Posts

चोरी की 01 कार एवं 05 स्कूटियाँ के साथ शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Image
देहरादून  – थाना वसंत विहार में वाहन चोरी की घटनाओं पर  थानाध्यक्ष बसंत विहार ने पुलिस टीम ने 22 दिसंबर 23 को मलिक चौक फॉरेस्ट कॉलोनी गेट पर चेकिंग के दौरान एक कार चालक को चेकिंग के लिए रोकने पर गाड़ी में नंबर प्लेट ना होने पर पूछताछ की गई तो कार चालक स्पष्ट बात ना बताकर पुलिस को गुमराह करने लगा, शक होने पर सख़्ती से पूछताछ करने पर बताया कि उक्त कार मेरे द्वारा दिनांक 20 दिसंबर 23 को बसंत विहार एनक्लेव से रात्रि में चोरी की गई थी उक्त कार के नंबर प्लेट मेरे द्वारा उतार ली गई एवं कार चाय बागान  खंडहर के पास छुपा रखी थी।अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने  शहर से और भी गाड़ियां चुराई है, अभियुक्त द्वारा चायबागान खंडहर के अंदर से 04 एक्टिवा एवं 01 डीआईओ होंडा एक्टिवा कुल 06 वाहन बरामद कराए। अभियुक्त को अंतर्गत धारा 379 /411 आईपीसी व 41/102 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया  पूछताछ में अभियुक्त सुदन थापा उम्र 24 वर्ष पुत्र संत बहादुर थापा निवासी 321 फेस सेकंड वसंत विहार ने बताया गया कि उसे गाड़ी कलेक्शन का शौक है तथा मैं नशा  करता हूं उक्त नशे का शौक पूरा करने ...

रुद्रप्रयाग में स्कूटी सवार खाई में गिरा

Image
 रुद्रप्रयाग –  कल देर रात जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होने से स्कूटी सहित मुख्य मार्ग से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया है।घटना की जानकारी मिलते ही मुख्य आरक्षी संतोष रावत एस डी आर एफ टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुँचकर एस डी आर एफ टीम को ज्ञात हुआ कि जीत सिंह उम्र 45 वर्ष पुत्र भूपाल सिंह  हरिद्वार से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था जिस दौरान जवाड़ी बायपास के पास अचानक अनियंत्रित होकर स्कूटी खाई में जा गिरी। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर घायल व्यक्ति तक पहुँच बनायी व रोप स्ट्रेचर द्वारा खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया।   

महाराष्ट्र, राजस्थान, आन्ध्र प्रदेश की कम्पनियों को करोड़ों का चूना लगाने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा

Image
देहरादून – फर्जी फार्मा कंपनी बनाकर नकली दवाइयां बनाने वाले अपराधियों के विरुद्ध दून पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है, आम जनता के पैसों व उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले अपराधियों को किसी भी दशा में बक्शा नहीं जाएगा दून पुलिस ने ऐसे सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे पहुंचाया। थाना प्रेमनगर पर पीड़ित नरेन्द्र पाला पुत्र पी0 चेन्नपा निवासी आनंदपुरमु अनंतपुर आंध्र प्रदेश ने प्रार्थना पत्र दिया कि प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत त्यागी मार्केट में मेडिको फार्मास्यूटिकल्स कंपनी ने उनकी अनंतपुर आंध्र प्रदेश स्थित सिफ्लॉन फार्मा प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी से फार्मा कंपनियों में बनने वाली दवाइयां का रॉ मैटेरियल- ऑक्सीक्लोज़ानाइड आईपी वीईटी मंगवाया गया था। अभियुक्तों द्वारा आंध्र प्रदेश स्थित कंपनी के साथ व्यापार करने वाली कंपनी मेडिको फार्मास्यूटिकल्स ने पना पता 34 त्यागी रोड प्रेमनगर दर्शाकर व्यापार किया जा रहा था। शक होने पर जब हमारे द्वारा जांच की गई तो मौके पर उक्त पते पर कोई कम्पनी का ना होने विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस प्रकार मेडिको फार्मास्यूटिकल्स कम्पनी ने हमारे साथ 01 कर...

जनता के बिलों से जीएसटी विभाग ने 18 फर्मों पर 5 करोड़ बिक्री कर चोरी पकड़ी

Image
देहरादून –  बिल लाओ इनाम पाओ योजना दोहरे लाभ का सौदा साबित हो रही है। योजना में भाग लेने वाले नागरिकों को हर माह 1500 इनाम बांटे जा रहे हैं और राज्य कर (स्टेट जीएसटी) विभाग को बड़ी संख्या में बिलों की जानकारी मिल जा रही है। जिसके आधार पर यह पता लग जा रहा है,कि संबंधित प्रतिष्ठान कर जमा कर रहा है या नहीं। ऐसे ही बिलों के परीक्षण में राज्य कर विभाग को पता चला कि देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर और हल्द्वानी की 18 फर्म कर अपवंचना (कर चोरी) कर रही हैं। इन फर्मों के बिल तो ग्राहकों के माध्यम से विभाग तक पहुंच गए, लेकिन इनके कर व रिटर्न का पता नहीं चल रहा था। पता चला कि कुछ फर्मों का जीएसटी पंजीकरण दो-तीन साल पहले निरस्त हो चुका है या ये फर्म दाखिल रिटर्न में बिक्री को प्रदर्शित ही नहीं कर रही थीं। यह भी पाया गया कि कुछ फर्म ग्राहकों से जीएसटी तो चार्ज कर रही थीं, लेकिन उसे जमा नहीं कराया जा रहा था। फर्मों की ओर से की जा रही कर चोरी स्पष्ट हो जाने के बाद विभाग की ओर से इन पर छापेमारी की गई। इनमें 04 प्रतिष्ठान देहरादून, 05 हरिद्वार, 05 रुद्रपुर व 04 हल्द्वानी के पाए गए। अब तक की जांच में पाय...

मुख्यमंत्री ने रैट माइनर्स को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उत्तरकाशी के सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन में टनल की खुदाई में अहम भूमिका निभाने वाले 12 रैट माइनर्स को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और सभी रैट माइनर्स को 50-50 हजार रूपये के सम्मान राशि के चेक भी प्रदान किये।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रैट माइनर्स ने अपनी जान की परवाह किये बिना कठिन परिस्थितयों में टनल में खुदाई, सफाई और पाइप को काटने का कार्य किया। सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलता तक पहुंचाने में रैट माइनर्स का बहुत बड़ा योगदान रहा। उन्होंने कहा कि जिस लगन और परिश्रम से हमारे रैट माइनर्स ने इस रैस्क्यू अभियान को सफल बनाने में अन्य एजेंसियों के साथ योगदान दिया, इसके लिए सभी रैट माइनर्स बधाई और आशीर्वाद के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान में योगदान देने वाले सभी लोगों का भी प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले रैट माइनर्स ने राज्य में स्वागत और सम्मान होने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सु...

मयाली के पास एक व्यक्ति की खाई में गिरने से हुई मौत

Image
 रुद्रप्रयाग –  मंगलवार देर रात जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि मयाली के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम मुख्य आरक्षी संतोष रावत आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुँचकर एस डी आर एफ टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुऐ लगभग 300 मीटर नीचे खाई में उतरकर उस दिगपाल सिंह रौतेला उम्र 44 वर्ष तक पहुँच बनायी। दिगपाल सिंह रौतेला की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी, एस डी आर एफ टीम ने दिगपाल सिंह रौतेला सुमाड़ी रुद्रप्रयाग के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

पिथौरागढ़ में गाड़ी खाई में गिरी तीन की मौत

Image
  पिथौरागढ़- जिला नियन्त्रण कक्ष पिथौरागढ़ ने एस डी आर एफ को सूचना दी की पलेठा क्षेत्र के पास एक वाहन गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।यह सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी सुनील चन्द  एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर एक वाहन (UK05 E 1903) अनियंत्रित होने से लगभग 500 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें 03 व्यक्ति सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। एस डी आर एफ टीम ने मौके पर पहुँचकर खाई में उतरकर  रोबिन कापड़ीवास पुत्र हरीश कापड़ी उम्र 28 वर्ष ग्राम सतगढ़ पिथौरागढ़, हरीश कापड़ी पुत्र केदारनाथ दत्त कापड़ी उम्र 48 वर्ष ग्राम सतगढ़ पिथौरागढ़, रोहित उम्र 25 वर्ष पिथौरागढ़  के शवों तक पहुँच बनाई व कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।