नैनीताल के पास कार खाई में गिरी एक की मौत

नैनीताल –  पुलिस चौकी खैरना ने एस डी आर एफ  को सूचना दी की  गरमपानी के पास एक कार अनियंत्रित होकर मार्ग से लगभग 30 मीटर नीचे गिर गयी है। सूचना पर पोस्ट खैरना से हेड कांस्टेबल  नवीन कुंवर रेस्क्यू टीम और आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल को रवाना हुए। 


कार नम्बर UK 04 M 1313 में एक व्यक्ति सवार कमल कुमार वर्मा 46 वर्ष पुत्र वी. एल. वर्मा, निवासी- खजांची मोहल्ला अल्मोड़ा। जो कि अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रहा था,


   व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एस डी आर एफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए नीचे खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति के शव को बरामद कर स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया। 


 



Comments

Popular posts from this blog

राज्यपाल ने पुलवामा व कारगिल के शहीदों,परिजनों को सम्मानित किया

रुद्रप्रयाग के पास दो लोग स्कूटी समेत खाई में गिरे