सरकार अपनी आंखे खोलो और 100 साल की बुढ़िया की तरफ भी देखो

कृष्णा देवी उम्र 100 साल से ऊपर विधवा पेंशन लगवाने के लिए पथरा गई आंखें लेकिन नहीं लग पाई पेंशन सरकार अपनी आंखे खोलो और 100 साल की बुढ़िया की तरफ भी देखो। कृष्णा देवी 15 साल की उम्र में विधवा हो गई थी , दो बार आवेदन किया पर विधवा पेंशन नही मिल पाई।

दशज्यूला काण्डई का एक गांव है क्यूड़ी, वंहा की कृष्णा देवी, की उम्र 100 साल से ऊँपर है, पति नरेंद्र सिंह, जम्मू- कश्मीर में आजादी से पहले रेलवे में काम करते थे। तब वही पर मर गए। जब पति मरे, कृष्णा देवी की उम्र 15-16 साल थी और जीवन काटने के लिए कुछ महीने का एक बेटा था। तब पति की पेंशन भी नही लगी।
कही सरकारी विधवा पेंशन योजनाएं आयी, कही सरकारें बनी, कही जनप्रतिनिधि चुने गए पर 100 साल की ओर बड़ रही कृष्णा देवी की आज तक पेंशन नही लग पाई। कुछ साल पहले बेटे भी मर गए। अब परिवार में दो विधवाएं हैं। 3 पोतियों की शादी हो गयी।
बगल पर शंकरी देवी के पति नायक धीर सिंह भी 1971 के युद्ध में सहीद हो गए उनके बेटे भी फौज को नौकरी के लिए चिट्ठी लिखते हुए बहुत कम उम्र में मर गए। शंकरी देवी के पति के शहीद होने के 4 दिन बाद उनका ये अभागा बेटा मुन्ना पैदा हुआ था। फौज ने भी शहीद सैनिक के परिवार के लिए कुछ नही किया।यानि एक परिसर में रहने वाले 2 परिवारों में दो- दो विधवाएं।अब नई आफत, इस बरसात में इन 4 विधवाओं का मकान टूट रहा है। उसी टूटे मकान में ये 4 विधवाएं एक ओर आपदा के इंतजार कर रही हैं।मुझे इन 4 विधवाओं के समूह से मिल कर ओर उनकी हालात देखकर मनोज रावत ने कहाकि स्वयं को जनप्रतिनिधि बताते हुए शर्म आ रही है।

Comments

Popular posts from this blog

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

मोबाईल गुम होने की सूचना इस नम्बर 9456591502 पर दें।