुष’’’ याने जीवित शरीर माना गया है और मंदिर के भीतर स्थापित मूर्ति को ‘‘ जीवा उच्च्ययते’’ याने उस शरीर (प्रासाद पुरुष ) ...

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया का एयरपोर्ट .....

Image
देहरादून-आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के देहरादून आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया आज फेडरेशन अॉफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के कार्यक्रम में भाग लेने देहरादून आये हुये हैं। मनीष सिसौदिया आज शाम फिक्की फ्लो एवं वर्ल्ड इंटीग्रिटी इंडिया के सदस्यों को डब्ल्यूआईसी इंडिया में संबोधित करेंगे। उनका संबोधन रिस्पॉंसिबिलिटी ऑफ वूमेन और उत्तराखंड अगेंस्ट करप्शन पर आधारित रहेगा।इस अवसर पर प्रदेश संचालन समिति के अध्यक्ष नवीन पिरशाली, अनुशासन समिति अध्यक्ष राव नसीम, जिलाध्यक्षा उमा सिसौदिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी कुलदीप सहदेव, महानगर अध्यक्ष विशाल चौधरीे, विनोद बजाज, मनीष उपाध्याय, दीपप्रकाश पन्त, राकेश काला, नईम राव, पवन रावत, आयुश रावत सहित अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

केदारनाथ में मेरे दूरबीन और खुर्दबीन दोनो को निराशा हुई- हरीश रावत

Image
देहरादून-पूर्व सीएम हरीश रावत ने केदारनाथ भ्रमण के बाद दून में प्रेसवार्ता की उनके साथ राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा.  बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल केदारनाथ विधायक मनोज रावत साथ रहें पूर्व सीएम हरीश रावत का बयान काँग्रेस के समय पर हुए  कार्य वर्तमान में कोई नया कार्य नही हुआ सड़को के गड्ढे तक भी मौजूदा  सरकार नही भर पाई,बीजेपी ने अपने दूसरे राज्यो के नेताओ के नाम पट्टिका लगाई जिस पर हरीश रावत ने जताई कड़ी आपत्ति और कहांकि भगवान शिव के दरबार में केवल  शिव को ही रहने दो।केदार मैं नही होना चाहिए कोई खाका पेश लोगों की भावनाओं को सरकार पंहुचा रही ठेस, मंदिर समिति को सरकार ने नही दी कोई तवज्जो। , हरीश रावत ने कहा कि केदारनाथ के दर्शन के लिए जब हम वहां पहुंचे उस वक्त मेरे साथ स्थानीय विधायक मनोज रावत और राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा मौजूद थे. मै अपने साथ दूरबीन और खुर्दबीन दोनो अपने साथ लेकर केदारनाथ गया और मैंने दूरबीन से देखना चाहा की पिछले सवा साल मे कितना बदल गया हैं केदारनाथ और प्रदेश सरकार द्वारा कहा जा रहा था की सब बदल गया है. लेकिन मेरे दूरबीन और ख...

थराली उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने गिनवाए सरकार की उपलब्धियां

Image
चमोली-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विधानसभा थराली उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह के नामांकन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित जनसभा को सम्बेधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह सीधी, सज्जन व समझदार है। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष के नाते इस क्षेत्र के विकास की जरूरतों को समझा है। विकास कैसे किया जाता है, उसका भी अनुभव उन्होंने प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में विधायक के साथ-साथ संगठन की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। किसी अन्य पार्टी में ऐसा नही होता है। यहा कार्यकर्ताओं से संगठन को ताकत दी जाती है। संगठन सर्वोपरि होता है। संगठन समय-समय पर उचित मार्गदर्शन भी देता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का विकास हमारी पार्टी का संगठन, सरकार व विधायक सब मिलकर करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड एक पहाड़ी राज्य है। राज्य का निर्माण दूरस्थ क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए हुआ है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा पूर्व में थराली विधानसभा क्षेत्र में 55 किमी सड़क निर...