Posts

माल-खाना में रखे असलाह का निरीक्षण किया

Image
देहरादून- पुष्पक ज्योति पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा जनपद देहरादून के कैन्ट थाने का आज वार्षिक निरीक्षण किया गया। थाना  परिसर का भम्रण कर वहां स्थित कर्मचारी आवासीय भवन मुआयना किया गया साथ ही पुलिस परिवारों से समस्यायें पूछी गयी,साथ ही थाना परिसर की स्वच्छता का निरीक्षण कर माल-खाना मोहर्रिर से वहाँ रखे असलाह का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों से असलहा के बारे में जानकारी ली गयी।इसके अतिरिक्त कैन्ट थाने के कार्यालय का निरीक्षण कर थानों में बनाये गये महत्वपूर्ण रजिस्टरों जैसे अपराध रजिस्टर,गैंगस्टर रजिस्टर,आदि का अवलोकन कर वहां उपस्थित थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी कर्मचारियों के साथ अपराध नियंत्रण रोकथाम पर गोष्ठी कर वहां उपस्थित कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर समाधान करने के निर्देश दिये गये। थाना कैन्ट में पडने वाले मुंख्य-मुंख्य स्थानों पर चीता पुलिस पिकेट डूयूटी रात्रि गश्त आदि डूयूटी में जाने वाले पुलिस कर्मियों डूयूटी में जाने से पूर्व थानाध्यक्ष द्वारा ब्रीफ्र करने के निर्देश दिये गये। साथ ही समय-समय पर बाहरी लोगों का थाना क्षेत्र में आने पर...

अमित शाह के स्वागत में लगे पेड़ों को बचाने के लिए....

Image
देहरादून- प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत में लगे पेड़ों को बचाने के लिए आगे आई है, इस अवसर पर उन्होने उन पेड़ों को बचाने के लिए उनको पानी देने के साथ-साथ तिलक भी लगाया है और कहा कि भाजपा की राज्य सरकार अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सम्मान में लगाये गये पेड़ो को बचाने में असफल रही है, पेड़ लगाकर उनकी देखभाल भूल गए, लगता है कि पेड़ लगाना भी चुनावी जुमला बना। जबकि बड़े-बड़े होडिंग्स व विज्ञापन पट लगा कर पर्यावरण की रक्षा व पेड़ लगाने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री सहित सभी नेता व बड़े अधिकारी इसी सड़क से रोज गुजरते है आश्चर्य है कि सैकड़ो होडिंग्स लगाने के बाद भी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान में लगाये गये पेड़ों को सुखनें को छोड़ा हुआ है, यह सब पेड़ों की हत्या की तरह है, यही हालात जगह-जगह कूड़े के ढेरों का हो गया है, यहॉ तक कि मुख्यमंत्री निवास के आस-पास भी कूड़े के ढेर लगे रहते है, स्वयं राज्य सरकार प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान का मजाक उठा रही है। उन्होने चुटकी लेते हुए कहा कि करोड़ों रु...

गुरू और गंगा ने मेरे जीवन को नई दिशा प्रदान की - पूनम

Image
 ऋषिकेश- परमार्थ निकेतन पहुँची भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री, माॅडल एवं तेलगु, तमिल एवं मलयालम फिल्म एक्ट्रेस पूनम कौर। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष, गंगा एक्शन  परिवार के प्रणेता तथा ग्लोबल इण्टरफेथ वाश एलायंस  संस्थापक  स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट कर अपनी नई हिन्दी फिल्म 3 देव के लिये आशीर्वाद प्राप्त किया।  पूनम कौर ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट कर आध्यात्मिक, योग, ध्यान और मन की शान्ति (पीस आॅफ माइंड) आदि विषयों पर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। तत्पश्चात उन्होने परमार्थ निकेतन, रूद्राक्ष ध्यान वाटिका, विश्व शौचालय काॅलेज का भ्रमण कर परमार्थ निकेतन, गंगा एक्शन परिवार द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों के विषय में जानकारी प्राप्त की।स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि ’’भारतीय सिनेमा से जुड़े अभिनेता और अभिने़त्रियों को युवा पीढ़ी अपना रोल माॅडल मानती है; समाज का एक बड़ा समूह उनका अनुकरण करता है अतः भारतीय फिल्म जगत को हम पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य संवेदनशील सामाजिक विषयों के साथ जोड़कर आशाजनक समाधान प्राप्त कर सकते है। उन्होने कहा कि हमा...

काश मुख्य सचिव केदारनाथ मार्ग का भी पैदल निरीक्षण करते...

Image
उत्तरकाशी- काश गोमुख  ट्रैक  की ही तरह  मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह केदारनाथ यात्रा मार्ग का भी पैदल स्थलीय निरीक्षण करते तो बहुत अच्छा होता और उन्हें पता चलता के मार्ग कितना ठीक और कितना खराब है यात्रियों को हो रही परेशानियों का भी उन्हें अंदाजा हो जाता की यात्रा मार्ग कितना खराब है जगह-जगह फिसलन की वजह से यात्री गिर भी जाते हैं और ऊपर से हो रही बारिश के कारण दलदली रास्ता बन चुका है उस पर खच्चरों के खुरों से जगह जगह पर मार्ग बेकार हो  गए  हैं और रास्ता बिल्कुल ही चलने लायक नहीं  हैं!   मुख्य सचिवके साथ  जिलाधिकारी, उत्तरकाशी डॉ.आशीष चौहान ने पैदल गौमुख ट्रैक का निरीक्षण करते हुए सोमवार को तपोवन पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र में पर्यटक एवं ट्रेकरों के चहल कदमी की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित वनाधिकारी को गौमुख पैदल मार्ग को सुव्यवस्थित बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। भोजवासा से तपोवन जाने वाले ट्रेकरों एवं धार्मिक पर्यटकों के लिए भोजवासा में ट्राॅली लगाने के निर्देश दिये। देर रात्रि गंगोत्री पहुंचे जहां उन्होंने ए...

स्कूल एवं मदरसों में फलदार पौधों का रोपन कर छात्रों को पर्यावरण ....

Image
ऋषिकेश- परमार्थ निकेतन में मुफ़्ती रईस अहमद कासमी, सदर जमियत उलेमा ये हिन्द (मदरसा अध्यक्ष) देहरादून, मौलाना मोहम्बद जाहिद नाजीन, मदरसा उपाध्यक्ष एवं अन्य इस्लामिक विद्वान पहुंचे उन्होने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष, गंगा एक्शन परिवार के प्रणेता एवं ग्लोबल इण्टर फेथ वाश एलायंस के संस्थापक स्वामी चिदानन्द से विशेष मुलाकात स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने मौलाना साहब से मदरसों में विद्यार्थियों से वृक्षारोपण करावाने एंव बच्चों को पर्यावरण एवं नदियों के संरक्षण हेतु प्रेरित करने के विषयों पर चर्चा की। चर्चा के दौरान स्वामी  ने कहा अब समय आ गया है कि पर्यावरण को बचाये रखने के लिये सभी को आगे बढ़कर कार्य करना होगा क्योंकि माँ गंगा सहित भारत की अन्य सभी नदियाँ प्रदूषित हो रही है, नदियों को स्वच्छ और अविरल बनाने के लिये युवाओं को प्रेरित करने की नितांत आवश्यकता है। मुफ़्ती रईस अहमद कासमी साहब ने पर्यावरण संरक्षण, नदियों की स्वच्छता, सजलता एंव अविरलता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं शौचालय निर्माण हेतु गंगा एक्शन परिवार-परमार्थ निकेतन द्वारा किये जा रहे कार्यो की भूरि-भूरि प्रशन्सा की। साथ ही विश्व शौचा...

शराब की दुकान के विरोध में स्कूली छात्र का.....

Image
पौड़ी-उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार  के कारनामें भी कुछ अजीब से होने लगे हैं  सरकार ने राजस्व  की प्राप्ति के लिए  शराब की दुकानों को  आवंटन प्रक्रिया शुरू करी है  उसी प्रक्रिया में  आबकारी विभाग ने  एक शराब की दुकान का आवंटन  स्कूल से कुछ दूरी पर कर दिया है  इसके विरोध में  स्कूल के छात्र छात्राओं ने  विरोध प्रदर्शन कर रैली भी निकाली वही सरकार स्कूलों को मंदिर का दर्जा देती है लेकिन राजस्व के खातिर अब स्कूल को भी नहीं बख्शारही हैं मदिरापान के लिए जनपद पौड़ी गढ़वाल के कल्जीखाल विकास खंड के घंडियाल में विद्या भारती द्वारा संचालित विद्या मंदिर स्कूल के मुख्य मार्ग पर खोली जा रही शराब की दुकान के विरोध में आज स्कूली छात्र छात्राएं सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गये। प्रसाशन से बार बार गुहार लगाने के बावजूद जबरन इस स्थान पर शराब की दुकान खोलने से आक्रोशित छात्र छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर मौन जुलूस निकाला।

बाबा के भरोसे तीर्थयात्री

Image
रुद्रप्रयाग-केदारनाथ में कपाटोत्सव पर हजारों श्रद्धालु बने इस पल के साक्षी 2013 आपदा के बाद पहली बार पहुचे हजारों श्रद्धालु विश्व प्रशिद्ध भगवान केदार नाथ के कपाट बिधिवत मँत्रोचारणो के साथ 6 बजकर पंद्रह मिनट पर आम श्रद्धालुओ के दर्शनार्थ खुल गए है।राज्यपाल के के पाल बिधान सभा अध्यक्ष प्रेमअग्रवाल ,सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के साथ विधायक केदारनाथ मनोज रावत सहित हजारों की संख्या में कपाटोत्सव पर देश विदेश से आये श्रद्धालु इस पल के साक्षी बने। पिछली सरकार ने आपदा के बाद चार धाम यात्रा में एक नई व्यवस्था लागू की थी जिसमें हर यात्री का बायोमेट्रिक वह स्वस्थ परीक्षण का प्रमाण पत्र के साथ वह अपनी यात्रा करेगा तथा सभी यात्रा मार्गो में पुलिस द्वारा उन सभी यात्रियों के बायोमेट्रिक और स्वास्थ्य प्रमाण पत्रों को चेक करके ही आगे के लिए रवाना करेंगे लेकिन वर्तमान सरकार ने बायोमेट्रिक व्यवस्था तो रखी रखी मगर स्वास्थ्य  परीक्षण की व्यवस्था को खत्म कर दिया जिसके कारण अस्वस्थ आदमी भी केदारनाथ की 22 किलोमीटर लम्बी व कठिन चढ़ाई से यात्रा करता है। और कई बार ब्लड प्रेशर हाई या लो हो जाने ...