Posts

सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने वाले रैट माइनिंग को कांग्रेस विधायक एक माह का वेतन देकर करेंगे सम्मानित

Image
देहरादूनः-प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की संयुक्त पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र में भविष्य की सभी परियोजनाओं को रोक कर उन्हें पेशेवर पारिस्थितिकी जांच के अंतर्गत लाना चाहिए। रावत ने सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि हमें सुरंग के ढहने से उठे कुछ बड़े सवालों पर विचार करना चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार के हादसों से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि सिल्क्यारा घटना ने हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र की संवेदनशीलता और जटिलता को पूरी स्पष्टता के साथ हमारे सामने ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सिल्क्यारा सुरंग में 17 दिनों से फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित निकालने वाले रैट माइनिंग के श्रमिकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है, उसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अपने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करती है। उन्होेनें कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप अपने नेता प्रतिपक्ष सहित सभी सम्मानित विधायक  से भी योगदान के र...

फर्जी एण्टी करप्शन अधिकारी को पुलिस ने किया सलाखों के पीछे

Image

बछेलीखाल खाई में गिरा स्कूटी सवार

Image
 टिहरी- देर रात पुलिस चौकी बछेलीखाल ने एस डी आर एफ को सूचना दी गयी कि महादेवचट्टी के पास एक स्कूटी सवार लगभग 50 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।इस सूचना पर पोस्ट ब्यासी से एस आई नीरज चौहान एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम और आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। एस डी आर एस रेस्क्यू  टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रात के घनघोर अंधेरे में कड़ी मशक्कत करते हुए स्कूटी सवार व्यक्ति नवीन शर्मा, उम्र 40, निवासी हरिद्वार का रेस्क्यू कर सकुशल मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व अग्रिम उपचार हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।   

दून पुलिस की अपील अन्जान कोल व QR कोड ना करें स्कैन

Image
देहरादून – साइबर ठगों ने आम जन के खातों से ऑनलाईन ठगी कर उडाई गई 90,563/- (नब्बे हजार, पांच सौ त्रेसठ रुपये ) की रकम को साइबर सेल देहरादून ने रिकवर कर लौटाया साइबर ठगी के शिकार लोगों के खातों में।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साइबर क्राईम सैल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने को निर्देशित किया गया है। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन डॉ0 पूर्णिमा गर्ग के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सैल देहरादून तथा साइबर क्राईम सैल टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये पीड़ितों के खातों में रूपये 90,563/- (नब्बे हजार, पांच सौ त्रेसठ रुपये) की धनराशि वापस करायी गयी।  15 अक्टूबर 22 को पीड़ित नरोत्तम प्रसाद वशिष्ठ निवासी शमशेरगढ़ बालावाला, देहरादून को अज्ञात व्यक्ति द्वारा धनराशि धोखाधड़ी से प्राप्त की गयी। उपरोक्त सम्बंध में थाना रायपुर पर मुकदमा पंजीकृत हुआ। साइबर क्राईम सैल द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर पीड़ित के खाते में रूपये 70,563/- वापस करवाये गये। 05 नवम्बर 23 को पीड़ित राजकिशोर सिंह रा...

बसंत विहार नहर में महिला व पुरूष के शव मिलने की घटना का हुआ खुलासा

Image
देहरादून – थाना बसन्त विहार को 26 तारीख़ को सूचना मिली की बसंत विहार थाना क्षेत्र में दरू चौक से आगे परवल रोड के किनारे नहर में एक महिला व एक पुरुष के शव पडे हैं, सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो मृतकों की पहचान संदीप मोहन धस्माना पुत्र मदन मोहन धस्माना, निवासी अंबीवाला, थाना बसंत विहार, उम्र 40 वर्ष व मृतिका महिला हेमलता पत्नी सुनील निवासी पीताम्बरपुर थाना बसंत विहार उम्र करीब 37 वर्ष के रूप में हुई। इन दोनों शवों को पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा गया। सम्बन्ध में टीमें गठित कर दोनों मृतकों के घरों के आसपास के सीसीटीवी फुटेज एवं मृतकों के बारे में जानकारियां प्राप्त की गई। सीसीटीवी फुटेज का अध्ययन करने पर ज्ञात हुआ कि मृतिका हेमलता उपरोक्त  26 नवंबर की  सुबह 05.18 बजे रोज की भांति घर से काम करने  निकली थी तथा मृतक संदीप मोहन धस्माना जो रोज की तरह सामान्यतः घूमने निकलते थे, सीसीटीवी फुटेज में अपने घर से समय 04.48 बजे निकलते हुए दिखाई दिये। दोनो शवों का पोस्टमार्टम डाक्टरों के पैनल से कराया गया, जिसमें डाक्टरों ने दोनों की मृत्य...

एम्स में मनोचिकित्सकों की टीम सभी श्रमिकों के मानसिक स्वास्थ्य जांच में निम्हेंस बैंगलुरू से लेगी सहायता

Image
ऋषिकेश – सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल में फंसे 41 श्रमिकों को रेस्क्यू के बाद बुधवार को हवाई मार्ग से एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया। श्रमिकों की जांच के लिए गठित विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुसार सभी श्रमिक प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण में स्वस्थ पाए गए हैं। उनकी सघन जांच के लिए रुटीन इन्वेस्टीगेशंस चल रही है, इसके बाद ही उनके स्वास्थ्य को लेकर आगे की जानकारी दी जाएगी।   गौरतलब है कि उत्तरकाशी के सिलक्यारा में निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन के कारण फंसे श्रमिकों को बीते मंगलवार देरशाम रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। जिन्हें बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे हवाई मार्ग से एम्स हेलीपेड लाया गया। सभी 41 श्रमिकों की एम्स के ट्रामा सेंटर में ओपीडी में प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच की गई,जिसमें सभी लोग स्वस्थ पाए गए हैं। इसके बाद उनके ब्लड, ईसीजी, एक्सरे आदि  रुटीन इन्वेस्टीगेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, साथ ही सभी श्रमिकों को वार्ड में भर्ती किया गया है।  इससे पूर्व एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह, उप निदेशक प्रशासन डॉ. रजनीश कुमार अरोड़ा, चिकित्सा अधी...

सोशल मीडिया पर स्कूटी पर लेटकर स्टंटबाजी का वीडियो डालना युवक को पड़ा भारी

Image
देहरादून  – सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था,  जिसमें एक युवक तेज रफ्तार स्कूटी में पीछे लेटता हुआ स्टंटबाजी करता हुआ दिख रहा था।  उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा वीडियो में दिख रहे। युवक के संबंध में जानकारी की गई तो इस युवक की पहचान शरीफ रहमान पुत्र अब्दुल रहमान निवासी कैनाल रोड जाखन, देहरादून के रूप में हुई। पुलिस द्वारा युवक के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए वीडियो में दिख रहे वाहन स्कूटी को एम0वी0 एक्ट में सीज किया गया।