निम बीच पर पूर्व में डूबे व्यक्ति का शव बैराज में मिला

 ऋषिकेश- पुलिस चौकी बैराज ने एस डी आर एफ को बैराज में एक शव दिखाई देने की सूचना दी गयी।सूचना पर एस डी आर एफ फ्लड टीम HC अर्जुन पंवार  रेस्क्यू उपकरणों के  साथ मौके के लिए रवाना हुई। एस डी आर एफ टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर बैराज में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए शव को बाहर निकालकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया। 


 युवक की पहचान सुनील सैनी के रूप में हुई जो विगत 21 दिसंबर को नीम बीच, साईं घाट पर नहाते समय नदी में डूब गया था। एस डी आर एफ  विगत दिनों से ही यह युवक की सर्चिंग हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा था। 


मृतक  सुनील सैनी पुत्र सुरेश सैनी, उम्र- 26 वर्ष, निवासी- मीनाक्षीपुरम, मेरठ, उत्तरप्रदेश।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने