आप के हुए कर्नल कोठियाल

देहरादून – उत्तराखंड रत्न रिटायर्ड कर्नल अजय  कोठियाल ने आज सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल हो गए। देहरादून में कोविड को देखते हुए उन्होंने बेहद सरल समारोह में आप प्रभारी दिनेश मोहनिया की उपस्थित में आप की सदस्यता ली। इस दौरान वर्चुअली दिल्ली से आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री भी जुड़े जिन्होंने कर्नल को सच्चा सिपाही बताते हुए उत्तराखंड नवनिर्माण की बात कही।उन्होंने कहा जिस तरह उत्तराखंड की जनता का समर्थन आप को मिल रहा 2022 में आप बेहतर विकल्प के तौर पर जनता की पहली पसंद बनेगी।


उन्होंने कहा,आज उत्तराखंड में बेरोजगारी,पलायन जैसी बड़ी बड़ी समस्याएं हैं जिन्हें पिछले 20 सालों से बीजेपी कांग्रेस अपने भ्रष्टाचार से बदलना नहीं चाहती है। उन्होंने कहा अब कर्नल के आने से आप इनके भ्रष्टाचार को बेनकाब करेगी और उत्तराखंड में बदलाव की नई तस्वीर तैयार करेगी। 20 साल पहले बनाए इस राज्य के लिए कई लोगों ने संघर्ष किया ,अपना भविष्य दांव पर लगाया,सिर्फ इस सपने को लेकर की अपना राज्य होगा,अच्छा अस्पताल होगा,अच्छी सड़कें,बिजली,रोजगार मिलेगा,यहां पहाड़ों में खुशहाली आएगी लेकिन आज कोई भी खुशहाल नहीं ,पिछले 20 सालों से उत्तराखंड को कुछ नहीं मिला ,स्कूल बंद हो रहे ,पलायन ने गांव वीरान कर दिया। इसका जिम्मेदार कौन है सिर्फ बीजेपी और कांग्रेस जिन्होंने 20 साल उत्तराखंड में आपसी सहमति से राज किया । दोनो के राज में कई बार नेताओं के भ्रष्टाचार के मामले आए, लेकिन आज तक किसी भी दल ने एक दूसरे की जांच नहीं की। ये दोनों दल केवल मलाई खाना जानते हैं और जनता को लूटना जानते हैं । बीजेपी पर पलटवार करते केजरीवाल ने कहा,चार साल बाद इन्होंने अपना मुख्यमंत्री बदल दिया ,कहा इन्होंने कोई काम नहीं किया।  नया सीएम आया, उसने पुराने के फैसले बदल दिए । ये बीजेपी वाले , उत्तराखंड के साथ मजाक कर रहे हैं क्या ? उन्होंने कहा ,उत्तराखंड  का पानी और उत्तराखंड की जवानी अब बर्बाद नहीं होगी। उन्होंने उत्तराखंड की जनता से कहा,आप अपने रिश्तेदारों से पूछो जो दिल्ली में रहते हैं वहां कैसी सुविधाएं मिलती है । आपको पता चल जाएगा ,मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है । उन्होंने कहा, हम मिलकर ,देवभूमि के विकास का नया मॉडल बनाएंगे , मैं इस देवभूमि की मिट्टी को दुनिया के माथे का तिलक बनाना चाहता हूं क्योंकि यहां सारे संसाधन मौजूद हैं सिर्फ काम करने की नियत चाहिए।  इसके लिए हमने पूरी तैयारी भी कर दी। इस दौरान उन्होंने ,कर्नल अजय कोठियाल के साथ मिलकर उत्तराखंड नवनिर्माण मिशन की घोषणा भी की।



Comments

Popular posts from this blog

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

मोबाईल गुम होने की सूचना इस नम्बर 9456591502 पर दें।