Posts

फिल्मी अंदाज में पुलिस कप्तान ने इसे दून पुलिस के लिए कहा चुनौती–कांग्रेस

Image
 देहरादून –  कांग्रेस पार्टी  की ओर से प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश की राजधानी देहरादून के सबसे वीआईपी राजपुर रोड में सचिवालय और पुलिस महानिदेशक के कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर मुख्य मार्ग में दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में करोड़ों रुपए की ज्वैलरी पर डकैती पड गयी, और पुलिस को कानों कान खबर भी नहीं लगी। जब डकैत डकैती डालकर चले गये तब पुलिस जागी और फिल्मी अंदाज में पुलिस कप्तान ने इसे देहरादून पुलिस के लिए चुनौती बताया। कांग्रेस पार्टी लगातार कहती आ रही है कि राज्य में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है, अपराधियों के हौसले बुलंद है, राज्यभर में अपराधों की बाढ़ आई हुई है। आये दिन हत्या, बलात्कार एवं लूट की घटनाएं आम हो चली हैं।इस विषय में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि इस वारदात से देहरादून ही नहीं राज्य भर के व्यापारियों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है आम आदमी भी डरा और सहमा है, जब सरकार की नाक नीचे दिन दहाडे अपराधी ऐसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं तो फिर आम आदमी की जान माल की सुरक्षा की...

ट्रैक्टर ट्राली पलट एक की मौत एक घायल

Image
 देहरादून – नकटपुर बैंड कोटरा संतूर, थाना प्रेमनगर में एक ट्रैक्टर ट्राली (UK 16 CA 1662 स्वराज ट्रैक्टर) अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दो युवक सवार थे। जिनमें से एक युवक देवेंद्र कुमार पुत्र नैन सिंह, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी टीडीसी कॉलोनी, फुलसनी, थाना प्रेमनगर की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई व दूसरे युवक आर्यन पुत्र पप्पू उम्र 16 वर्ष निवासी मसंदावाला थाना गढ़ी कैंट जनपद देहरादून घायल हो गया।घायल को उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर में लाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। मृतक मजदूरी का कार्य करता था। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों युवक फूल सैनी से कोटला संतूर की ओर जा रहे थे, तभी नकटपुर बैंड के पास ढलान पर उक्त ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भिजवाया गया है।

सीरी धोन्तरी गांव में घास लेने गयी महिला की खाई में गिरने से हुई मौत

Image
 उत्तरकाशी- देर रात जिला नियंत्रण कक्ष, उत्तरकाशी ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि धोन्तरी गांव में एक महिला घास लेने जंगल मे गयी थी परन्तु देर रात होने पर भी घर नही लौटी है। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी दुर्गेश रतूडी एस डी आर एफ टीम के साथ घटनास्थल को रवाना हुए। एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल के आसपास के संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। देर रात तक अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच एस डी आर एफ टीम ने गहन सर्च करते हुए पहाड़ी से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिरी महिला के शव को ढूंढ निकाला गया।यह महिला घास काटने जंगल मे गयी हुई थी और घास काटते समय संभवतः पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से महिला अनिता राणा पत्नी विजय सिंह राणा, उम्र- 30 वर्ष, निवासी- श्री गांव की मृत्यु हो गयी।एस डी आर एफ ने कड़ी मशक्कत करते हुए उस महिला के शव को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।      

एक व्यक्ति ने बनाया बिल्ली को अपनी हवस का शिकार ?

Image
देहरादून –  इंसान की हवस का कोई अंत नहीं है, अक्सर इंसान मदहोशी में कुकर्म कर जाता है। और वही अपने कामुकता के आगे नतमस्तक होकर बच्ची, बाला व वृद्धा को अपनी हवस का शिकार बना लेता है,वही देहरादून में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल कैंट कोतवाली में एक महिला ने अपनी पालतू बिल्ली के साथ पशु क्रूरता का मामला दर्ज करवाया है। दर्ज एफआईआर में महिला ने बताया कि जब वह किसी काम से बाहर गई हुई थी, तब उनके यहां रह रहे एक किराएदार ने उसकी पालतू बिल्ली के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर तहक़ीकात चालू कर दी है। कैंट क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी ने बताया कि मामले को दर्ज कर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।  पूरा मामला देहरादून के कैंट क्षेत्र के डाकरा इलाके का है जहां पर एक मकान में चार किराएदार रहते थे। दिन के वक्त चार में से तीन किराएदार अपने काम को गए हुए थे। मकान मालिक में किसी काम से बाहर जाने वाली थी जिस वजह से उन्होंने अपनी पालतू बिल्ली को आरोपी किराएदार पवन कुमार के कहने पर उसके कमरे में छोड़ दिया। जब वह वापस आई तो उन्होंने किराए...

दिन दहाड़े हुई चोरी में एक शातिर चोर को पकड़ा

Image
 देहरादून –पीडित बसंत कुमार पुत्र सेतपाल निवासी ग्राम जस्सोवाला ने थाना सहसपुर पर आकर प्रार्थना पत्र दिया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने वादी के घर में रखी आलमारी से लगभग 07 लाख रू0 कीमत के जेवरात चोरी कर लिए है। घटना के संबध में थाना सहसपुर पर तत्काल मु०अ०सं० 292/2023 धारा 380 IPC पंजीकृत किया गया।  घटना के खुलासे को गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सी0सी0टी0वी0 कैमरे चैक किये गये व संदिग्धों से पूछताछ की गयी।  पुलिस टीम द्वारा किये गये प्रयासो के फलस्वरूप 05 नवंबर 23 को पुलिस ने चोरी को खुलासा करते हुए एक अभियुक्त  22 वर्षीय मो0 इजहार को चोरी किये गये शत प्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदि है तथा नशे की पूर्ति के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है।  उसके द्वारा पूर्व में विकासनगर क्षेत्र में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें पुलिस ने उसे गिरफ्तार जेल भेजा था, जेल से बाहर आने के बाद अभियुक्त ने 28 अक्टूबर 23 को जस्सोवाला क्षेत्र में एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। आज वह चोरी की घटना में...

गौचर के पास ट्रक खाई में गिरा दो घायल

Image
 चमोली- पुलिस चौकी गौचर ने  एस डी आर एफ को सुचित किया गया कि डाट पुलिया के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमे रेस्क्यू को एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। यह सूचना मिलते ही एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम अपने आवश्यक रेस्क्यू उपकरणो के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुँचकर एस डी आर एफ टीम को ज्ञात हुआ कि एक ट्रक (UK 14 CA 5250) पीपलकोटी से ऋषिकेश की ओर जा रहा था और अचानक अनियंत्रित होने से गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक में चंद्र मोहन चंद्र मोहन पुत्र स्वर्गीय नरेंद्र सिंह निवासी गांव कोठियाल सेन थाना चमोली उम्र 30 वर्ष। सुनील राणा पुत्र स्वर्गीय दलबीर सिंह राणा निवासी पाखी गरुड़ गंगा थाना जोशीमठ उम्र 27 वर्ष सवार थे। एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए ट्रक में फंसे एक व्यक्ति को कड़ी मशक्कत करते हुए सकुशल बाहर निकाला जबकि अन्य सवार को पूर्व में ही निकाल लिया गया था।   

तोताघाटी के पास यूटिलिटी खाई में गिरी एक की मौत एक घायल

Image
 टिहरी-  सुबह जिला नियन्त्रण कक्ष टिहरी ने एस डी आर एफ  को सूचना दी गयी कि तोताघाटी के पास एक यूटिलिटी वाहन अनियन्त्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही SI धर्मेंद्र पंवार रेस्क्यू टीम व रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच गहरी खाई में उतरकर वाहन में सवार 02 लोगों में से एक देव सिंह चौधरी उम्र 34 वर्ष विकासनगर  को घायल अवस्था मे बाहर निकाला तथा प्राथमिक उपचार के उपरांत अस्पताल भिजवाया गया जबकि दूसरे व्यक्ति दिनेश सिंह चौधरी उम्र 40 वर्ष विकासनगर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जिसके शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।