Posts

खेल प्रेमियों के लिए होने वाला हैं फुटबॉल का रोमांच

Image
देहरादून: उत्तराखंड में फुटबॉल चैंपियनशिप में थर्ड आल इंडिया गढ़वाल यूथ कप -2018  का आगाज़ आगामी अप्रैल माह में शुरू होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में देहरादून फुटबॉल अकादमी के संस्थापक अध्यक्ष हैड कोच वीरेंद्र सिंह रावत तथा चैंपियनशिप प्रतियोगिता की मुख्य प्रायोजक अर्चना शर्मा ने कहा कि इस चैंपियनशिप प्रतियोगिता  का आयोजन राज्य खेल फुटबॉल को प्रोत्साहन देने के लिए किया जा रहा है, तथा हम खेल में प्रतिभावो को तरासने का काम कर रहे है। फुटबॉल चैंपियनशिप देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में 15 अप्रैल से 22 अप्रैल 2018 तक होगी.  इस प्रतियोगिता में देश एवं प्रदेश के समस्त अकैडमी ओर स्कूल के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते है , प्रतिभाग करने के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 20 मार्च निर्धारित की गई है. प्रतियोगिता में तीन वर्ग निर्धारित किये गए है, पहली प्रतियोगिता  बालक अंडर 15 में आयु वर्ग एक जनवरी 2004 जन्मतिथि  तक के बाद के खिलाड़ी, दूसरी प्रतियोगिता बालक अंडर 19 आयु वर्ग में एक जनवरी 2000 जन्मतिथि  तक के बाद के खिलाड़ी तथा बालि...

योग, दैवीय संबंध को प्रगाढ़ करने की विधा- शेरोन गैनोन

Image
 ऋषिकेश। विश्व विख्यात अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के चैथे दिन परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष  स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने विश्व के 94 से अधिक देशों से आये योग जिज्ञासुुु, योग राजदूत  और योगाचार्य को प्रातःकाल माँ गंगा के तट पर दो घण्टे विशेष ध्यान एवं जप का अभ्यास कराया। महामण्डलेश्वर स्वामी असंगानन्द सरस्वती, अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव की निदेशक डाॅ साध्वी भगवती सरस्वती , योगाचार्य आभा सरस्वती , योगाचार्य गुरूमुख कौर खालसा, ने इस विशेष ध्यान कार्यक्रम का नेतृत्व किया।किस्टारिका, दक्षिण अमेरिका की राजदूत को  स्वामी चिदानन्द सरस्वती  ने आज सम्मानित किया। किस्टारिका की राजदूत ने परमार्थ निकेतन में योग सीखा ही नहीं सिखाया भी, वे योग की प्रसिद्ध शिक्षिका है। उन्होने  स्वामी  से आशीर्वाद ग्रहण किया, स्वामी  ने आशीर्वाद देते हुये कहा कि योग के क्षेत्र में आपका भविष्य हमेशा उज्वल रहे। स्वामी ने उनसे चर्चा के दौरान कहा कि इसी तरह दोनों देशों के मध्य संस्कृतिक आदान प्रदान होता रहा तो हमारे सांस्कृतिक सम्बंध मजबूत होगें। उन्होने कहा कि योग विश्व के लिये वरद...

भाजपा का होली मिलन समारोह

Image
देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शनिवार को आईएसबीटी के समीप एक वेडिंग प्वांइट में भाजपा देहरादून महानगर द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सभी को होली की शुभकामनायें देते हुए कहा कि त्रिपुरा में दो तिहाई बहुमत से मिली विजय ने हमारे लिये इस पावन उत्सव को और भी महत्वपूर्ण बना दिया है।यह हमारी विचारधारा की जीत है। त्रिपुरा की जनता ने साम्यवाद की विचारधारा को हटाया है। वहां की जनता ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मौका दिया है। हम विचारधारा पर काम करने वाले लोग हैं।इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डाॅ.धन सिंह रावत, विधायक  हरबंश कपूर,  विनोद चमोली,  खजान दास, प्रदेश प्रभारी  श्याम जाजू, भाजपा महानगर अध्यक्ष  विनय गोयल, भाजपा प्रदेश महामंत्री  नरेश बंसल, भाजपा प्रदेश सचिव  सुनील उनियाल,  उमेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

भारत कांग्रेस मुक्त होने के अंतिम दौर में-भट्ट

Image
 देहरादून-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पूर्वोत्तर राज्य के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आतिशबाजी कर मिठाई खिलाई और साथ में कार्यकर्ताओं के साथ खूब झूम के नाचे और कहा कल रंगों का त्यौहार था।और कहा कि अब भारत कांग्रेस मुक्त होने के अंतिम दौर में हैं।आज पूरे भारतवर्ष में भगवा ही भगवा है,उपाध्यक्ष खजान दास महामंत्री नरेश बंसल पुनीत मित्तल महानगर अध्यक्ष विनय गोयल और प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट अनिल गोयल  शादाब शम्स सहित सहित बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने त्रिपुरा  व नागालैण्ड के विधानसभा चुनावों में भारी विजय प्राप्त करने पर भारतीय जनता पार्टी व सहयोगी दलों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के विकास ऐजेंडे और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व की जीत है।  प्रधानमंत्री के नेतृत्व में  प्रभावी ‘‘लुक ईस्ट’’ नीति को ‘‘एक्ट ईस्ट’’ में बदलकर पूर्वी भारत में विकास को...

हमें वाई-फाई नहीं वाई आई की जरूरत -चिदानन्द सरस्वती

Image
ऋषिकेश-उपराष्ट्रपति  एम.वेंकैया नायडू, राज्यपाल डाॅ.कृष्ण कान्त पाल एवं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  परमार्थ निकेतन में अन्तर्राष्ट्रीय योग शिविर में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।उपराष्ट्रपति  नायडू ने कहा कि उत्तराखण्ड की वायु, जल और मृदा में योग समाहित है। गंगा के तट पर आकर इस महोत्सव का शुभारम्भ करना मेरे लिए गौरव का विषय है। परमार्थ निकेतन का योग महोत्सव अब सार्वभौमिक बन चुका है, यह महोत्सव स्वयं को बदलने का अवसर प्रदान कराता है। योग भारत की ओर से विश्व को समर्पित एक सौगात है। योग का सम्बन्ध मनुष्य की आध्यात्मिक भौतिक और भावनात्मक पृष्ठभूमि से है। योग का सम्बन्ध कनेक्टिविटी, कंसल्टेंट्स, कन्ट्रोल आॅफ माइंड और कन्संट्रेट से है।वर्तमान समय आॅन लाईन का है, जीवन  पद्धति आॅन लाईन हो गयी है, किन्तु योग हमें लाईन में रखता है। योग योग्यता प्रदान करता है। योग का हमारी दिनचर्या में होना जरूरी है। योग करने से अनेक रोगों से मुक्ति मिलती है। शारीरिक और आध्यात्मिक शांति का मार्ग योग है। भारत में योग को वैज्ञानिक स्वरूप प्राप्त है और यह दुनिया में ...

हरीश रावत ने त्रिवेंद्र रावत के गले में डाली सवालों की माला

Image
देहरादून -अगर सही मायने में राजनीति करनी किसी को सीखनी है तो वह हरीश रावत से सीखे आज होली मिलन के कार्यक्रम में वह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के घर पर होली मिलन के लिए आए उन्होंने पहले चंदन का टीका लगाया और उसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के गले में सवालों की माला डाल दी वही हंसी मजाक में उन्होंने कहा कि अब की बार रावत त्रिवेंद्र रावत सरकार पूरे 5 साल। और गुजिया के दो हिस्से कर छोटा हिस्सा खुद खाया और बड़ा हिस्सा त्रिवेंद्र सिंह रावत को खिलाया  कहा कि यह  जनमत के हिसाब से गुजिया खा और खिला रहा हूं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने होली के पावन पर्व के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। मुख्यमंत्री आवास में उन्होंने जनता से भेंट की एवं होली खेली।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी

Image
देहरादून -मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को होली के पावन पर्व के अवसर पर राजभवन में राज्यपाल डाॅ.के.के पाल को गुलाल का टीका लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।  इस अवसर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने भी राज्यपाल डाॅ. के.के पाल को को गुलाल का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने भी  गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।