मुख्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार त्यागी को उनकी सेवानिवृत्त पर भावभीनी विदाई दी

देहरादून -राजभवन में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में मुख्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार त्यागी को उनकी सेवानिवृत्त पर भावभीनी विदाई दी गई। राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने त्यागी को उनके स्वस्थ, सुखी व दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होने कहा कि
त्यागी एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी रहे हैं और अपने सेवाकाल में उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी कुशलता व कर्मठता के साथ किया। इस अवसर पर लेडी गर्वनर ओमिता पाल, सचिव  रविनाथ रमन, विधि सलाहकार  आरसी खुल्बे, एडीसी डाॅ. योगेंद्र सिंह रावत, मेजर अनुज राठौड़ व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

Comments