कालसी के कोटि इछाड़ी में डूबे व्यक्ति का शव मिला

देहरादून – थाना कालसी ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया था कि तहसील अंतर्गत कोटि इछाड़ी डैम के पास टोंस नदी में एक युवक डूब गया है जिसकी सर्चिंग को एस डी आर एफ  टीम की आवश्यकता है।सूचना पर हेड कांस्टेबल आशिक अली के नेतृत्व में एस डी आर एफ  डीप डाइविंग टीम ने  घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया। विगत दिनाँक से ही एस डी आर डीप डाइविंग टीम द्वारा सभी संभावित स्थानों पर गहन सर्च किया जा रहा था। 


   03 मार्च 2023 को एस डी आर एफ टीम ने सर्चिंग के दौरान कोटि इछाड़ी डैम के पास टोंस नदी में लगभग 40 फ़ीट गहराई में डाइविंग करते हुए उक्त युवक यशपाल पुत्र कृपाल सिंह, उम्र- 31 वर्ष, निवासी- ललऊ का शव बरामद कर अग्रिम कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया। 






Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने