Posts

बलात्कार के खिलाफ छात्रों का विरोध मार्च

Image
देहरादून-दून में अध्यनरत छात्र-छात्राओं और युवाओं ने देश में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार व देश में हो रहे मासूम बच्चियों पर बलात्कार व हत्या के खिलाफ छात्र सेकड़ो की संख्या में विरोध मार्च निकाला कर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करा तथा जिला अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को इन घटनाओ के विरोध में ज्ञापन प्रेषित किया | ज्ञापन में निरंतर हो रही घटनाओं व केंद्र एवं राज्य सरकार की विफलता पर चिंता व्यक्त की गई तथा अविलम्ब घटनाओ पर रोक लगाने की मांग की गई |इससे पूर्व छात्र सेकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राये डी.ए.वी महावि

कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Image
देहरादून -प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने राजभवन  में राज्यपाल डा के के पॉल से मुलाकात कर उन्हें तीन सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित किया।  राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा है कि देशभर में अराजकता का माहौल व्याप्त है। कठुआ (जम्मू कश्मीर), हापुड़, एटा, गोंडा, उन्नाव (उत्तर प्रदेश), सिरसा (हरियाणा), शिवपुरी, दमोह (मध्य प्रदेश), सूरत (गुजरात) एवं डाकपत्थर (उत्तराखण्ड) सहित देशभर में महिलाओं के साथ घटी बलात्कार, हत्या एवं अन्य अत्याचारों की घटनाओं से महिलाओं में भय का वातावरण है। भाजपा शासन में महिलायें अपने आप को असुरक्षित महसूसू कर रही है। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी आपसे आग्रह करती है कि हमारी चिन्ता से केन्द्र व प्रदेश सरकार को अवगत कराते हुए प्रदेशभर में महिलाओं की उचित सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिये जाने चाहिए। प्रीतम सिंह ने कहा कि जब से राज्य में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार सत्तारूढ़ हुई है तब से राज्य सरकार के इशारे पर राजनैतिक बदले की भावना से वि...

गांव बसाओ उत्तराखंड बचाओ

Image
देहरादून -प्रेस को संबोधित करते हुए यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि नगर निकाय चुनाव कराने में सरकार असफल रही है राज्य निर्वाचन आयोग को कोर्ट तक जाना पड़ गया । नगर  क्षेत्रों में निकायों के सीमा विस्तार में जनता का फायदा न देख कर अपना फ़ायदा देखा है। जनता अगर यूकेडी का साथ देती है तो राज्य की जनता राज्य में बसे सभी बस्तियों का नियमितीकरण करेगा तथा उसके बाद अवैध बस्ती नही बसने दिया जाएगा ।राज्य की जनता को पानी विजली मुफ्त मुहैया कराएगा। सरकार की  कुनीतियों के के खिलाफ यूकेडी नये नारे के साथ कि गाँव बसाओ राज्य बचाओ के तहत मई से गाँव गाँव जाएगा ।ऋषिकेश में दल द्वारा जो निर्णय लिए गए है उनको तुरंत लागू करके दल को आगे बढ़ाएगा।जिसमे सभी पदाधिकारीगण अमल करेंगे । प्रेस को बोलते हुए संरक्षक बी डी रतूड़ी ने कहा कि नगर निकायों के सीमा विस्तार में सरकार ने गावो की जमीनों को  भू माफियाओं को फायदा देने के लिए किया है ।सरकार उन्ही के इसरो पर काम कर रही है ।प्रेस वार्ता में  त्रिवेंद्र पंवार . बी डी रतूड़ी सुनील ध्यानी ,जे पी उपाध्याय, डी के पाल आनंद सिलमाना,देवेंद्र ...

पुलिस का मानवीय रूप

Image
ऊधम सिंह नगर-  उत्तराखंड पुलिस को मित्रता सुरक्षा और सेवा पुलिस ऐसे ही नही कहा जाता, उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों ने कई मौकों पर कई लोगों की सहायता कर इस बात की तस्दीक भी की है। इसी क्रम में ऊधम सिंह नगर के एस0एस0पी0 डॉ0 सदानन्द दाते अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण के साथ ही अपने मानवीय कार्य के लिए हमेशा आगे रहे हैं। उत्तराखण्ड पुलिस के स्लोगन मित्रता, सेवा एवं सुरक्षा के साथ-साथ मानवता, सहयोग एवं समर्पण की मिशाल पेश कर रहे हैं। मंगलवार की घटना है जब एस0एस0पी0 डॉ0 सदानन्द दाते थाना गदरपुर के निरीक्षण के लिए जा रहे थे, तो उन्होने देखा की जाफरपुर के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दम्पति पूरण चन्द्र पाण्डे व उनकी पत्नी आशा पाण्डे निवासी छतरपुर थाना दिनेशपुर ऊधमसिंहनगर सड़क पर घायल अवस्था में पड़े हैं तथा डेढ वर्ष का बालक कार्तिक सड़क पर रो रहा है। इस मंजर को देखते ही एसएसपी अपनी गाड़ी से उतरे व रोते हुए बच्चे को अपनी गोद में उठाकर उसे चुप कराते हुए, सड़क दुर्घटना में घायल दम्पति को अपने स्क्वाड की गाड़ी से माध्यम से तुरन्त उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया।

थाइलैण्ड एवं उत्तराखण्ड के खाद्य सम्भावनाओं पर गहन चर्चा

Image
बैंकाॅक/देहरादून - मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत  बैंकाॅक (थाईलैण्ड) में उत्तराखण्ड में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में निवेश की सम्भावनाओं से सम्बंधित संगोष्ठी को संबोधित किया। इस संगोष्ठी में थाइलैण्ड एवं उत्तराखण्ड के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के प्रतिनिधियों के मध्य खाद्य प्रसंस्करण की सम्भावनाओं पर गहन चर्चा हुई।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था में से एक है और विश्व के शीर्ष तीन निवेश स्थलों में शामिल है। भारत में ब्राण्डेड भोजन की बढ़ती मांग वाले 1.32 बिलियन उपभोक्ता हैं। यहाँ विश्व स्तरीय बन्दरगाहों की उपलब्धता के साथ ही खाद्य/रसद की आपूर्ति की बुनियादी सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं।   मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि भारत दूसरा सबसे बडा कृषि योग्य क्षेत्र है, जिसमें 127 विविध कृषि जलवायु वाले क्षेत्र उपलब्ध हैं, जो हमें कई फसलों केला, आम, अमरूद, पपीता और भिण्डी में वैश्विक नेतृत्व प्रदान करता हैं। भारत का चावल, गेहूं, मछली, फलों एवं सब्जियों के उत्पादन में विश्व स्तर पर दूसर...

जोशीमठ में नृसिंह मंदिर जल कलश यात्रा

Image
जोशीमठ:श्री नृसिंह भगवान को नये मंदिर में  विराजमान किये जाने हेतु 16 अप्रैल से तीन दिवसीय  समारोह शुरु हुआ। प्रात:काल जोशीमठ से सैकड़ों  महिलायें जल-कलश यात्रा में विंष्णु प्रयाग पहुंची। जलकलश भर कर शहर में सेना के बेंड की धुनों के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी, तत्पश्चात शोभा यात्रा ऩव निर्मित मंदिर पहुंची वहां मंदिर के गर्भ गृह में जल कलश स्थापित हुए।इसी के साथ पंचाग पूजा संपन्न हुई।  श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा मंदिर परिसर में जल कलश यात्रा में शामिल महिलाओं का स्वागत किया गया।    मंदिर समिति  के भंडारे में हजारों श्रद्धालुओ ने प्रसाद गृहण किया। इस अवसर पर  देव पुजाई समिति के प्रतिनिधि,जोशीमठ के विभिन्न महिला समूह, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह, उप मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी, धर्माधिकारी भुवन उनियाल, मंदिर अधिकारी मोहन सती, विधि अधिकारी शिशुपाल बर्त्वाल राजेन्द्र चौहान,  डा. हरीश गौड़, संदीप कपरवाण, हनुमान प्रसाद डिमरी,   नगर पालिका अध्यक्ष रोहिणी रावत  ब्लाक प्रमुख प...

पिता ने गला रेतकर बेटी की हत्या.....

Image
देहरादून- एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला में निर्दयी बाप डेनियल विक्टर ने अपनी 7 साल की बेटी का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया आरोपी और वारदात की हमराज उसकी दूसरी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस के अनुसार विक्टर अपनी दो पुत्रियों व एक पुत्र के साथ किराए के मकान में रहता है , 5 - 6 दिन से विक्टर डेनियल थामस की पहली पत्नी शिवानी घर से गायब है जो  3 बच्चे घर पर ही छोड़ कर चली गई थी तीनों बच्चे विक्टर डेनियल थॉमस व  दूसरी पत्नी माही डेनियल के पास घर पर ही रह रहे थे , विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी हुई है कि विक्टर थॉमस व उसकी दूसरी पत्नी माही ने शिवानी की पुत्री कुमारी हेलिना उर्फ अब्बु उम्र करीब 7 वर्ष को गुस्से में हत्या कर शव कहीं छुपा दिया है उक्त प्राप्त सूचनाओं से  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  देहरादून को अवगत कराया गया जिस पर एस एस पी द्वारा क्षेत्राधिकारी डालनवाला  व  प्रभारी निरीक्षक रायपुर के पर्यवेक्षण में  तथा वरिष्ठ उप निरीक्षक रायपुर के नेतृत्व मे विक्टर थॉमस को हिरासत में ...