Posts

आगामी यात्राकाल में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ प्रदान की जाएगी-मुख्यमंत्री

Image
रूद्रप्रयाग-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत मुख्य सचिव  उत्पल कुमार सिंह के साथ श्री केदारनाथ धाम पहुँचे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने श्री केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यो का पैदल स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ मंदिर परिसर को 16 फीट बढ़ाने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। साथ ही कहा कि मंदिर से सर्किल प्वांइट तक बन रहे पैदल मार्ग पर पौराणिक शैली के पत्थर का प्रयोग किया जाएगा ताकि धाम अधिक सुशोभित होगा व पर्यटक आकर्षित होंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आगामी यात्राकाल में श्रद्धालुओं को और अधिक बेहतर सुविधाएँ प्रदान की जाएगी। गौरीकुण्ड से केदारनाथ तक घोड़े-खच्चर व पैदल यात्रियों के लिए अलग-अलग दो रास्ते बनाए जाएगे। साथ ही सरस्वती नदी पर बन रहे बाढ़ सुरक्षा कार्य व मंदाकिनी नदी का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री ने निम की कैंटीन व्यवस्थाओ का जायजा लेने के साथ ही धाम में कार्य कर रहे मजदूर, कर्मचारियों के हाल-चाल भी पूछे। उन्होने कहा कि पुननिर्माण कार्य में लगे मजदूरों को किसी प्रकार की कमी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल ने ...

हिन्दुओं में कोई पतित नहीं है-सरकार्यवाह भैयाजी जोशी

Image
देहरादून -राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने आज परेड ग्राउण्ड देहरादून में आयोजित शाखा दर्शन कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए स्वयंसेवकों से बस्ती सेवा, ग्राम सेवा, धर्म जागरण, कुटुम्ब प्रबोधन, जातिवाद से ऊपर उठकर समानतायुक्त हिन्दु जागरण, आपसी सद्भाव, राष्ट्रीयता, निस्वार्थ सेवा, अच्छा हिन्दू (उत्तम सिद्धान्त से युक्त स्वयंसेवक) बनने, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग सम्बन्धित सुन्दर विचार प्रदान किये। हम अपनी भाषा पढ़़ेंगे और अपना काम अपनी भाषा में करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अंग्रेजी पढ़ें-बोले पर आचरण, व्यवहार, खानपान से स्वेदशी रहें व स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें। अपनी जीवन पद्धति में पश्चिमी जीवन पद्धति का प्रवेश न होने दें। पर्यावरण, सुरक्षा, नदियों की सुरक्षा एवं स्वच्छता पर भी ध्यान रखें।  उन्होंने कहा कि संघ की शाखा केवल खेलकूद का मैदान नहीं है। हमारा जीवन किसलिए है यह भी एक विचारणीय चिन्तन है। संघ की शाखा में आकर स्वयंसेवक बनेंगे एवं समाज में आकर अच्छा काम करेंगे। अपने समाज में अस्पृश्यता के भाव को समाप्त करना है। हम कहते हैं कि प्राणी मात्र में ईश्व...

अंतिम पग रखते ही भारतीय सेना में शामिल हुए युवा अफसर

Image
देहरादून-भारतीय सैन्य अकादमी की पीओ पी में शामिल हुए 487 कैडेट  भारतीय सैन्य अकादमी गीत की धुन पर जेंटलमैन कैडेटों ने किया कदमताल अंतिम पग भरते ही भारतीय सेना में शामिल हुए 409 युवा अफसर आइ एम ए से प्रशिक्षण लेकर मित्र देशों के 78 कैडेट बने अपनी-अपनी सेना का हिस्सा सैन्य अफसरों को चरित्र, सामर्थय, प्रतिबद्धता और संवेदना के सेना के मूल्यों को अपने जीवन में करना होगा आत्मसात देश के मान-सम्मान को आंच न आए ये सैन्य अफसरों की पहली जिम्मेदारी समाज के साथ ही राष्ट्र निर्माण में भी अफसरों को देना है योगदान भारतीय सैन्य अकादमी की ऐतिहासिक चैटवुड बिल्डिंग में कमांडेंट परेड का किया गया आयोजन बांग्लादेश के आर्मी चीफ जनरल अबु बिलाल मोहम्मद सैफुल हक ने रिव्यूइंग अफसर के रूप ली परेड की सलामी सिख रेजीमेंट के सेनि. ऑनरेरी कैप्टन दरबारा सिंह भी बने पीओपी के खास आकर्षण का केन्द्र आईएमए कैडेट्स को ट्रेनिंग देने वाले कई इंस्ट्रक्टर्स और अफसरों को दरबारा सिंह ने कराया है ड्रिल चीन के खिलाफ 1962, 1965 और 1971 के युद्ध में शामिल थे दरबारा सिंह विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित हैं दरबारा सिंह सोर्ड ...

शीतकालीन सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित

Image
गैरसैंण- भराडीसैंण में आयोजित शीतकालीन सत्र आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।इस दौरान दो दिवसीय चलें विधानसभा सत्र में कुल 12 विधेयक पास हुए और एक सदन के पटल पर रखा गया । कुल प्राप्त प्रश्न 1090 प्राप्त हुए अल्प सूचित रुप से स्वीकार 18 उत्तर 4,  तारांकित रुप से स्वीकार 160 उत्तरी 33,  तारांकित रुप से स्वीकार  832 उच्चरित 193 ,  विचाराधीन 40 और अस्वीकार 40 प्रश्न किए गए!     उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा सत्र शांतिपूर्वक संपन्न हुआ उन्होंने सत्र की समाप्ति पर सभी माननीय विधायक माननीय मंत्री गण सचिवालय एवं विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों को आभार व्यक्त किया।

स्कूलों वाहनों में बच्चे तय क्षमता से अधिक न बैठायें-जिलाधिकारी

Image
देहरादून- जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन की अध्यक्षता में कलैक्टेट सभागार में प्राईवेट स्कूलों के वाहनों में सुरक्षा अनुपालन सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में निजी स्कूल संचालक प्रबन्धक एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक  आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने  निजी स्कूलों द्वारा हायर किये गये स्कूलों के वाहनों में बच्चों की विभिन्न तरीकों से सुरक्षा सुनिश्चित करने पर स्कूल प्रबन्धकों एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने स्कूल प्रबन्धकों को निर्देश दिये कि वाहन संचालक, ड्राईवर, बस कण्डक्टर की पहले अच्छे से पहचान सुनिश्चित कर लें तथा वाहन की दशा चालक व परिचालक का चरित्र इत्यादि जांचने के पश्चात ही संचालन की अनुमति दें। उन्होने कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि वाहनों में बच्चे तय क्षमता से अधिक न बैठायें जायें तथा वाहन की गति मानक से अधिक न हो तथा चालक एवं परिचालक किसी प्रकार के व्यसन का सेवन न करें। उन्होने कहा कि जो वाहन के दरवाजे ठीक से बन्द हो व बच्चों को किसी प्रकार से हानि पहुचांने वाले न हों। उन्होने निर्देश दिये कि स्कूल प्रबन्धन यह भी सुनिश्चित कर, लें ...

प्रशासक की नजर हमेशा अंतिम पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति पर हो-राज्यपाल

Image
 मसूरी - राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने फाउंडेशन कोर्स में प्रतिभाग कर रहे अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कैरियर में सफल होने के लिए जीवन में लगातार सीखने की प्रवृत्ति बनाए रखें। खुद को लगातार अप-टू-डेट रखें। इस बैच को प्रधानमंत्री का सम्बोधन सुनने का सुअवसर प्राप्त हुआ था। विश्वास है कि आप अपने पूरे कैरियर में उनके द्वारा दिए गए सुझावों को न केवल याद रखेंगे बल्कि क्रियान्वित भी करेंगे।राज्यपाल ने कहा है कि एक लोक सेवक की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता की सेवा होनी चाहिए।प्रशासक की नजर हमेशा,  अंतिम पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति पर हो। जनता की नब्ज पहचानने के लिए जमीन से जुड़ना जरूरी है। इसके लिए अधिकारी, अधिक से अधिक स्थलीय दौरे करें और लोगों से मिलें। राज्यपाल, मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में चल रहे 92 वें फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह में प्रतिभागी अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा की स्थापना, लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 1949 में की थी। उनका मानना था कि देश को एकजुट रखने के लिए एक मजबू...

पुलिस लाईन में मासिक अपराध गोष्ठि का आयोजन किया

Image
देहरादून-पुलिस लाईन देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, निवेदिता कुकरेती कुमार  द्वारा अधिकारीयों कर्मचारियों का सैनिक सम्मेलन एव तदोपरान्त मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। सम्मेलन में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी रात्री जोनल अधिकारियों को रात्रि गस्त पिकेट डयूटी में नियुक्त कर्मचारीयो को डयूटी के दौरान चाय उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही चैकिंग के दौरान एटीएम व निजीतौर पर नियुक्त किये गये चौकीदारो को, जो कि सोते हुये पाये जाये, उन्हे सख्त हिदायत देने व रात्री में अनावश्यक रुप से घुमने वाले व्यक्तियों को थाने में लाकर उनसे पूछताछ करने के निर्देश दिए गए। गोष्टि के दौरान पुलिस मुख्यालय से प्राप्त आदेश निर्देशो से उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारीयों के अवगत कराते हुये उसका शतप्रतिशत अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया। कल  होने वाली आईएमए की पासिंग आउट प...