शातिर चेन लुटेरे को लूटी चेन के साथ किया गिरफ्तार

देहरादून – सुंदरी देवी पत्नी अवतार सिंह बिष्ट निवासी इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी गली नंबर 12 थाना नेहरू कॉलोनी ने थाने पर सूचना दी कि एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया है। जिस पर घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी पर अभियोग पंजीकृत किया गया व विवेचना चौकी प्रभारी बलवीर डोभाल को दी गई।


पुलिस टीम द्वारा कुशल मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। व उक्त घटना में शामिल नजर हसन उम्र 32 वर्ष पुत्र स्वर्गीय नूर हसन निवासी रायपुर नई बस्ती थाना रायपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल नि0- लालपानी नियर गुरु राम राय स्कूल, थाना कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल  गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसने बताया कि मैंने यह सामान महिलाओं के गले से छीना है पहला चैन पेंडेंट शाम करीब 6:30 बजे अंबे वाला गुरुद्वारे के पास बद्रीश कॉलोनी रोड पर छीना है जो डायमंड शेप पेंडेंट, चैन के टुकड़े आपको मिला है वह उस दिन मुझे मिला था उसमें से चैन का कुछ भाग तोड़कर मैंने अब्दुल नाम के एक आदमी को जो कि मुझे अक्सर रिंग रोड के पास मिलता है को ₹18000 में बेच दी थी।उससे मिले पैसे से मैंने  स्प्लेंडर बाइक ली इस बाइक को लेने के बाद मैंने उस स्प्लेंडर बाइक से दीपनगर में भी 16 फरवरी 23 को शाम लगभग 5:00 बजे के आसपास एक महिला के गले से चैन लॉकेट छीना था मैंने भगत सिंह कॉलोनी में एक मकान किराए पर लिया है कल ही में भगत सिंह कॉलोनी आया था और अभी वहां से यह माल लेकर बेचने के लिए जा रहा था।




Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने