Posts

वाल्टन का शतक और तीन कैच पड़ा भीलवाड़ा पर भारी, मणिपाल टाईगर्स ने जीत मैच

Image
  देहरादून – चेडविक वाल्टन के शानदार शतक के बाद अनुशासित गेंदबाजी की बदौलत मणिपाल टाईगर्स ने भीलवाड़ा किंग्स को एकतरफा मुकाबले 89 रनों से मात दी। टाईगर्स की 211/3 की चुनौती को किंग्स झेल न सके और 122/8 पर ही थम गये । लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) ने  अपने दूसरे पड़ाव के अंतर्गत रांची से होते हुये गुरुवार को अपने छठें के साथ देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम का रुख किया। दो मैचों में दो जीत दर्ज की मणिपाल टाईगर्स, अर्बनराईजर्स हैदराबाद के साथ शीर्ष पर हैं जबकि भीलवाड़ा किंग्स की तीन मैचों में यह दूसरी हार है।   भीलवाड़ा किंग्स ने टॉस जीत कर विपक्षी टीम को बल्लेबाजी का न्यौता दिया जो कि सार्थक साबित नहीं हुआ। सलामी बल्लेबाज - रॉबिन उथप्पा और चेडविक वाल्टन ने शुरुआत से ही अपने आक्रमक तेवर दिखाते हुये विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाये रखा। पहले पावरप्ले के खत्म होने तक बिना विकेट खोये मनिपाल टाईगर्स ने 59 रन को ठोस शुरुआत मिली। इसी बीच उथप्पा (51) ने 29 गेंदों पर शतक पूरा किया परन्तु इसी ओवर वे राहुल शर्मा की गेंद पर जेसल करिया को अपना कैच थमा बैठे जिससे स्कोर 87/1 ह...

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट में मुख्य अभियुक्त अभिषेक बिहार से पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार

Image
बिहार – राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई लूट की घटना की में  बिहार में मौजूद पुलिस टीमों ने  22 नवंबर की रात को राजेपुर थाना साहेबगंज, जिला मुजफ्फरपुर  से घटना में शामिल एक मुख्य अभियुक्त अखिलेश उर्फ अभिषेक उर्फ गांधी पुत्र स्वर्गीय वैद्यनाथ सिंह निवासी ग्राम बसंतपुर थाना बांझपट्टी जिला सीतामढ़ी बिहार, उम्र 24 वर्ष को एक स्कॉर्पियो वाहन सहित पूछताछ के बाद विधिवत गिरफ्तार किया गया । पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से देहरादून में की गई घटना की विस्तृत पूछताछ की गई।प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक ने रायगंज पश्चिम बंगाल में 13 अप्रैल 23 को रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई 30 करोड़ रु0 कीमत की ज्वैलरी डकैती की घटना में भी अपनी अहम भूमिका होना बताया, जिसके आधार पर पश्चिम बंगाल पुलिस को अभियुक्त की गिरफ्तारी व रायगंज मैं हुई घटना की पूर्ण जानकारी व घटना मैं  शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारी दी गयी।दून पुलिस द्वारा जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल  पश्चिम बंगाल पुलिस ने बिहार पहुँचकर दून पुलिस की हिरासत में अभियुक्त अभिषेक से रायगंज में डकैत...

बंद घर में चोरी करते थे तीन शातिर चोर पुलिस ने समान सहित पकड़े

Image
ऋषिकेश – पीड़िता अंजलि चौहान निवासी आशुतोष नगर ऋषिकेश  ने 17 नवंबर को एक लिखित तहरीर कोतवाली में दी, जिसमें आशुतोष नगर स्थित उनके बंद पड़े मकान के अंदर से अज्ञात चोरों ने ए0सी0, हीटर, टेबल क्लॉक, बिजली फिटिंग तार सहित अन्य सामान चोरी करना बताया गया।  लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।        घटना के खुलासे को कोतवाली ऋषिकेश पर एक टीम का गठन की। गठित टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए जांच की और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखकर तथा मुखबिर तंत्र की सहायता से घटना से संबंधित अभियुक्तो के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा मुखबिर की सूचना पर आज 23 नवंबर 23 को योग नगरी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश के पास से घटना में संलिप्त दुर्गेश कुमार पुत्र बृजेश कुमार निवासी सदानंद मार्ग मॉडर्न स्कूल के पास न्यू जाटव बस्ती ऋषिकेश उम्र 31 वर्ष, हिमांशु जाटव पुत्र मनोज जाटव निवासी गली नंबर 8 न्यू जाटव बस्ती ऋषिकेश उम्र 28 वर्ष, रमन जाटव पुत्र स्वर्गीय राजवीर जाटव निवासी गली नंबर 10 न्यू जाटव बस्ती ऋषिकेश उम्र 26 वर्ष तीनों अभियुक्त...

सिलक्यारा ऑपरेशन ज़िन्दगी 17 मीटर की दूरी पर

Image
 उत्तरकाशी –  सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में बुधवार को  सिलक्यारा में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार एवं उत्तराखंड सरकार के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे ने बताया कि ऑगर मशीन से पुनः ड्रिलिंग शुरू कर दी गई है, और टनल में कुल 39 मीटर से अतिरिक्त आज ड्रिलिंग कर 6 मीटर और आगे कर 45 मीटर तक ड्रिलिंग पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा आने वाला समय और अधिक महत्वपूर्ण है। अगले फेज को ड्रिलिंग शुरू कर ली गई है। इस दौरान एम.डी (एनएचआईडीसीएल ) महमूद अहमद, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी मौजूद रहे।

मसूरी के भट्टा फॉल की रोपवे हुई खराब एस डी आर एफ ने किया रेस्क्यू ,....... मॉक ड्रिल

Image
मसूरी – एस डी आर एफ और पुलिस ने संचालित रोपवे इमरजेंसी के लिए भट्टा फॉल मसूरी रोपवे में संयुक्त मॉक अभ्यास किया जिसमें आइटीबीपी, एनडीआरफ, अग्निशमन , स्वास्थ्य विभाग व अन्य के साथ प्रतिभाग किया गया।एसडीआरएफ ने अपनी रेस्क्यू क्षमता व कार्यकुशलता को बढ़ाने को समय-समय पर जनपद एवं राज्य स्तर पर आयोजित की जाने वाली मॉक ड्रिल में भी प्रतिभाग किया जाता है।  झारखण्ड राज्य के देवघर में त्रिकूट पहाड़ रोपवे दुर्घटना के उपरान्त अपने प्रदेश में इस प्रकार की घटनाओं के न्यूनीकरण को समय समय पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाती रही है।जि समे एस डी आर एफ ने प्रतिभाग कर अपनी कार्यदक्षता एवम कुशलता को निरन्तर बढ़ाया जाता है। आज मंगलवार को भट्टा फॉल मसूरी रोपवे में एस डी आर एफ टीम के जवानों ने रोप रेस्क्यू की विभिन्न तकनीकों का प्रयोग करते हुए रोपवे पर बीच में अटकी ट्रॉली तक अपनी पहुँच बनाई व ट्रॉली में सवार लोगों को एक-एक रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य इस प्रकार की घटना में प्रतिवादन व पूर्व तैयारी करना था, जिससे ऐसी घटनाओं में कम से कम समय में त्वरित प्रतिवादन कर जान-माल की हानि क...

बलात्कार के आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
देहरादून – पीड़िता नें थाना रायपुर में सोमवार को तहरीर दी की वह अपने बच्चो के साथ सौड़ा सरोली के चांदनी चौक रायपुर में रहती है। उसके पति एयर फोर्स में  फोर्थ क्लास कर्मचारी है और वर्तमान में दिल्ली में तैनात है, जो आजकल छुट्टी में घर आये हुए हैं, उसने आज सोमवार सुबह 6 बजे उनकी नाबालिग 17 वर्षीय बेटी को डरा धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार और अप्राकृतिक कृत्य किया। जब ये बात उनकी बेटी ने उसे बतायी तो उसका  पति घर से फरार हो गया। उसकी बेटी ने बताया कि उसके पिता ने उसे जान से मारने की धमकी देकर पहले भी इस प्रकार का कृत्य किया था, तथा डर के कारण उसने ये बात किसी को नही बतायी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए दाखिला तहरीर के आधार पर तत्काल थाना रायपुर में मुकदमा अपराध संख्या 501/23 धारा  376/377/506 भादवी व 5/6 पॉक्सो अधिनियम  में अभियोग पंजीकृत किया गया।अभियुक्त की गिरफ्तारी को एक पुलिस टीम को लगाया आज सोमवार  को आरोपी पिता को सौडा सरोली निकट शिव मन्दिर से गिरफ्तार किया गया।   ,

दो बसों की आमने सामने की टक्कर 22 लोग हुए घायलों

Image
पौड़ी – सतपुली थाने ने सूचना दी की  एकेश्वर मार्ग पर दो बसों का एक्सीडेंट हो गया है , जिसमें त्वरित रेस्क्यू करने  के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। इस सूचना पर एस डी आर एफ पोस्ट सतपुली से अपर उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश  रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर टीम ने देखा कि  दो बसो {बस संख्या UK 15PA 0241(32 सवारी) एवम UK 15PA 0825 (14 सवारी)} की आमने सामने की टक्कर हुई है। दुर्घटना में 22 लोग घायल हुए जिन्हें   तत्काल रेस्क्यू कर उपचार हेतु हंस फाउंडेशन अस्पताल, सतपुली भिजवाया गया । जबकि सामान्य घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। किसी के  मृत होने की सूचना नहीं है। घायलों में कृपाल सिंह, उम्र 80 वर्ष,सजय, उम्र 34 वर्ष,अमन, उम्र 22 वर्ष,पुष्पा नेगी, उम्र 48 वर्ष, राजेंद्र सिंह, उम्र 40 वर्ष, आशा, उम्र 50 वर्ष,वीरेंद्र, उम्र 51वर्ष,दीपक, उम्र 56 वर्ष, विनोद, उम्र 45 वर्ष, कुo नेहा, उम्र 15 वर्ष, प्रताप सिंह, उम्र 48 वर्ष, धर्मेंद्र सिंह, उम्र 39 वर्ष,अर्जुन सिंह, उम्र 54 वर्ष,बाबू राम, उम्र 58 वर्ष, हरीश (चालक) उम्र 41 वर्ष, ...