बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते बचा


देहरादून-बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते बचा सहारनपुर से देहरादून को आ रही बस डाट काली मंदिर के पास ब्रेक फेल होने के कारण बेकाबू हो गई इसी पर ड्राइवर ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया।बस उत्तर प्रदेश के सहारनपुर डिपो की है। सहारनपुर रोडवेज की बस संख्या  UP 11 T 3412, जिसे चालक अमित कुमार पुत्र विक्रम सिंह निवासी सहारनपुर चला रहा था तथा बस में सवारी भरी हुई थी। डाट काली मंदिर के पास देहरादून की तरफ अचानक बस अनियंत्रित हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। पुलिस के पहुँचने से पहले ही बस से सारी सवारियां नीचे उतर चुकी थी। चालक द्वारा बताया गया कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे एवं सवारियों को बचाने के लिए तुरंत बस को मैंने पहाड़ी पर टकरा दिया। किसी भी सवारी को अथवा चालक-परिचालक को कोई चोट नहीं आयी है।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने