Posts

अधिकारियों को भारी वर्षा में अलर्ट रहने के निर्देश--जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेसन

Image
जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेसन ने आज कैम्प कार्यालय में जनपद में दो दिनों से हो रही भारी वर्षा से हुई क्षति के सम्बन्ध में आपदा परिचालन केन्द्र पर अधिकारियों को अलर्ट रहने तथा नदी किनारे निवास कर रहे लोगों को अनाउसमेन्ट कर अन्य सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिये।  रिस्पना नदी का जलस्तर बढने से जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुए पुराने पुश्ते के सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता, अनुसंधान एवं नियोजन खण्ड स्थिति की माॅनिटिरिंग करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश। उन्होने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नदी पर जहां पर खतरा हो वहां रेडमार्क की व्यवस्था की जाये। जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी दीपशिखा ने जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए बताया कि  जनपद के तहसील सदर के अन्तर्गत ग्राम सिल्ला रायपुर में नई सड़क से भारी वर्षा से मलवा आने से लगभग 10 गाय बहने तथा 4 मकान दबने की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस/प्रशासन/एसडीआरएफ की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल कर स्कूल में शिफ्ट कर दिया है तथा सिल्ला मार्ग को खुलवाने के लिए पी.एम.जी.एस.वाई देह...

सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये- जिलाधिकारी

Image
जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन  पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देश दिये हैं कि सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये ताकि अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित न होने पाये व सड़क किनारे उपयोग न होने वाले विद्युत एवं टेलीफोन पोलों को हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।  उन्होने यह भी  निर्देश दिये हैं कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा गठित सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशानुसार छ नियमों का पालन कराना आवश्यक है जिसमें ओवर स्पीड/रेस ड्राविंग, वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग करना, रेड लाईट पर जम्प करना, ओवर लोडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाना, माल वाहन में सवारी ले जाना के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए ऐसे करने वालों ड्राईविंग लाईसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जाये।पुलिस अधीक्षक यातायात ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी की सहभागिता की आवश्यकता है, जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं जिसमें सभी आम जनमानस को यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है तभी सड़क दुर्घटनाओं को कम कर...

आगामी 13 व 14 जुलाई को राष्ट्रीय मानवाधिकार की आयोग दो दिवसीय मुक्त शिविर

Image
आगामी 13 व 14 जुलाई  को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्यों द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों तथा उनकी समस्याओं के निस्तारण करने के सम्बन्ध में की जाने वाली दो दिवसीय मुक्त शिविर (बैठक व सुनवाई) के आयोजन के मद्देनजर जिलाधिकारी एस ए मुरूगेसन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती द्वारा आयोजन स्थल ई.सी रोड स्थित महिला आईटीआई (आई.आर.डी.टी) आॅडिटोरियम का निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में लो.नि.वि, पुलिस, समाज कल्याण, संस्कृति विभाग तथा सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने प्रतिवेदनों की सुनवाई हेतु 3 कोर्ट बैंच बनाये जाने तथा प्रत्येक कोर्ट में कम्प्यूटर, प्रिन्टर, इन्टरनेट सुविधा व आपरेटर संचालक रखने तथा इस दौरान लैण्डलाईन टेलीफोन, अबाधित विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति, शौचालय व पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होेने  कोर्ट में विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों, फरियादियों/शिकायतकर्ताओं, दर्शकों व पत्रकारों बैठने की समुचित व्यवस्था करने तथा शिविर के आयोजन स...

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देहरादून में आशियाना एनैक्सी का उद्घाटन किया

Image
महामहिम राष्ट्रपति भारत प्रणब मुखर्जी का सेना के हैलीकाप्टर द्वारा जी.टी.सी हैलीपैड पर आगमन हुआ उनके साथ राज्यपाल उत्तराखण्ड डाॅ के के पाॅल तथा मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड त्रिवेन्द्र सिंह रावत  जीटीसी हैलीपैड में महामहिम राष्ट्रपति का स्वागत उच्च शिक्षा मंत्री उत्तराखण्ड सरकार डाॅ धन सिंह रावत और धर्मपुर विधायक/मेयर विनोद चमोली द्वारा किया गया। तत्पश्चात आयुक्त गढवाल विनोद शर्मा, सेना के मेजर बलराज मेहता व इसी क्रम में जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेसन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती द्वारा भी राष्ट्रपति का स्वागत किया गया।  इसके पश्चात राष्ट्रपति  फ्लीट के साथ आशियाना भवन के लिए रवाना हुए।  राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देहरादून में आशियाना एनैक्सी का उद्घाटन किया। उनके साथ उत्तराखण्ड के राज्यपाल डाॅ कृष्ण कांत पाल, मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री  धन सिंह रावत,  सुबोध उनियाल, सांसद डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक,  माला राजलक्ष्मी शाह, मेयर देहरादून विनोद चमोली सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।     प्राप्त जानकारी के अनुसार...

बेलगाम अधिकारियों पर मुख्यमंत्री ने कसी लगाम

Image
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को उद्यान एवं प्रसंस्करण विभाग द्वारा किसान भवन रिंग रोड में आयोजित उत्तराखंड आम महोत्सव में उनके भाषण के दौरान बातचीत कर रहे उद्यान विभाग के तीन अधिकारियों को जमकर डांट लगाई और मंच से अधिकारियों की अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए चेतावनी दी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हम इस मंच पर किसानों के विकास तथा कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर बात कर रहे हैं। और आपके द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों की अनुशासनहीनता जरा भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी । ऐसे गैर जिम्मेदाराना व्यवहार पर उन्हें निलंबित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह समझ ले कि राज्य सरकार किसानों के लिए समर्पित है। अधिकारियों को जनता और जनता से जुड़े मुद्दों के प्रति गंभीर होना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ड़ोल बजाकर सबको वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया

Image
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने युवाओं की जॉय संस्था के द्वारा आयोजित प्लांट ए थौन 2017 कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण अभियान में एनगेजिंग यंग इण्डिया की अध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा के साथ भागीदारी की। कार्यक्रम बालाजी मन्दिर झाझरा में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मेरा गांव-मेरा पेड़, हरेला व लगभग दस तलाब बनाने की उनकी योजना रही है। जिसका मकसद भी वृक्षारोपण करने के साथ-साथ आने वाली पीढी को भी स्वच्छ र्प्यावरण सौपनें की मुहिम चलाई गई थी, उन्होने जॉय संस्था के युवा-युवतियों को बधाई दी की उन्होने इस वृक्षारोपण अभियान को लेकर जो पर्यावरण संरक्षण के लिए जो महत्वपूर्ण योगदान दिया है उसका लाभ हमारे स्वच्छ वायु, स्वच्छ जल के संरक्षण में प्राप्त होगा,  रावत ने  वृक्षारोपण  किया     वृक्षारोपण के उपरान्त ड़ोल बजाकर सबको वृक्षारोपण के लिए प्रेरित भी किया। उन्होने कहा कि मुझे अच्छा लगा यहा आकर इसका धन्यवाद देता हूॅ और जॉय के अध्यक्ष जय शर्मा को। एनगेजिंग यंग इण्डिया की अध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने मुख्यमंत्री का ...

किसान भवन में आयोजित उत्तराखंड आम महोत्सव

Image
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के साथ उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा वीर शिरोमणि माधोसिंह भंडारी किसान भवन रिंग रोड में आयोजित उत्तराखंड आम महोत्सव में  विभिन्न प्रजातियों के आमों का अवलोकन किया मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि मैं शिक्षा, कृषि तथा उद्यान विभाग को सबसे अधिक महत्वपूर्ण मानता हूं व किसानों के प्रति राज्य सरकार की नीति स्पष्ट है। किसान भवन कृषकों के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने कहा कि आज उत्तराखंड में 36000 हेक्टेयर भूमि में आम पैदा किए जा रहे हैं। राज्य में डेढ़ लाख मीट्रिक टन आम उत्पादन हो रहा है। यद्यपि राज्य में खेती योग्य भूमि बहुत कम है, साथ ही हमें अपनी भूमि को भू-माफियाओं के अतिक्रमण से भी बचाना है। वह बाग-बगीचों का संरक्षण में परिवर्धन हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। कृषि व बाग-बगीचों से ना केवल हमारी भविष्य की जरूरत पूरी होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण भी होगा। जहां पेड़ हमारी आर्थिकी से जुड़े हैं वही यह हमारे इको सिस्टम का अनिवार्य अंग है।   मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने कहा कि कृषि कर्मचा...