खाई में गिरा ट्रक, एक की मौत एक घायल

 रुद्रप्रयाग – एस.डी.आर.एफ पोस्ट रतूड़ा को  जनपद नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से सूचना मिली कि सिरोबगड़ में एक ट्रक रोड से नीचे गिर गया है। इस सूचना पर हेड कांस्टेबल हरीश बंगारी के हमराह रेस्कयू टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


घटनास्थल पर लगभग 200 मी गहरी खाई में ट्रक गिरा हुआ था। दुर्घटना में ट्रक चालक सतेंद्र सिंह सूरी पुत्र गोविंद सिंह निवासी दुगड्डा पौड़ी की मौके पर ही मौत हो गयी जिसे बॉडी बैग के द्वारा मुख्य मार्ग पर पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया जबकि दूसरे  घायल सुबोध कुमार पुत्र सत्ते सिंह, निवासी डांडा मंडी, थाना लैंसडौन,पौड़ी को एस.डी.आर.एफ टीम द्वारा सकुशल निकालकर श्रीनगर अस्पताल भेजा गया। बताया गया कि ट्रक कर्णप्रयाग से कोटद्वार लाया जा रहा था कि अचानक सिरोबगड़ में ही दुर्घटना का शिकार हो गए।




Comments

Popular posts from this blog

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

मोबाईल गुम होने की सूचना इस नम्बर 9456591502 पर दें।