मदन कौशिक ने कविलाष से मुलाकात कर पिता का हालचाल जाना

जहां एक तरफ नरेंद्र सिंह नेगी के प्रशंसकों की भीड़ अस्पताल के गेट के बाहर खड़ी है उनकी सलामती के लिए दुआ कर रही हैं वहीं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक शुक्रवार को लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी के स्वास्थ संबंधी जानकारियां लेने

 मैक्स हाॅस्पिटल पहुंचे।मदन कौशिक ने उनके पुत्र कविलाष  से मुलाकात कर पिता का हालचाल पूछा एवं डाॅक्टरों से  नरेन्द्र सिंह नेगी के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की। नरेन्द्र सिंह नेगी के परिवाजनों ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को बताया कि नरेन्द्र सिंह नेगी का स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर है।मदन कौशिक ने कहा कि राज्य सरकार नरेन्द्र सिंह नेगी के स्वास्थ्य से संबंधी हर प्रकार की मदद करेगी। उन्होंने नेगी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। 

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने