ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी

देहरादून–उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त किये गये पुलिस बल को महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, अशोक कुमार की अध्यक्षता मे वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ब्रीफिंग की गयी। ब्रीफिंग के दौरान  उपराष्ट्रपति  के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत किए गए सुरक्षा-प्रबंधों की समीक्षा की गई तथा वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के दृष्टिगत सभी अधिकारी कर्मचारियों को सजग व सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
    ब्रीफिंग के दौरान महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्यूटी में लगने वाले समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया की वी0वी0आई0पी0 ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से 03 घण्टा पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर अपनी ड्यूटी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर लें, प्रत्येक कर्मचारी को अपनी ड्यूटी के सम्बन्ध मे पूर्ण जानकारी होनी चाहिए । ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर उसके आस पास के स्थान को भली-भांति चैक कर लिया जाए।
कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारी को दी जाए।  वी0वी0आई0पी0 से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा की दृष्टि से कड़ी नजर रखी जाए एवं पूर्व में नामित व्यक्तियों को ही एंटी सबोटाज चेकिंग के पश्चात कार्यक्रम स्थल में जाने की अनुमति दी जाए। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर किसी भी व्यक्ति को बैग, कैमरा व अन्य संदिग्ध वस्तु ले जाने की अनुमति कदापि भी न दी जाए।  सभी नोडल पुलिस अधिकारी अपने साथ वर्दी एवं सादे में लगने वाले समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की पहचान कर उनके ड्यूटी कार्ड चेक कर लें तथा उनको ड्यूटी के संबंध में भली-भांति ब्रीफ करते हुए इस बात को सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी कर्मचारी अपने ड्यूटी स्थल को छोड़कर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हो।
जिन स्थानों पर यातायात एवं भीड़ का दबाव अधिक रहता हो वहां रस्सों, बैरिकेटिंग व कोशन टेप की सहायता से यातायात नियंत्रित किया जाए। रूट प्रभारी रिहर्सल के दौरान इस बात को सुनिश्चित कर लें कि वीवीआईपी फ्लीट् के मार्ग पर किसी भी प्रकार की निर्माण सामग्री न पडी हो, जिससे वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान अनावश्यक अवरोध उत्पन्न ना हो। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चैकिंग विधिवत रुप से की जाए। आपराधिक, अवांछनीय एवं सांप्रदायिक तत्वों पर कड़ी दृष्टि रखी जाए ताकि वी0वी0आई0पी0 की सुरक्षा व्यवस्था में कोई त्रुटि ना हो। साथ ही प्रभारी अधिकारी जौलीग्रान्ट तथा यू0पी0ई0एस0 को निर्देशित किया गया कि वह एयरपोर्ट व मुख्य कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु सघन चेकिंग करा ले।  ड्यूटी पर लगने वाले समस्त कर्मियों को निर्देशित किया गया की ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का बिल्कुल इस्तेमाल ना किया जाए एवं ना ही बिना बताए अपने ड्यूटी प्वाइंट को छोड़ा जाए। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।  शनिवार में उपराष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत  शुक्रवार को संपूर्ण पुलिस बल की मिनट टू मिनट फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गयी। उसके पश्चात पुलिस बल की पुलिस लाइन देहरादून में डी- ब्रीफिंग की जायेगी। ब्रीफींग के दौरान  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुम्भ, सेनानायक 46 वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर, पुलिस अधीक्षक सीआईडी सैक्टर देहरादून एवं अन्य पुलिस व प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने