Posts

ब्यासी के पास बस और ट्रक की हुई भिड़ंत चालक घायल

Image
 टिहरी- सोमवार की देर रात पुलिस चौकी ब्यासी ने  एस डी आर एफ  को सूचित किया की ब्यासी के पास एक ट्रक और बस की आमने सामने टक्कर हो गयी है। यह सूचना मिलते ही एस आई नीरज चौहान के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर बचाव अभियान आरम्भ किया गया। घटना में बस चालक बस में ही फंस गया था जो वहाँ से निकलने में असमर्थ था। एस डी आर एफ टीम ने तमाम मुश्किल हालात को दरकिनार कर सावधानीपूर्वक कटिंग इक्विपमेंट का प्रयोग करते हुए बस चालक को सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाला व उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को जन-जन तक पहुंचाएंगे

Image
देहरादून – पूजित अक्षत कलश  देहरादून में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी ने लाया गया ढोल नगाड़ों में आतिशबाजी के साथ पवित्र कलश को प्राचीन शिव हनुमान मंदिर में रखा गया जो की हर मंगलवार होने वाले भव्य साप्ताहिक मिलन केंद्र में घंटाघर स्थित शिव हनुमान मंदिर अक्षत कलश कार्यक्रम के दौरान पूजन में रखा जाएगा और आगामी 1 जनवरी से पूजित अक्षत समस्त हिंदू समाज को वितरित किए जाएंगे और वह पूजित अक्षत निमंत्रण है, अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को होने वाली श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा व  26 जनवरी को उत्तराखंड वासियों को अयोध्या निमंत्रण संगठन की ओर से दिया जा रहा है। रेल मंत्रालय ने उत्तराखंड के लिए दो विशेष ट्रेनों का संचालन गढ़वाल व कुमाऊं में जनवरी की महत्वपूर्ण दिनांक के साथ रहेगा जिससे उत्तराखंड वासियों का अयोध्या पहुंचना अत्यंत सुलभ होगा इन्हीं सभी विषयों के साथ साप्ताहिक मिलन केंद्र पर श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में जनवरी में होने वाले अत्यंत भव्य- दिव्य समारोह की रूपरेखा को विस्तृत वर्णन के साथ जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा जिससे प्रत्येक राम भक्त को अयोध्या पहुंचक...

देवप्रयाग खाई में गिरी ट्रक-ट्राला चालक घायल

Image
टिहरी – जिला नियन्त्रण कक्ष, टिहरी ने को सूचित किया गया कि देवप्रयाग से 6-7 किमी आगे श्रीनगर की ओर एक ट्रक-ट्राला अनियंत्रित होने से गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही SI जगमोहन सिंह के नेतृत्व में एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम अपने आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। ट्रक-ट्राला (HR 38 W 9044) श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर आ रहा था जिसमें ट्रक-ट्राला चालक ही मौजूद था। एस डी आर एफ टीम ने देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच कड़ी मशक्कत करते हुए वाहन में फंसे हुए दीप चन्द पुत्र सुग्रीव गोस्वामी, उम्र 24 वर्ष, ग्राम- सुंदरपुर खालसा अंबेडकरनगर, थाना, जहांगीरगंज, उत्तरप्रदेश के रहने वाले को बाहर निकाला तथा रोप स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।    ।

मृग के कस्तूरी व दांतों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Image
चमोली – एसओजी प्रभारी ने मादक पदार्थो के तस्करों पर नकेल कसने के अतिरिक्त वन्य जीवों के अंगों की तस्करी करने वालों पर सर्तक दृष्टि रखते हुए अपराध को अंजाम देने वालों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही के निर्देश पर सभी प्रभारियों द्वारा लगातार चैकिंग एवं आवश्यक कार्यवाही करते हुए संदिग्धों पर सर्तक नजर रखी जा रही है।   पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी के पर्यवेक्षण में वन्य जीव जन्तुओं की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान को सफल बनाते हुए आज रविवार को एसओजी चमोली व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त भरत सिंह पुत्र पदम सिंह नि0 ग्राम प्राणमती पोस्ट कनोल थाना नंदानगर घाट जिला चमोली उम्र 36 वर्ष को कस्तूरी मृग (नर मस्क डियर) की कस्तूरी -1,वजन कुल 39.85 ग्राम,कस्तूरा मृग (नर मस्क डियर) के दांत -1,वजन कुल 4.22 ग्राम व अभियुक्त खीम सिंह पुत्र हयात सिंह दानू नि0 ग्राम प्राणमती पोस्ट कनोल थाना नंदानगर घाट जिला चमोली उम्र 36 वर्ष को कस्तूरी मृग (नर मस्क डियर) के कस्तूरी - 1, वजन कुल 40.27 ग्राम व कस्तूरा मृग (नर मस्क डियर) के दांत -1, वजन कुल 3.88 ग्राम के सा...

चोरी की बुलेट के साथ एक चोर को पुलिस ने पकड़ा

Image
देहरादून  – पीड़ित पिंटू मलिक पुत्र जयपाल सिंह म0नं0 -450, आरकेडिया ग्रान्ट चन्द्रबनी, मोहब्बेवाला, देहरादून  द्वारा अपनी मोटरसायकिल बुलेट के चोरी होने के सम्बन्ध में थाना पटेलनगर में तहरीर दी की शानिवार को कोतवाली पटेल नगर पर मु0अ0स0 666/23 धारा 379 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। चोरी की घटना का खुलासे के लिए पुलिस टीम ने सार्थक प्रयास करते हुये मुखबिर की सूचना पर  02 दिसम्बर की घटना में शामिल 01 अभियुक्त जावेद पुत्र ताहिर निवासी ग्राम छतेला पोस्ट ऑफिस जसोई, थाना तितावी , जिला मुजफ्फरनगर, उम्र 28 वर्ष को चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल नम्बर UK07DB- 9464 के साथ गिरफ्तार किया गया।     

स्कूटी चोर को पकड़ पुलिस ने स्कूटी सहित

Image
 मसूरी –  पीड़ित सुरेश गोयल निवासी बाला हिसार मसूरी ने  कोतवाली मसूरी पर एक लिखित प्रार्थना पत्र अपनी स्कूटी सं0-UK-07-BF-8602 एक्सेस 125  चोरी होने के सम्बन्ध मे दाखिल की गई, जिस पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।इस सम्बन्ध में कार्यवाही करते हुए।  पुलिस टीम ने शनिवार को घटना में शामिल अभियुक्त सौरभ पांचाल पुत्र राजकुमार पांचाल निवासी निकट वृंदा गार्डन, बंजारावाला,कोतवाली पटेलनगर को चोरी की गई स्कूटी सं0- UK07BF- 8602 सहित बंजारावाला पटेल नगर से गिरफ्तार किया गया।  बरामद स्कूटी को  पुलिस ने कब्जे में लिया गया।

सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने वाले रैट माइनिंग को कांग्रेस विधायक एक माह का वेतन देकर करेंगे सम्मानित

Image
देहरादूनः-प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की संयुक्त पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र में भविष्य की सभी परियोजनाओं को रोक कर उन्हें पेशेवर पारिस्थितिकी जांच के अंतर्गत लाना चाहिए। रावत ने सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि हमें सुरंग के ढहने से उठे कुछ बड़े सवालों पर विचार करना चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार के हादसों से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि सिल्क्यारा घटना ने हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र की संवेदनशीलता और जटिलता को पूरी स्पष्टता के साथ हमारे सामने ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सिल्क्यारा सुरंग में 17 दिनों से फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित निकालने वाले रैट माइनिंग के श्रमिकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है, उसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अपने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करती है। उन्होेनें कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप अपने नेता प्रतिपक्ष सहित सभी सम्मानित विधायक  से भी योगदान के र...