Posts

बंद दुकान में की चोरी पुलिस ने लिया पकड़ा

Image
देहरादून – मंजीत पाल निवासी पाल जन सेवा केन्द्र जैन प्लाट, रायपुर, देहरादून ने थाना रायपुर पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि 10 दिसम्बर की रात में अज्ञात चोर ने वादी की जैन प्लाट रायपुर स्थित सीएचसी सेन्टर दुकान का ताला तोडकर 40 हजार रूपये की नगदी व मोबाइन फोन चार्जर, हेड फोन व आधार कार्ड चोरी कर लिया गया है। वादी की तहरीर के आधार पर तत्काल थाना रायपुर पर मु0अ0सं0 537/2023 धारा 380/457 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना अ0उ0नि0 प्रमोद उनियाल के सुपुर्द की गयी । गठित पुलिस टीमों ने पूर्व में चोरी के अपराधों में गिरफ्तार अभियुक्त का सत्यापन कर उनकी जानकारी एकत्रित की गयी व घटनास्थल के आस-पास व आने जाने वाले मार्गो पर लगभग 01 किलो मीटर के रेडियस में लगे कुल 26 सीसीटीवी फुटैज को चैक किया गया।  घटनास्थल के पास एक सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति के दुकान के अन्दर आने व घटना के बाद जाने की फुटैज प्राप्त हुई। प्राप्त फुटेज का सत्यापन कराया गया तो उक्त व्यक्ति की पहचान सुनील कुमार निवासी भगत सिंह कॉलोनी के रूप में हुई, जिस पर सुनील कुमार के घर में दबिश दी गयी तो उनके परिजनों द्वारा बताया गय...

नाबालिक से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गाजियाबाद से किया गिरफ्तार

Image
 ऋषिकेश – कोतवाली ऋषिकेश में वादिनी ने एक लिखित तहरीर दी की उनकी 15 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ नीरज कुमार उम्र 24 वर्ष पुत्र नामालूम निवासी श्याम पार्क साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के द्वारा बहला फुसला कर दुष्कर्म करने के संबंध में दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता पर कोतवाली ऋषिकेश में एक टीम गठित की गई। गठित टीम फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को सर्विलांस की सहायता लेकर अभियुक्त के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की गई। 11 नवंबर को गठित टीम के द्वारा नामजद अभियुक्त उपरोक्त को साहिबाबाद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।      

भालू की पित्त की थैली के साथ तस्कर गिरफ्तार

Image
 चमोली –  एसओजी व थाना चमोली ने वन विभाग चमोली रेंज की टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही में भालू ( वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत शेड्यूल वन में संरक्षित जीव) की दुर्लभ 43 ग्राम पित्त की थैली (गॉलब्लैडर) बरामद।वन्य जीव जंतुओं की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए  चमोली पुलिस का लगातार वन्य जीव जंतुओं की अवैध तस्करी की रोकथाम को इन तस्करों की धरपकड़/गिरफ्तारी की जा रही है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ संयुक्त रुप से कार्यवाही कर नन्दप्रयाग क्षेत्र में शौचालय के पास से एक वन्य जीव तस्कर गमन सिंह पुत्र शिव बहादुर निवासी ग्राम रकुम आंचल नेपाल वर्तमान पता पुरसाडी चमोली को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 43 ग्राम भालू की पित्त बरामद की गयी। जिसकी अनुमानित कीमत 3,00000/- रुपए है।अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली चमोली में मु0अ0सं0 – 47/2023, वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम,1972 धारा 2/9/50/51 के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है।अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह फांस लगाकर प्रतिबंधित वन्य जीव भालू का शिकार करता था व ऊँचे दाम पर उसके ...

किसी थाना चौकी क्षेत्र में हुआ सड़क किनारे अतिक्रमण तो नपेंगे इंचार्ज -SSP

Image
देहरादून – उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2023 के आयोजन के लिए देहरादून शहर मैं किए गए सौंदर्यीकरण और सड़कों और फुटपाथों से  हटाए गए अस्थाई अतिक्रमण की वजह से शहर मे यातायात व्यवस्था बेहतर हुई हैं। इसी क्रम में एसएसपी दून ने सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज को निर्देश जारी किया गया है कि अगर किसी थाना चौकी क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण सड़क किनारे हुआ जैसे खोखा, ठेली आदि तो होगी सख्त कार्यवाही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अपेक्षा के क्रम में सभी सर्किल ऑफिसर, थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए है, साथ ही संबंधित विभागों से भी समन्वय बनाकर अस्थाई अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही करे। 

ज्वैलरी शोरूम में लूट का ईनामी विक्रम यूपी से किया गिरफ्तार

Image
देहरादून – पिछले माह आज ही के दिन राजपुर रोड पर हुई डकैती की घटना में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में वांछित चार अन्य अभियुक्तों की तलाश में दून पुलिस तथा एसटीएफ की टीमों ने अलग-अलग प्रांतो में लगातार दबिशें दी जा रही थी।अभियुक्तों की तलाश में उत्तर प्रदेश गई पुलिस टीम को 08 दिसम्बर को मुखबिर से सूचना मिली कि डकैती की घटना में शामिल  एक अभियुक्त विक्रम कुशवाहा उम्र 34 वर्ष पीलीभीत में छुपा है, जिस पर एसटीएफ की पुलिस टीम ने जनपद पीलीभीत में कजरी निरंजनपुर कस्बे में दबिश देकर अभियुक्त विक्रम कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया,जिसे बाद पूछताछ देहरादून लाया गया। देहरादून में अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ में उसने 09- नवम्बर को रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में अपने अन्य साथियों के साथ डकैती की घटना को अंजाम देना तथा घटना के बाद पुलिस चैकिंग से बचने के लिये घटना में प्रयुक्त पिस्टल को प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत शिमला बाईपास रोड पर जंगल में छुपाना बताया गया। जिस पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को साथ ले जाकर पिस्टल व अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास किये गये। शिमला बाईपास से अन्दर जंगल में पिस्टल बरामदगी...

पिक अप लोडर खाई में गिरा दो की मौत एक घायल

Image
 कालसी – आज सुबह के समय करीब 05:30 - 06:00 बजे के बीच कालसी से रोहडू जाने वाले मार्ग पर करीब 35- 40 किलोमीटर दूर तिमरा नामक स्थान पर एक पिक अप लोडर वाहन सँ0 - HP 08 A 1427 सड़क से लगभग 600- 700 मीटर नीचे खाई में गिर गया, जिसमें 03 लोग सवार थे। घटना की सूचना पर कालसी पुलिसकर्मी के साथ एस0डी0आर0एफ0 तथा राजस्व पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचे और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। दुर्घटना में वाहन सवार रोहित पुत्र दिलबहादुर थापा निवासी - चौपाल शिमला हिमाचल प्रदेश, उम्र 21 वर्ष, मोहनलाल पुत्र रती राम उम्र 26 वर्ष इन दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक घायल व्यक्ति विख्यात पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी - चौपाल, शिमला हिमाचल प्रदेश, उम्र 30 वर्ष को पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर बाहर निकाल कर 108 एम्बुलेंस के माध्यम उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। वाहन के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन वह विकासनगर से चूना लेकर हिमाचल जा रहा था।   

समस्त स्कूल सहित औद्योगिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थानों में रहेगा अवकाश

Image
देहरादून –  जिलाधिकारी सोनिका ने शुक्रवार से शुरू हो रहे वन अनुसंधान संस्थान में आयोजित उत्तराखण्ड वैश्विक निवेशक सम्मेलन, 2023 ( Global Investor Summit 2023 ) के अवसर पर इन्वेस्टो के आवागमन एवं उनके सुरक्षा मानको को लेकर यातायात रूट परिवर्तन के फलस्वरूप सम्बन्धित  मार्गाे से प्रभावित शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं व अभिभावको को आने जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।इसके मध्यनजर 08 व 09, दिसम्बर, 2023 को नगर निगम, देहरादून तथा विकासखण्ड- सहसपुर, डोईवाला, रायपुर एवं विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत सभी समस्त शासकीय, अशासकीय, व निजी शिक्षण/प्रशिक्षण संथानों में अवकाश घोषित किया गया है ।नगर निगम,देहरादून, विकासखण्ड विकासनगर, सहसपुर, रायपुर एवं डोईवाला, क्षेत्रान्तर्गत, समस्त स्कूल/विद्यालय एंव आंगनबाडी केन्द्र, समस्त प्राथमिक ,जूनियर/हाई स्कूल इण्टरमीडिएट कॉलेज, , समस्त स्नातकोत्तर/विश्वविद्यालय, समस्त आईटीआई एंव पॉलीटेक्निक कॉलेज,समस्त कोचिंग/पुस्कालय एंव स्पोर्टस सेन्टर तथा समस्त औद्योगिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थानों में अवकाश रहेगा।