Posts

मुख्यमंत्री धामी ने सुरंग से हुए भू धसाव का किया स्थलीय निरीक्षण

उत्तरकाशी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंचकर सुरंग से हुए भू धसाव का किया स्थलीय निरीक्षण किया। सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए जारी राहत और बचाव में मलवा हटाने का कार्य निरंतर जारी है, मलवा हटाने के लिए हैवी एक्सकैवेटर मशीनों को जुटाया गया है। वॉकी-टॉकी के थ्रू टनल में फंसे मजदूरों से संपर्क हुआ हैं। फिलहाल सभी मजदूर सुरक्षित बताए जा रहे हैं । टनल में पानी की आपूर्ति के लिए बिछी पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है । इसी पाइपलाइन के जरिए रात में  चने के पैकेट कंप्रेसर के जरिए दबाव बनाकर टनल में फंसे श्रमिकों तक भेजे गए हैं। पूरी रात बचाव कार्य चला है और अभी भी चल रहा है।

गहरी खाई में गिरी बोलेरो एक की मौत पांच घायल

Image
 नैनीताल –  चौकी खैरना से सुबह सूचना मिली कि जौरासी खैरना के पास एक बोलेरो  खाई में गिरी गई है। जिसमे रेस्क्यू करने  के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।सूचना पर एस डी आर एफ पोस्ट खैरना से मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी  रेस्क्यू टीम के साथ तत्काल घटनास्थल को रवाना हुए। घटनास्थल पहुंचकर टीम ने देखा की एक इको वाहन सड़क से नीचे खाई में गिरा हुआ है। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम ने बिना वक़्त गवाए तुरन्त खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई गयी। वाहन में 6 लोग सवार थे जिसमें से पांच घायल अवस्था मे थे। जबकि एक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी।एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम ने रात के अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए पांचों घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकालकर नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया जबकि मृत छतर सिंह पुत्र डिगर सिंह निवासी डीडीहाट, पिथौरागढ़  के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।घायलों में  सूरज सिंह , पुत्र पान सिंह निवासी बेरीनाग पिथौरागढ़, जितेंद्र डसीला, पुत्र राम सिंह डसीला, निवासी बेरीनाग पिथौरागढ़, संतोष मेहर, निवासी बेरीनाग पिथौराग...

उत्तरकाशी में सुरंग धसने से 36 लोग फंसे

Image
 उत्तरकाशी -  जिला नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी ने सूचना दी की उत्तरकाशी के ब्रह्मखाल बड़कोट के बीच सुरंग धसने के कारण 36 व्यक्तियों के फंसे होने की आशंका है। लोगों को रेस्क्यू करने के लिए एसडीआरएफ की टीम की आवश्यकता है। इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम  निरीक्षक जगदम्बा विजलवान के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीमों को अपने आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के  साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ ने अन्य बचाव इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।

केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया हुई शुरू

Image
रुद्रप्रयाग–  श्री केदारनाथ धाम के कपाट 15 नवंबर  प्रात: को शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। इसी क्रम में केदारपुरी में स्थित बाबा केदार के रक्षक द्वारपाल माने जाने वाले भकुंट भैरव नाथ जी के कपाट शनिवार 11 नवंबर  को पूजा-अर्चना व यज्ञ- हवन के पश्चात शीतकाल हेतु अपराह्न तीन बजे बंद हो जायेंगे। इस दौरान केदारनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा।  शाम 4 बजे फिर से मंदिर को दर्शनों के लिए खोला जाएगा।श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि केदारनाथ धाम में स्थित बाबा भैरवनाथ जी के कपाट बंद होने के बाद श्री केदारनाथ मंदिर  के कपाट बंद होने तक श्री केदारनाथ यात्रा चलती रहेगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कल शनिवार को दोपहर 12 बजे तक भगवान केदारनाथ के दर्शन होंगे। उसके पश्चात मंदिर की साफ सफाई के बाद मंदिर दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेगा तथा अपराह्न 1 बजे मंदिर समिति के पुजारी, धर्माचार्य, वेदपाठी,  अधिकारी एवं तीर्थ पुरोहित भैरवनाथ जी के कपाट बंद करने  हेतु भैरव शिला को प्रस्थान करेंगे। इस अवसर पर भैरवनाथ जी का आव्हान...

फिल्मी अंदाज में पुलिस कप्तान ने इसे दून पुलिस के लिए कहा चुनौती–कांग्रेस

Image
 देहरादून –  कांग्रेस पार्टी  की ओर से प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश की राजधानी देहरादून के सबसे वीआईपी राजपुर रोड में सचिवालय और पुलिस महानिदेशक के कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर मुख्य मार्ग में दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में करोड़ों रुपए की ज्वैलरी पर डकैती पड गयी, और पुलिस को कानों कान खबर भी नहीं लगी। जब डकैत डकैती डालकर चले गये तब पुलिस जागी और फिल्मी अंदाज में पुलिस कप्तान ने इसे देहरादून पुलिस के लिए चुनौती बताया। कांग्रेस पार्टी लगातार कहती आ रही है कि राज्य में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है, अपराधियों के हौसले बुलंद है, राज्यभर में अपराधों की बाढ़ आई हुई है। आये दिन हत्या, बलात्कार एवं लूट की घटनाएं आम हो चली हैं।इस विषय में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि इस वारदात से देहरादून ही नहीं राज्य भर के व्यापारियों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है आम आदमी भी डरा और सहमा है, जब सरकार की नाक नीचे दिन दहाडे अपराधी ऐसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं तो फिर आम आदमी की जान माल की सुरक्षा की...

ट्रैक्टर ट्राली पलट एक की मौत एक घायल

Image
 देहरादून – नकटपुर बैंड कोटरा संतूर, थाना प्रेमनगर में एक ट्रैक्टर ट्राली (UK 16 CA 1662 स्वराज ट्रैक्टर) अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दो युवक सवार थे। जिनमें से एक युवक देवेंद्र कुमार पुत्र नैन सिंह, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी टीडीसी कॉलोनी, फुलसनी, थाना प्रेमनगर की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई व दूसरे युवक आर्यन पुत्र पप्पू उम्र 16 वर्ष निवासी मसंदावाला थाना गढ़ी कैंट जनपद देहरादून घायल हो गया।घायल को उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर में लाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। मृतक मजदूरी का कार्य करता था। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों युवक फूल सैनी से कोटला संतूर की ओर जा रहे थे, तभी नकटपुर बैंड के पास ढलान पर उक्त ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भिजवाया गया है।