परमार्थ निकेतन को कोरोना पीड़ितों के लिए आइसोलेशन सेंटर

ऋषिकेश–परमार्थ निकेतन अस्पताल को कोरोना वायरस से पीड़ित व्यक्तियों की सेवाओं के लिये समर्पित किया गया। वैश्विक महामारी कोविड-19 से लड़ने के लिए परमार्थ निकेतन ने अद्भुत सेवाओं की शुरूआत की इसके अन्तर्गत परमार्थ निकेतन अस्पताल में आइसोलेशन सेंटर बनाया जा रहा है।
वैश्विक महामारी कोविड -19 से सहमे लोगों के लिये राहत देने तथा मौजूदा माहौल को देखते हुये स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त-दुरस्त करने के लिए परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, यमकेश्वर ब्लाक के मध्य बैठक हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि इस असाधारण संकट की घड़ी में लोगों को स्थानीय स्तर पर निरीक्षण केन्द्र की सुविधा देना आवश्यक है।
 स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने बताया कि कोरोना वायरस से पीड़ित, संदिग्ध व्यक्ति और विदेशी सैलानियों को भीड़ से अलग रखने के लिए परमार्थ निकेतन अस्पताल, अस्पताल के बेड, उपकरण, बड़े-बड़े योग हाॅल, परमार्थ निकेतन के डाॅक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ भी सेवा के प्रति समर्पित है। यहां पर कार्य करने वाले डाॅक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के आवास और भोजन का भी उचित प्रबंध किया है ताकि वे लोगों की सहायता और सेवा सुचारू रूप से कर सके। इस क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी होने पर उसे तुरन्त लाभ दिया जा सके।परमार्थ निकेतन ध्यान केन्द्र का उपयोग इस दिव्य सेवा हेतु समर्पित किया जा रहा है। इस समय यही योग है; यही ध्यान है; यही यज्ञ है; यही ज्ञान है, यही सेवा है और यही समर्पण है। देश विदेश से आये किसी भी व्यक्ति को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिये प्रयास करना ही कोरोना टू करूणा है।स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने सभी से आह्वान किया कि इस अवसर पर सेवा कार्य के लिये आगे आये क्योंकि मानव-मानव एक समान, मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी डाॅ मनोज बहुखंडी के आदेशानुसार आज नोडल ऑफिसर डाॅ राजीव कुमार एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ हितेंद्र कुमार सिंह द्वारा परमार्थ निकेतन के स्वामी शुकदेवानन्द चैरिटेबल हाॅस्पिटल का निरिक्षण कर कोरोना वायरस से पीड़ित रोगियों के लिए निरीक्षण वार्ड बनाया जा रहा जिसमें चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ अपनी सेवायें देंगे। साथ ही परमार्थ निकेतन के डाॅ रवि कौशल, प्रेमराज और अन्य परमार्थ निकेतन स्टाफ भी सहयोग करेंगा।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने